Responsive Scrollable Menu

PM Modi on Iran War: पश्चिम एशिया संकट का भारत पर कितना असर... राज्यसभा में पीएम मोदी ने क्या कहा?

PM Modi Speech: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह संकट भारत के लिए चुनौतीपूर्ण है और इसका असर तेल, गैस और फर्टिलाइज़र की सप्लाई पर पड़ रहा है.पीएम ने बताया कि सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है.कई देशों के नेताओं से बातचीत भी की जा रही है ताकि तनाव कम हो और शांति बहाल हो सके.उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध की वजह से व्यापार के रास्ते प्रभावित हुए हैं. खासकर समुद्री मार्गों पर खतरा बढ़ा है. फिर भी भारत अपने जहाजों और सप्लाई को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रहा है. प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 3.75 लाख से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है. सरकार विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता दे रही है.उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में तेल और गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी. सरकार ने पहले से ही भंडारण और वैकल्पिक सप्लाई पर काम किया है. पीएम मोदी ने किसानों को भी आश्वस्त किया. उन्होंने कहा कि खाद की सप्लाई बनी रहेगी और किसानों पर कोई बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा. अंत में उन्होंने कहा कि यह समय धैर्य और एकजुटता का है. केंद्र और राज्य मिलकर इस चुनौती का सामना करेंगे.

Continue reading on the app

पश्चिम बंगाल में ‘ओवैसी-कबीर’ गठजोड़ से मचा सियासी भूचाल! अल्पसंख्यक सीटों पर होंगे ‘वोट कटवा’ या बनेंगे गेम चेंजर?

ओवैसी और हुमायूं कबीर के गठजोड़ ने बंगाल की राजनीति में एक नया चुनावी समीकरण पैदा कर दिया है. क्या दोनों पार्टियों का गठजोड़ TMC के लिए चुनौती बन सकता है? या ‘वोट कटवा’ की भूमिका निभाएंगे, जानते हैं पूरी कहानी.

Continue reading on the app

  Sports

Chinnaswamy Stampede Tragedy: IPL से पहले RCB का भावुक फैसला, भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 Fans की याद में पहनेंगे खास जर्सी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाड़ी पिछले साल टीम की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में मारे गए 11 लोगों की याद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में मैच से पहले अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। आरसीबी ने पिछले साल पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इस जीत के जश्न के लिए चार जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया था। सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद आरसीबी को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मैच वाले दिन खिलाड़ी अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। मैच के दौरान वे अपनी जर्सी नंबर में ही नजर आएंगे। अभ्यास के दौरान सभी खिलाड़ियों की पीठ पर जर्सी नंबर 11 लिखा होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा उस दिन वे अपनी बांह पर काले रंग की पट्टी भी पहनेंगे। हम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 स्थायी सीटें बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। ये उन 11 प्रशंसकों के लिए हैं जो हमेशा हमारे साथ रहेंगे।’’

मौजूदा चैंपियन टीम 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां अपना पहला मैच खेलेगी, जो इस मैदान पर खेले जाने वाले उनके पांच घरेलू मैचों में से पहला मैच होगा। आरसीबी इस आईपीएल में अपने शेष दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा।

Tue, 24 Mar 2026 15:33:44 +0530

  Videos
See all

Breaking News: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई | All Party Meeting | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:10:34+00:00

PM Modi Full Speech in Rajya Sabha on Israel Iran War: देश में तेल का कोई संकट नहीं | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:06:06+00:00

Prayagraj Cold Storage Accident Live Update: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 की मौत|Ammonia tank explosion #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:15:53+00:00

Iran ने इजराइल के तेल अवीव पर की मिसाइलों की बौछार | #iranisraelwar #worldwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T10:06:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers