कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि समेत यहां विस्तार से पढ़िए मोहन कैबिनेट बैठक के 6 बड़े फैसले
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 23 मार्च 2026 (सोमवार) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों, कर्मचारी के महंगाई भत्ते, पेंशनभोगियों की महंगाई राहत, अतिथि शिक्षकों के लिए मानदेय और नई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में …
IPL 2026 में KKR से खेलता दिखेगा UP का रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, योगी सरकार से मिला खास तोहफा
IPL 2026 के शुरू होने में अब महज 4 दिन बाकी हैं और इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खेल जगत में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर-प्रदेश बुधवार को सम्मानित करने वाली है. इस दौरान क्रिकेट सहित कई खेलों से 6 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने वाली है. इसके बाद जब 28 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होगी, तो कोलकाता नाइट राइडर्स में उत्तर-प्रदेश का रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर भी खेलता नजर आएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो स्पोर्ट्स ऑफिसर कौन होगा... तो ये जान लीजिए की आपने उसके छक्के-चौकों पर खूब तालियां बजाई हैं...
कौन है उत्तर-प्रदेश का रीजनल स्पोर्ट्स अधिकारी?
उत्तर प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने जा रही है. इन खिलाड़ियों में यूपी के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है. मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें खुद सीएम योगी रिंकू सिंह सहित 6 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘मेडल लाओ और सम्मान पाओ’ पहल के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इन पुरस्कारों के तहत खिलाड़ियों को कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और 3 लाख 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी.
किस खिलाड़ी को कौन सी सरकारी नौकरी मिलेगी?
समारोह में क्रिकेटर Rinku Singh को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए खेल विभाग में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया जाएगा. यह नियुक्ति प्रदेश सरकार की खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की नीति का हिस्सा है.
पैरा एथलेटिक्स में दमखम दिखाने वाले प्रवीण कुमार और पेरिस ओलंपिक में हॉकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा. वहीं, पैरा एथलीट अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा, जबकि प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
KKR से खेलते दिखेंगे रिंकू सिंह
यूपी के रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर पद पर आसित होने के बाद रिंकू सिंह IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. रिंकू 2018 से ही केकेआर का हिस्सा हैं और मौजूदा समय में तो वह टीम के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं. अब आईपीएल 2026 में सभी की नजरें रिंकू पर होंगी, जो पिछले कुछ सालों में फ्रेंचाइजी के लिए बेहतरीन फिनिशर साबित हुए हैं. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR पिछले निराशाजनक सीजन को भुलाकर एक नई शुरुआत करेगी और मजबूती से वापसी करना चाहेगी.
यहां देखें लिस्ट, जिन खिलाड़ियों को मिलेगी प्राइज मनी
विनय (गोरखपुर)- पैरा पावरलिफ्टिंग (वर्ल्ड चैम्पियनशिप, मिस्र 2025, स्वर्ण) -40 लाख रुपये
विक्रांत बालियान (मेरठ) - वुशू/शूटिंग -15 लाख रुपये
सागर दांगी (बागपत) - शूटिंग - 15 लाख रुपये
ले. कर्नल भानू पाठक (गोरखपुर)- माउंट एवरेस्ट आरोहण- 15 लाख रुपये
दीपक कुमार (गाजियाबाद) - माउंट एवरेस्ट आरोहण -15 लाख रुपये
तनुश्री पांडेय (लखनऊ)- साफ्ट टेनिस -14 लाख रुपये
ओम यादव (लखनऊ)- साफ्ट टेनिस- 12 लाख रुपये
राज कुमार पाल (गाजीपुर)- हाकी -10 लाख रुपये
यश कुमार (आगरा)- पैरा कैनोइंग -10 लाख रुपये
मुस्कान यादव (प्रयागराज)- साफ्ट टेनिस -छह लाख रुपये
अभय सिंह (वाराणसी)- कैनोइंग - पांच लाख रुपये
श्रवण कुमार (बागपत)- शूटिंग - तीन लाख रुपये
यश तोमर (बागपत) - शूटिंग - दो लाख रुपये
ईशान खान (बागपत) - शूटिंग - दो लाख रुपये
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले एक्टिव प्लेयर्स, टॉप-5 में शामिल है संजू सैमसन का नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation





















