Badshah Wedding: बादशाह ने की दूसरी शादी! इस पंजाबी एक्ट्रेस संग लिए सात फेरे; PHOTOS
Badshah Wedding: मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह (Badshah) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर एक बार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियोज के बाद दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) से गुपचुप शादी कर ली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें बादशाह और ईशा शादी की रस्में निभाते आ रहे हैं।
वायरल तस्वीरों में बादशाह ऑलिव ग्रीन कुर्ता-पजामा में दिख रहे हैं, जबकि ईशा लाल सूट में नजर आई। बताया जा रहा है कि शादी बेहद सादगी से परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई। हालांकि, शादी की खबरें तेजी से फैल रही हैं, लेकिन बादशाह और ईशा रिखी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े - क्या जून में रिलीज होगी 'धुरंधर 3'? ‘Final Chapter’ वाली वायरल तस्वीर पर मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘Jatt & Juliet’ से की थी और ‘Happy Go Lucky’ व ‘Ardaas’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह हिंदी फिल्म ‘Nawabzaade’ में भी नजर आ चुकी हैं।
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी और धीरे-धीरे दोनों करीब आए।
बादशाह की पहली शादी टूटी
बादशाह की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मसीह से शादी की थी, साल 2020 में उनका 2020 में तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी भी है।
यह भी पढ़े - बैन होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’? चुनाव से पहले फिल्म के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर!
FACT CHECK: क्या जून में रिलीज होगी 'धुरंधर 3'? ‘Final Chapter’ वाली वायरल तस्वीर पर मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी
Dhurandhar 3 news: इन दिनों फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) की गूंज हर तरफ है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट ‘धुरंधर: द फाइनल चैप्टर’ 14 जून 2026 को रिलीज होगा। इस खबर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी इन वायरल खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
वायरल पोस्ट का सच क्या है?
इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीर एंड-क्रेडिट स्लेट जैसी दिख रही है में जिसमें धुरंधर 3 की घोषणा और रिलीज डेट का जिक्र किया गया है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स या निर्देशक आदित्य धर की ओर से अब तक ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तस्वीर AI के जरिए बनाई गई फेक इमेज है, जिसे फिल्म की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने के लिए वायरल किया जा रहा है।
Is This For Real ? 3 Parts #Dhurandhar The Final Chapter on 14 June 2026 pic.twitter.com/EqAINSzpxN
— INDIAN (@hindus47) March 18, 2026
क्या वाकई बनेगी ‘धुरंधर 3’? मुकेश छाबड़ा ने बताया सच
फिलहाल धुरंधर 3 को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह स्टारर यह कहानी दो हिस्सों में ही प्लान की गई थी। पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा भाग 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आया। वहीं इन खबरों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रिएक्ट करते हुए सच्चाई बताई है।
मुकेश ने जूम के साथ बातचीत में कहा- ऐसा कुछ नहीं होने वाला.. बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि अगर किसी भी अफवाह को संबोधित करने की जरूरत होगी तो वह सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देंगे।
क्यों बढ़ी तीसरे पार्ट की चर्चा?
दरअसल, निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से फिल्म के एंड क्रेडिट्स तक सीट न छोड़ने की अपील की थी। इसी वजह से कई लोगों को लगा कि शायद कोई पोस्ट-क्रेडिट सीन तीसरे पार्ट की ओर इशारा करता है, जिससे अटकलों का दौर शुरू हो गया।
असल में फिल्म के एंड क्रेडिट्स में कहानी से जुड़े कुछ अहम बैकस्टोरी सीन दिखाए गए हैं। इसमें जसकीरत और रिजवान की ट्रेनिंग की झलक मिलती है, जहां दोनों भारत के लिए जासूस बनने से पहले साथ नजर आते हैं। इसके अलावा एलटीएफ चीफ उमर शाहिद का रिएक्शन भी दिखाया गया है, जब हमजा को जनरल शमशाद हसन रिहा करता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















