Responsive Scrollable Menu

बिना दर्शकों के होंगे PSL के मैच, पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार के हालात

पिछले 24 दिनों से चल रहे आ रहे ईरान-इजरायल के बीच युद्ध के कारण अब दुनियाभर में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। युद्ध के कारण से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस का ट्रांसपोर्ट नहीं हो पा रहा है। दुनियाभर की तेल और गैस सप्लाई का करीब 30 प्रतिशत इसी से होकर गुजरता है। वहीं पाकिस्तान के हालात तो बेहद खराब होते दिख रहे हैं। शाहबाज शरीफ सरकार का दावा है कि उसके पास 28 दिनों का फ्यूल रिजर्व है लेकिन आलम ये है कि तेल की कीमतें आसामान छू रही हैं और तेल की खपत घटाने की हर मुमकिन कोशिश हो रही है। फिलहाल, इसका असर पाकिस्तान क्रिकेट लीग पर भी दिख रहा है। 

दरअसल, इस तेल संकट के बीच पाकिस्तान सुपर लीग अब स्टेडियम में बिना दर्शकों के होगा। अभूतपूर्व तेल संकट के मद्देनजर पाकिस्तान सरकार पहले ही लोगों से जितना संभव हो सके, यात्रा से बचने की अपील कर चुकी है। स्कूल और संस्थान बंद हैं जिससे तेल की खपत घट सके। ईद की छुट्टियां बढ़ा दी गईं ताकि तेल बचे। सरकार के निर्देश के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बिना दर्शकों के खाली स्टेडियमों में पीएसएल के मैच कराने की घोषणा की है। जो टिकट पहले ही बिक चुके थे उसके पैसे संबंधित लोगों को लौटाए जाएंगे। 

यहां तक कि, उद्धघाटन समारोह तक को रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान सुपर लीग के 2026 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है जोकि 3 मई तक चलेगी। सारे मैच लाहौ या फिर कराची में कराए जाएंगे यानी 6 के बजाय सिर्फ 2 वेन्यू होंगे। 
 
पीसीबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, ऐसा अनुमान था कि एक महीने से ज्यादा समय तक औसतन 30 हजार दर्शक और सपोर्ट स्टाफ हर दिन सफर करते, जिससे ऊर्जा संसाधनों पर काफी दबाव पड़ता। 

वहीं,पीसीबी की उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध आने वाले कुछ हफ्तों में खत्म हो सकता है या फिर फ्यूल सप्लाई की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकती है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि अगर तेल संकट बीच में खत्म होता है तो दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की इजाजत दी जा सकती है।  

Continue reading on the app

Pakistan Reaction to Dhurandhar 2 | धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर महा-धमाका: 700 करोड़ के करीब | Bollywood Wrap Up

आज की बॉलीवुड की गलियारों में 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम छाया हुआ है, जिसने अपने पहले वीकेंड में 'जवान' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़कर 454 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई कर ली है। इस सफलता के बीच फिल्म की स्टार सारा अर्जुन अपनी शानदार अदाकारी के लिए चर्चा बटोर रही हैं, वहीं अर्जुन रामपाल ने 26/11 के अपने व्यक्तिगत खौफनाक अनुभव को फिल्म के प्रतिशोध से जोड़कर फैंस को भावुक कर दिया। दूसरी ओर, कंगना रनौत आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लगा है। ग्लैमर की दुनिया में लक्मे फैशन वीक 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिशा पाटनी और खुशी कपूर के रैंप वॉक ने चार चांद लगा दिए, जिससे यह सोमवार मनोरंजन जगत के लिए बेहद हलचल भरा साबित हो रहा है।

.....................................................................................................................
पाकिस्तानी फैमिली ने देखी 'धुरंधर 2', थिएटर से निकते ही उगलने लगे जहर
लगाए मेजर इकबाल जिंदाबाद के नारे, वीडियो देख खौल जाएगा खून
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पाकिस्तानी 
परिवार थिएटर के बाहर फिल्म का रिव्यू देता नजर आ रहा है। 
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की आलोचना करने के बावजूद 
इस परिवार ने अर्जुन रामपाल द्वारा निभाए गए
'मेजर इकबाल' के किरदार की जमकर तारीफ की
उन्होंने मेजर इकबाल को एक 'सच्चा देशभक्त' 
बताया और कैमरे के सामने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। 
साथ ही दर्शकों ने इस फिल्म में अक्षय खन्ना की कमी महसूस होने की बात भी कही

.....................................................................................................................
धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर महा-धमाका: 700 करोड़ के करीब!
रणवीर सिंह की स्पाय-थ्रिलर 'धुरंधर 2'ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है
फिल्म ने अपने पहले वीकेंड (4 दिनों) में ही भारत में 454 करोड़ (नेट)
और दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है
इसने 'बाहुबली 2', 'जवान' और 'पठान' जैसी 
फिल्मों के शुरुआती रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है

.....................................................................................................................
कंगना रनौत का 40वां जन्मदिन और 'धुरंधर' पर बड़ा बयान
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। 
इस मौके पर उन्होंने 'धुरंधर 2' की सफलता का श्रेय 
निर्देशक आदित्य धर को देते हुए उन्हें 'असली सुपरस्टार' बताया
साथ ही, कंगना की कुल संपत्ति (Net Worth) भी चर्चा में है, 
जो लगभग 91 करोड़ रुपये बताई जा रही है

.....................................................................................................................
करीना कपूर ने तोड़ा फैंस का दिल: 'RK स्टूडियो' का पुनरुद्धार नहीं
लंबे समय से अफवाहें थीं कि रणबीर कपूर और करिश्मा कपूर अपने
 दादा राज कपूर के ऐतिहासिक 'आरके स्टूडियो' को फिर से जीवित करेंगे। 
हालांकि, करीना कपूर खान ने आज एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि 
फिलहाल परिवार में ऐसी कोई योजना नहीं है और ये खबरें पूरी तरह गलत हैं

.....................................................................................................................
एक्शन डायरेक्टर का खुलासा: फिल्म से हटाए गए 40% हिंसक सीन
'धुरंधर 2' के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने चौंकाने वाला खुलासा किया
उन्होंने बताया कि फिल्म में जितना खून-खराबा और एक्शन दिख रहा है, 
वह असल शूटिंग का केवल 60% है। सेंसर बोर्ड और संवेदनशीलता को
 देखते हुए मेकर्स ने 40% ज्यादा हिंसक सीन फाइनल कट से हटा दिए थे

.....................................................................................................................
लक्मे फैशन वीक 2026 का शानदार समापन
मुंबई में आयोजित 'लक्मे फैशन वीक' का रविवार रात भव्य समापन हुआ
आखिरी दिन दिशा पाटनी, खुशी कपूर और 
शनाया कपूर ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। 
अदिति राव हैदरी ने इस बार बतौर को-क्रिएटिव डायरेक्टर अपनी
 नई पारी की शुरुआत की, जिसकी काफी तारीफ हो रही है

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मां ने जूते खरीदने के लिए बेचे गहने, बेटे ने ईशान किशन को चटाई धूल

सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, लिविंगस्टन, हेनरिक क्लासेन जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं लेकिन इस टीम में एक ऐसा गेंदबाज भी है जो टीम को अकेले मैच जिता सकता है. इस खिलाड़ी की मां ने अपने गहने बेचकर बेटे को क्रिकेटर बनाया है. Mon, 23 Mar 2026 13:19:51 +0530

  Videos
See all

Canada Plane Crash: न्यूयॉर्क में कनाडा का प्लेन क्रैश| #shorts #planecrash #canadanews #newyork #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:38:47+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Iran की सबसे बड़ी ताकत क्या ? #trump #netanyahu #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:40:00+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Iran ने America की दादागिरी निकाल दी! । #iran #america #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:40:01+00:00

Dhurander मूवी को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बयान #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers