IPL 2026 में KKR से खेलता दिखेगा UP का रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, योगी सरकार से मिला खास तोहफा
IPL 2026 के शुरू होने में अब महज 4 दिन बाकी हैं और इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खेल जगत में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर-प्रदेश बुधवार को सम्मानित करने वाली है. इस दौरान क्रिकेट सहित कई खेलों से 6 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने वाली है. इसके बाद जब 28 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होगी, तो कोलकाता नाइट राइडर्स में उत्तर-प्रदेश का रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर भी खेलता नजर आएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो स्पोर्ट्स ऑफिसर कौन होगा... तो ये जान लीजिए की आपने उसके छक्के-चौकों पर खूब तालियां बजाई हैं...
कौन है उत्तर-प्रदेश का रीजनल स्पोर्ट्स अधिकारी?
उत्तर प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने जा रही है. इन खिलाड़ियों में यूपी के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है. मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें खुद सीएम योगी रिंकू सिंह सहित 6 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘मेडल लाओ और सम्मान पाओ’ पहल के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इन पुरस्कारों के तहत खिलाड़ियों को कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और 3 लाख 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी.
किस खिलाड़ी को कौन सी सरकारी नौकरी मिलेगी?
समारोह में क्रिकेटर Rinku Singh को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए खेल विभाग में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया जाएगा. यह नियुक्ति प्रदेश सरकार की खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की नीति का हिस्सा है.
पैरा एथलेटिक्स में दमखम दिखाने वाले प्रवीण कुमार और पेरिस ओलंपिक में हॉकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा. वहीं, पैरा एथलीट अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा, जबकि प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
KKR से खेलते दिखेंगे रिंकू सिंह
यूपी के रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर पद पर आसित होने के बाद रिंकू सिंह IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. रिंकू 2018 से ही केकेआर का हिस्सा हैं और मौजूदा समय में तो वह टीम के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं. अब आईपीएल 2026 में सभी की नजरें रिंकू पर होंगी, जो पिछले कुछ सालों में फ्रेंचाइजी के लिए बेहतरीन फिनिशर साबित हुए हैं. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR पिछले निराशाजनक सीजन को भुलाकर एक नई शुरुआत करेगी और मजबूती से वापसी करना चाहेगी.
यहां देखें लिस्ट, जिन खिलाड़ियों को मिलेगी प्राइज मनी
विनय (गोरखपुर)- पैरा पावरलिफ्टिंग (वर्ल्ड चैम्पियनशिप, मिस्र 2025, स्वर्ण) -40 लाख रुपये
विक्रांत बालियान (मेरठ) - वुशू/शूटिंग -15 लाख रुपये
सागर दांगी (बागपत) - शूटिंग - 15 लाख रुपये
ले. कर्नल भानू पाठक (गोरखपुर)- माउंट एवरेस्ट आरोहण- 15 लाख रुपये
दीपक कुमार (गाजियाबाद) - माउंट एवरेस्ट आरोहण -15 लाख रुपये
तनुश्री पांडेय (लखनऊ)- साफ्ट टेनिस -14 लाख रुपये
ओम यादव (लखनऊ)- साफ्ट टेनिस- 12 लाख रुपये
राज कुमार पाल (गाजीपुर)- हाकी -10 लाख रुपये
यश कुमार (आगरा)- पैरा कैनोइंग -10 लाख रुपये
मुस्कान यादव (प्रयागराज)- साफ्ट टेनिस -छह लाख रुपये
अभय सिंह (वाराणसी)- कैनोइंग - पांच लाख रुपये
श्रवण कुमार (बागपत)- शूटिंग - तीन लाख रुपये
यश तोमर (बागपत) - शूटिंग - दो लाख रुपये
ईशान खान (बागपत) - शूटिंग - दो लाख रुपये
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले एक्टिव प्लेयर्स, टॉप-5 में शामिल है संजू सैमसन का नाम
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: पहले मंडे 'धुरंधर 2' ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, सुपरस्टार की मूवी को पछाड़ बनी नंबर 1
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से थिएटर्स पर बस इसका ही राज चल रहा है. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी चारो ओर धुरंधर 2 ही छाई हुई है. फिल्म ने कमाई के मामले में भी कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब रिलीज के 5वें दिन भी रणवीर की फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है और सुपस्टार की मूवी को भी पछाड़ दिया है. इतना ही नहीं, धुरंधर 2 इस मामले में नंबर 1 में भी पहुंच गई है. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया और अब तक कितनी कमाई कर ली है.
धुरंधर 2 का 5वें दिन का कलेक्शन
आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रिव्यू और ओपनिंग डे में मिलाकर करीब 102.55 करोड़ से शुरुआत की थी. फिर दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये का कलेकशन किया. फिर विकेंड पर तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये और चौथे दिन यानी संडे को फिल्म ने सबसे ज्यादा 114.85 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया. अब धुरंधर 2 का 5वें दिन की कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को इस फिल्म ने 65 करोड़ (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5) की कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में अब तक का टोटल कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये हो गया है.
सुपरस्टार की मूवी को पछाड़ बनी नंबर 1
'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge)हर दिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. रिलीज के पांचवें दिन यानी मंडे को इसने 65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म ने पहले मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसने सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की टाइगर 3 से लेकर र रणबीर कपूर की एनिमल तक को पीछे कर दिया है और नंबर 1 पर पहुंच गई है. कोईमोई के आंकड़े के मुताबकि, धुरंधर 2- 65 करोड़, टाइगर 3- 59.25 करोड़, एनिमल- 44.47 करोड़, बाहुबली 2 (हिंदी)- 40.25 करोड़, गदर 2- 38.70 करोड़ और फिर सलमान खान की ही टाइगर जिंदा है ने 36.54 करोड़ कमाए हैं.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar Vs Dhurandhar 2: धुरंधर 2 और धुरंधर 1 की कमाई में कितना है फर्क? 4 दिन में आसपास भी नहीं कलेक्शन
दुनियाभर में 700 करोड़ किए पार
फिल्म ने जहां भारत में 500 का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में भी ये कमाई का रिकॉर्ड बना रही है. धुरंधर 2 ने महज 5 दिनों में दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. सैकनिल्क के मुताबिक 5 दिनों में धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 751.97 करोड़ (Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 5) रुपये हो गया है. बता दें, डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 के लिए मेकर्स ने लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. वहीं, फिल्म ने अपना बजट पहले तीन दिनों में ही निकाल लिया है और ये ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है.
इन प्लेटफॉर्म पर लीक हुई धुरंधर 2
बता दें, एक तरफ जहां धुरंधर 2 सिनेमाघरों में करोड़ों कमाई कर रही है, तो दूसरी ओर फिल्म कई प्लेटफॉर्म्स पर लीक (Dhurandhar 2 Online Leak) भी हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 रिलीज के चार दिन बाद ही एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है. इसमें तमिल रॉकर्स, फिल्मबस, फिल्मीजिला, मिलयोगी, बॉली4यू, जैशा मूवीज और 9xमूवीज जैसी गैर-कानूनी वेबसाइट और ऐप शामिल हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई लोग फिल्म के अहम सीन रिकॉर्ड करके शेयर कर रहे हैं. इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. हालांकि, थिएटर से छोटी-सी झलक शेयर करना आम बात है, लेकिन पूरे सीन डालना मेकर्स को बड़े नुकसान में डाल सकता है. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: रजनीकांत ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ; संन्यास के बाद फिर स्टेज पर दिखें जाकिर खान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















