पंजाब अफसर सुसाइड- सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम जारी:मजिस्ट्रेट की निगरानी, वीडियोग्राफी की जा रही; पूर्व AAP मंत्री भुल्लर आज कोर्ट में पेश होंगे
पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के चौथे दिन उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हो रही है। शव को आज (मंगलवार) सुबह करीब 10 बजे EMC अस्पताल से सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी लाया गया। अफसर के सुसाइड के बाद से ही उनकी डेडबॉडी EMC में रखी गई थी। अब दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। इधर, अमृतसर पुलिस इस मामले के आरोप पट्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश करने वाली है। अफसर ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें आत्महत्या के लिए भुल्लर को ही जिम्मेदार ठहराया था। भुल्लर की फरारी से गिरफ्तारी तक की इनसाइड स्टोरी:FIR दर्ज होते ही घर छोड़ा, पुलिस लोकेशन ट्रैक करती रही, CBI जांच संभव देख रास्ते में घेरा DM रंधावा की पत्नी का इंटरव्यू:उपिंदर बोलीं- सरकार भुल्लर की, पुलिस उनकी, भरोसा कैसे करूं, मुझे CBI जांच चाहिए पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने हवा निकाली:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी को भी बताया सरेंडर मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
मंदिर, मस्जिद और… क्या होती है इनकी निजता? बाबा रामदेव ने TV9 के सत्ता सम्मेलन में समझाया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















