Responsive Scrollable Menu

रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ की:आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया, हर भारतीय से फिल्म देखने की अपील की

सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की और इसे मस्ट वॉच फिल्म बताया। फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे अपने करियर का खास और इमोशनल मोमेंट बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोमवार को रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए लिखा, ‘क्या फिल्म है… धुरंधर 2। आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं! रणवीर और पूरी कास्ट व क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय के लिए यह फिल्म देखना जरूरी है। जय हिंद।’ रजनीकांत की तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य धर ने लिखा, ‘सर, हम सब एंटरटेनमेंट को सिर्फ आपके एक ही बेंचमार्क से मापते हुए बड़े हुए हैं। दशकों से हमें सीटी बजाने, हंसाने, रुलाने और खुद को बड़ा महसूस कराने के साथ, उसी स्वैग और ग्रेस के साथ यह सब करना, यह प्योर मेजिक है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आपका धुरंधर 2 को मस्ट वॉच कहना, मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सुपरस्टार मोमेंट जैसा लगता है। यह उसी शख्स का आशीर्वाद लगता है, जिसने हम सभी को बड़े सपने देखना सिखाया। शब्दों से परे आभारी हूं, सर। यह सीधे दिल को छू गया। जय हिंद।’ कई साउथ एक्टर्स ने फिल्म की तारीफ रजनीकांत से पहले कई साउथ एक्टर्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर एक्टर महेश बाबू ने लिखा था, धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणवीर का अब तक का सबसे शानदार रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने इसे जिस तरह से सोचा और पेश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आर माधवन की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक खास तौर पर शानदार है। यह फिल्म देखने और जश्न मनाने लायक है। पूरी टीम को बधाई। अल्लू अर्जुन ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि यह हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने रणवीर सिंह और आर माधवन समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी सराहना की। अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए फिल्म को लेकर लिखा था, अभी-अभी धुरंधर 2 देखी-देशभक्ति के साथ जबरदस्त स्वैग है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल हैं, जहां आप तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पूरी तरह धमाका! पूरी टीम को बधाई। उन्होंने आगे लिखा था, आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन है। टेक्निकल लेवल पर भी फिल्म कमाल की है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेता हैं। रणवीर सिंह फायर हैं। आदित्य धर ने कमाल कर दिया, वे पूरी तरह छा गए। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है। एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्वैग के साथ! जय हिंद। इसके अलावा राम चरण और जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की थी। राम चरण ने सोशल मीडिया पर फिल्म को रॉ, ग्रिपिंग और इम्पैक्टफुल बताया। उन्होंने कहा था कि डायरेक्टर आदित्य धर ने स्केल और इमोशन को बेहतरीन तरीके से पेश किया है। वहीं जूनियर एनटीआर ने फिल्म को दमदार प्रोजेक्ट बताया था। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।

Continue reading on the app

चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी:स्मारक पट्टिका भी लगेगी; RCB-कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड ने भगदड़ के मृतकों को श्रद्धांजलि दी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए खास पहल की है। दरअसल, 4 जून 2025 को RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। अब इस घटना की याद में RCB और KSCA ने स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने और 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का फैसला किया है। ये सीटें उन 11 लोगों की याद में कभी बेची नहीं जाएंगी। वहीं, स्मारक पट्टिका को स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि यह जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे। इसके अलावा, IPL मैच से पहले पीड़ितों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। स्टेडियम में मैच कराने पर रोक लग गई थी भगदड़ हादसे के बाद जस्टिस जॉन माइकल डी कुन्हा कमेटी ने इस स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया था, जिसके चलते यहां मैच कराने पर रोक लगा दी गई थी। इसके कारण ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले भी बेंगलुरु से हटाकर नवी मुंबई में आयोजित किए गए। वहीं, घरेलू टी-20 लीग महाराजा टी-20 ट्रॉफी को भी बेंगलुरु की बजाय मैसूर में शिफ्ट करना पड़ा था। हालांकि, पिछले सप्ताह स्टेडियम को दोबारा मैचों के आयोजन की मंजूरी मिल गई है। RCB ने जीता था पिछले सीजन का खिताब कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। यहां 28 मार्च को मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा।RCB ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था। IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी 4 दिन पहले BCCI ने IPL के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। इनमें से 2 मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने हैं। शेड्यूल जारी करते समय BCCI ने कहा था कि बेंगलुरु में IPL मैच सरकार की परमीशन पर निर्भर करेंगे। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चिन्नास्वामी में IPL मैच होस्ट करने की परमीशन मिली कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। यहां 28 मार्च को मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा।कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने बताया कि एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों और तैयारियों की समीक्षा के बाद यह परमीशन मिली है। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: रिंकू सिंह को सरकारी नौकरी मिलने के बाद एक और गुड न्यूज मिली, KKR में बढ़ गया कद

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया। 28 साल के रिंकू सिंह इस सीजन में कप्तान अजिंक्य रहाणे के डिप्पी की भूमिका निभाएंगे। रिंकू को ये जिम्मेदारी ऐसे वक्त पर मिली है, जब उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त करने जा रही। 

इस घोषणा की जानकारी टीम के सीईओ वैंकी मैसूर ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आयोजित ‘Knights Unplugged 3.0’ इवेंट के दौरान दी। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से खुद को इस जिम्मेदारी के लिए तैयार किया और वह टीम लीडरशिप ग्रुप का अहम हिस्सा होंगे।

पिछले सीजन में केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर थे लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। इसके बाद रिंकू सिंह के लिए यह मौका बना।

रिंकू सिंह का नाम आईपीएल 2023 में उस वक्त चर्चा में आया था जब उन्होंने आखिरी ओवर में यश दयाल के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर को एक यादगार जीत दिलाई थी। उस पारी के बाद वह क्रिकेट फैंस के बीच घर-घर में पहचाने जाने लगे।

केकेआर ने आईपीएल 2025 से पहले रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो टीम में उनकी अहमियत को दिखाता है। अब तक अपने आईपीएल करियर में रिंकू 59 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1099 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.53 और स्ट्राइक रेट 145.18 का रहा है। वह 2024 में केकेआर की खिताबी जीत का भी हिस्सा रहे थे और इसी साल भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी शामिल थे।

आईपीएल 2026 में केकेआर का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। टीम इस बार नए जोश और बदले हुए सपोर्ट स्टाफ के साथ उतरने वाली है।

फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। अभिषेक नायर को हेड कोच बनाया गया है जबकि शेन वॉटसन असिस्टेंट कोच होंगे। ड्वेन ब्रावो मेंटर की भूमिका में बने रहेंगे। खास बात यह है कि आंद्रे रसेल अब टीम के पावर-हिटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिसमें पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। 

Tue, 24 Mar 2026 20:32:50 +0530

  Videos
See all

Bareilly Viral Video: प्रेम प्रसंग में जमकर मारपीट..छतों से फेंके गए ईंट-पत्थर | Love affair #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:41:42+00:00

News Ki Pathshala: कंफर्म टिकट कैंसिल पर बहुत बड़ा बदलाव! | Sushant Sinha | Railways | IRCTC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:35:22+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | ट्रंप का पॉज बटन.. नहीं घटी युद्ध की टेंशन ! | Iran Israel | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:41:28+00:00

Debate Video: कोरोना..तिलमिला गए AAP प्रवक्ता! #sudhanshutrivedi #somnathbharti #corona #livedebate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:33:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers