Vivo ला रहा दो नए 5G स्मार्टफोन: 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, डिटेल्स लीक
Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपने दो नए 5G स्मार्टफोन Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही इन फोन्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन डिवाइसेज में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 50MP तक का कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं, जो इन्हें बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं। देखिए इनकी डिटेल्स
Vivo Y21 5G, Vivo Y11 5G की भारत में स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
बता दें, Vivo ने पिछले महीने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को लॉन्च किया था। अब यह भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इनके फीचर्स औऱ कीमत ऑनलाइन सामने आ गए हैं।
91Mobiles ने टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore के साथ मिलकर इन स्मार्टफोन्स की कीमत का खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y21 5G की शुरुआती कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए करीब 18,499 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 20,499 रुपये और 22,499 रुपये हो सकती है।
दूसरी ओर, Vivo Y11 5G की शुरुआती कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 14,999 रुपये बताई जा रही है। वहीं, 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत करीब 16,999 रुपये हो सकती है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Vivo Y21 5G को Champagne Gold और Midnight Blue रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Vivo Y11 5G Midnight Blue और Sunshine Gold रंगों में आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है।
अन्य फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन्स में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही इनमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
दोनों फोन्स में 6.74-इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट होगा। इसके अलावा, ये स्मार्टफोन्स IP65 रेटिंग के साथ आ सकते हैं, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चल सकते हैं।
कैमरा और चार्जिंग
कैमरा फीचर्स की बात करें तो दोनों फोन्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें QVGA सेकेंडरी सेंसर होगा। Vivo Y21 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जबकि Vivo Y11 5G में 13MP का मुख्य कैमरा मिलने की उम्मीद है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। चार्जिंग की बात करें तो Vivo Y21 5G में 44W फास्ट चार्जिंग और Vivo Y11 5G में 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Vivo Pad 6 Pro: 13,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले वाला नया टैबलेट अगले हफ्ते होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स
Vivo Pad 6 Pro Launched Update: Vivo जल्द ही अपना नया टैबलेट Vivo Pad 6 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अगले हफ्ते एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी जिसमें Vivo X300 Ultra और Vivo X300s स्मार्टफोन्स के साथ Vivo Pad 6 Pro को भी पेश किया जाएगा।
Vivo Pad 6 Pro को कंपनी एक प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड डिवाइस के रूप में पेश कर रही है। इस टैबलेट को पहले Mobile World Congress में भी दिखाया गया था, जहां इसे कीबोर्ड एक्सेसरी और स्टायलस के साथ देखा गया था। इसमें 13.2-इंच का बड़ा 4K True Color डिस्प्ले मिलेगा, जो Dolby Vision को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा।
प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए Vivo इसमें PC-ग्रेड WPS Office और CapCut Professional Edition जैसे ऐप्स भी देगा। इससे साफ है कि यह टैबलेट सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग और अन्य कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। देखिए इस अपकमिंग टैबलेट के फीचर्स और पूरी डिटेल्स।
Vivo Pad 6 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले (संभवतः 144Hz तक) मिल सकता है, जिससे स्मूथ विजुअल्स मिलेंगे। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो वीडियो कॉल और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे बेसिक कामों के लिए पर्याप्त होगा।
बैटरी की बात करें तो इसमें लगभग 13,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले मॉडल (12,050mAh) से बड़ी होगी। साथ ही इसमें 80W या 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Vivo लॉन्च से पहले और भी जानकारी साझा कर सकती है। जहां तक ग्लोबल लॉन्च की बात है, अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन चूंकि कंपनी ने इसे MWC में दिखाया है, इसलिए जल्द ही ग्लोबल अनाउंसमेंट की उम्मीद की जा सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















.jpg)





