Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 से क्या घबरा गए अक्षय कुमार? 'Bhoot Bangla' की रिलीज से पहले कह डाली ऐसी बात

Akshay Kumar Bhooth Bangla Release Between Dhurandhar 2 reaction: बॉलीवुड के स्टार एक्टर और खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) में जल्द नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया है. अब ये दोनों करीब 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं. जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. हालांकि ये इंतजार महीने भर में खत्म होने जा रहा है. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे थे कि क्या अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल दिखा पाएगी यानी नहीं. इसके अलावा भी कई अटकलें लगाई गईं थी. अब इस पर अक्षय कुमार ने  अपनी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज और धुरंधर 2 को लेकर अपना रिएक्शन दिया है आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा-

धुरंधर 2 एक एडल्ट फिल्म है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अक्षय कुमार पूछा गया कि क्या ये मेकर्स की तरफ से सोचा-समझा फैसला है, एक लाइट हार्टेड हॉरर-कॉमेडी जैसी फिल्म को धुरंधर 2 जैसी बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म के बीच रिलीज किया जा रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस पर अक्षय कुमार ने कहा, 'आजकल अलग-अलग किस्म की फिल्मों बन रही हैं. धुरंधर 2 एक शानदार फिल्म है, जो मैंने भी देखी लेकिन 'भूत बंगला' एक अलग तरह की मूवी है. धुरंधर 2 एक एडल्ट फिल्म है जबकि भूत बंगला फैमली और बच्चों के लिए है.'

ट्रेंड के बारे में नहीं सोचा

इसके आगे उन्होंने कहा, 'जब हमने यह फिल्म बनाई थी तब हमने यह नहीं देखा कि क्या ट्रेंड चल रहा है. हमने बस यह देखा कि फिल्म की कहानी अच्छी है या नहीं. उसके बाद ये फैसला लिया. हमने कभी ट्रेंड के बारे में नहीं सोचा.' 

प्रियदर्शन ने भी दिया था रिएक्शन

भूत बंगला के निर्देशक प्रियदर्शन ने भी अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने फिल्मों को लेकर दर्शकों की पसंद पर दिलचस्प बात कही कि ऑडियंस किसी एक तरह की फिल्मों तक लिमिटेड नहीं रहती, बल्कि अलग-अलग जॉनर को भी उतना ही पसंद करती है.

उन्होंने कहा था, 'धुरंधर और बॉर्डर 2 जैसी फिल्में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन जब आप कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं, तो वह भी दर्शकों को उतना ही पसंद आता है. जो लोग धुरंधर जैसी फिल्में देखते हैं, वे नई और अलग कहानियों का भी आनंद ले सकते हैं.'

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में किसी पर भरोसा नहीं', रणवीर सिंह की 'Dhurandhar' का 'पाक' में असर देख घबराए शाहिद अफरीदी

भूत बंगला की कास्ट

फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें तो इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स (Balaji Motion Pictures) की ओर से डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है, जो बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड (Balaji Telefilms Ltd) का हिस्सा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ परेश रावल (Paresh Rawal),राजपाल यादव (Rajpal Yadav), तब्बू (Tabu) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. 

धुरंधर 2 रच रही इतिहास

निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की धुरंधर 2 अपनी रिलीज के बाद से ही पर्दे पर कमाल करती नजर आ रही है. कमाई के मामले में इस फिल्म ने पहले ही दिन कई बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया था. ये बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है, जिसने पहले दिन 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. फिल्म को रिलीज हुए आज पांच दिन हो चुके हैं. इसने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 519 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं. दुनिया भर के ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर इसकी कमाई 800 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. 

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की सक्सेस के बीच मेकर्स के लिए बुरी खबर, जानें क्यों फिल्म को बैन करने की उठी मांग?

Continue reading on the app

  Sports

JEE Main 2026 सेशन-2 पर बड़ी अपडेट, इन 3 देशों के छात्रों के लिए अहम नोटिस जारी, एडमिट कार्ड जल्द 

जेईई मेंस 2026 सेशन 2 (JEE Main 2026) को लेकर अपडेट सामने आई है। 26 मार्च को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुवैत, दुबई और बहरैन से पंजीकृत उम्मीदवारों के शहर सूचना पर्ची को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसके मुताबिक कुवैत और दुबई के अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। … Thu, 26 Mar 2026 17:32:54 GMT

  Videos
See all

Owaisi on Burqa: हिजाब पर ओवैसी का बड़ा बयान! #shorts #ytshorts #owaisi #hijab #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T12:44:56+00:00

Rajasthan Murder: व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या और लूट | Bharatpur | Daylight Loot #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T12:45:02+00:00

Times Now Summit 2026 : ईरान-इजराइल जंग, ओवैसी ने खोल दी मोदी सरकार की पोल? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T12:43:05+00:00

'मिस्टर ऑरेंज' को लेकर ओवैसी का बड़ा बयान ! #asaduddinowaisi #owaisi #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T12:42:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers