Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: रिंकू सिंह को सरकारी नौकरी मिलने के बाद एक और गुड न्यूज मिली, KKR में बढ़ गया कद

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया। 28 साल के रिंकू सिंह इस सीजन में कप्तान अजिंक्य रहाणे के डिप्पी की भूमिका निभाएंगे। रिंकू को ये जिम्मेदारी ऐसे वक्त पर मिली है, जब उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त करने जा रही। 

इस घोषणा की जानकारी टीम के सीईओ वैंकी मैसूर ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आयोजित ‘Knights Unplugged 3.0’ इवेंट के दौरान दी। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से खुद को इस जिम्मेदारी के लिए तैयार किया और वह टीम लीडरशिप ग्रुप का अहम हिस्सा होंगे।

पिछले सीजन में केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर थे लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। इसके बाद रिंकू सिंह के लिए यह मौका बना।

रिंकू सिंह का नाम आईपीएल 2023 में उस वक्त चर्चा में आया था जब उन्होंने आखिरी ओवर में यश दयाल के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर को एक यादगार जीत दिलाई थी। उस पारी के बाद वह क्रिकेट फैंस के बीच घर-घर में पहचाने जाने लगे।

केकेआर ने आईपीएल 2025 से पहले रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो टीम में उनकी अहमियत को दिखाता है। अब तक अपने आईपीएल करियर में रिंकू 59 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1099 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.53 और स्ट्राइक रेट 145.18 का रहा है। वह 2024 में केकेआर की खिताबी जीत का भी हिस्सा रहे थे और इसी साल भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी शामिल थे।

आईपीएल 2026 में केकेआर का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। टीम इस बार नए जोश और बदले हुए सपोर्ट स्टाफ के साथ उतरने वाली है।

फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। अभिषेक नायर को हेड कोच बनाया गया है जबकि शेन वॉटसन असिस्टेंट कोच होंगे। ड्वेन ब्रावो मेंटर की भूमिका में बने रहेंगे। खास बात यह है कि आंद्रे रसेल अब टीम के पावर-हिटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिसमें पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। 

Continue reading on the app

Kullu में जय श्री राम की गूंज, हनुमान मंदिर रामशिला से ढालपुर तक निकली Shobha Yatra

Kullu में जय श्री राम की गूंज, हनुमान मंदिर रामशिला से ढालपुर तक निकली Shobha Yatra #KulluNews #HimachalEvents #RamYatra #DhalpurKullu #Ramshila #Faith #Devotion #IndianCulture #HimachalDiaries #religiousprocession ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: शादी से पहले रिंकू सिंह के लिए आई बड़ी खुशखबरी, KKR में बढ़ा कद, मिली ये अहम जिम्मेदारी

Rinku Singh: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है। पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाएगा। आईपीएल शुरू होने से पहले KKR ने रिंकू सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। Tue, 24 Mar 2026 21:46:28 +0530

  Videos
See all

Prayagraj Cold Storage Accident Live Update: सपा नेता भेजा गया जेल | Ansar Ahmed | UP Police | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:30:20+00:00

Chhattisgarh Wedding Viral Video: 70 साल के दूल्हा का 30 की दुल्हन से शादी | Bilaspur #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:33:54+00:00

Master Stroke LIVE: Hormuz पर जंग..मचा हाहाकार! | Iran Israel War | PM Modi | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:28:34+00:00

आतंकियों को संसद भेजेगी कांग्रेस ? Umar Khalid | Rahul Gandhi | Parliament Politics | Rajya Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers