Responsive Scrollable Menu

'IPL के चलते बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी PSL से नाम लेंगे वापस...' शोएब अख्तर का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बयान

IPL vs PSL : पाकिस्तान में 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) शुरू होने वाला है. तो वहीं भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 28 मार्च से शुरू होने वाला है. उससे पहले ही पाकिस्तान और भारत के बीच जंग शुरू हो गई है. दुनिया भर के तमाम क्रिकेटर जो पीएसएल में खेलने वाले थे. अब वो पीएसएल छोड़कर आईपीएल में खेलने आ गए हैं. कई बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को छोड़कर भारत में खेलने का फैसला किया है. इससे पाकिस्तान में माहौल काफी गर्म हो गया है. 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कई आला-अधिकारी भी पीएसएल छोड़कर खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने पल लगातार बयान दे रहे हैं. अब इस कड़ी में एक और पूर्व क्रिकेटर की एंट्री हो चुकी है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिड्डी एक्सप्रेस के नाम से पहचाने जाने वाले शोएब अख्तर हैं. 

शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान 

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर खिलाड़ियों के इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ये खिलाड़ी क्या खुद पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते पीएसएल को छोड़कर, अगर बीसीसीआई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की मंजूरी दे देता.

शोएब अख्तर ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, 'अगर बीसीसीआई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की इजाजत देता है, तो मुझे यकीन है कि हम बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और कई दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पीएसएल से हटकर आईपीएल में खेलते हुए देखेंगे'.

शोएब ने की खिलाड़ियों पर एक्शन लेने की बात

शोएब अख्तर इससे पहले पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों पर एक्शन लेने को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. जब जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पीएसएल छोड़कर आईपीएल में शामलि हो गए और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने तब भी शोएब ने बड़ा बयान दिया था. 

शोएब अख्तर ने कहा था कि, 'आईपीएल ने हैरी ब्रूक को बाहर होने और नहीं खेलने पर एक्शन लिया था और उन पर 2 साल का बैन लगाया. पीएसएल को भी ब्लेसिंग मुजरबानी और गुडाकेश मोती पर 5 साल का बैन लगाना चाहिए, जिनके पास पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट था लेकिन फिर भी उन्होंने आईपीएल को चुना'.

आपको बता दें कि अब तक पीएसएल से कई खिलाड़ी नाम वापस ले चुके हैं. वो अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. इनमें सबसे बड़ा नाम श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का है, जो पीएसएल छोड़कर अब आईपीएल में शामलि हो गए हैं. वो अब राजस्थान रॉयल के लिए सैम कुरेन के जगह पर खेलते हुए नजर आएंगे.

पीएसल को छोड़ने वाले  हुए खिलाड़ी 

जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी 
श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन
साउथ अफ्रीका के पेसर ऑटनील बार्टमैन
वेस्ट इंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती 
वेस्ट इंडीज के शमार जोसेफ
इंग्लैंड के टेमाल मिल्स 
ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क
वेस्ट इंडीज के जॉनसन चार्ल्स 

ये भी पढ़ें : IPL 2026 में नए लुक में दिखेंगी 2 टीमें, यहां डालिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों की जर्सी पर नजर...

Continue reading on the app

सेना में भेदभाव ठीक नहीं, महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन का पूरा हक; सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि महिला सैन्य अधिकारी भी परमानेंट कमीशन की उतनी ही हकदार हैं जितना कि उनके पुरुष समकक्ष हैं। महिला अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि उनके साथ स्थायी कमीशन देने में भेदभाव किया जाता है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का बड़ा फैसला, चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रहेंगी हमेशा खाली

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले आरसीबी और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर एक भावुक और बड़ा फैसला लिया है। अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटों को हमेशा के लिए खाली रखा जाएगा। 

ये फैसला पिछले साल 4 जून 2025 को आरसीबी की पहली आईपीएल खिताबी जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में लिया गया है। उस दिन स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के बीच हुई घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर दिया ता और इसे खेल इतिहास के सबसे दुखद दिनों में गिना गया। 

आरसीबी और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के इस संयुक्त फैसले के तहत स्टेडियम के एक प्रमुख स्टैंड की 11 सीटों को आम दर्शकों की बिक्री से हटा दिया गया है। अब इन सीटों पर कभी कोई नहीं बैठेगा। आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों समेत हर मुकाबले में ये सीटें खाली रहेंगी, ताकि ये एक स्थायी औरदिखने वाली श्रद्धांजलि बनी रहे।
Tue, 24 Mar 2026 14:19:15 +0530

  Videos
See all

PM Modi IN Rajya sabha: LPG से भरे जहाज भारत आएंगे | #viralnews #viralvideo #news #sansad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T09:14:37+00:00

PM Modi IN Rajya sabha: CORONA संकट में केंद्र और राज्यों ने मिलकर बेहतरीन मॉडल पेश किया #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T09:12:22+00:00

PM Modi on Middle East Tension: जंग के बीच Pakistan को PM Modi संदेश |Rajya Sabha | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T09:15:21+00:00

PM Modi IN Rajya sabha:भारत के पास क्रूड ऑयल की निरंतर सप्लाई की व्यवस्था है | #viralnews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T09:13:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers