Responsive Scrollable Menu

Vivo Pad 6 Pro: 13,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले वाला नया टैबलेट अगले हफ्ते होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Vivo Pad 6 Pro Launched Update: Vivo जल्द ही अपना नया टैबलेट Vivo Pad 6 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अगले हफ्ते एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी जिसमें  Vivo X300 Ultra और Vivo X300s स्मार्टफोन्स के साथ Vivo Pad 6 Pro को भी पेश किया जाएगा।

Vivo Pad 6 Pro को कंपनी एक प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड डिवाइस के रूप में पेश कर रही है। इस टैबलेट को पहले Mobile World Congress में भी दिखाया गया था, जहां इसे कीबोर्ड एक्सेसरी और स्टायलस के साथ देखा गया था। इसमें 13.2-इंच का बड़ा 4K True Color डिस्प्ले मिलेगा, जो Dolby Vision को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। 

प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए Vivo इसमें PC-ग्रेड WPS Office और CapCut Professional Edition जैसे ऐप्स भी देगा। इससे साफ है कि यह टैबलेट सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग और अन्य कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। देखिए इस अपकमिंग टैबलेट के फीचर्स और पूरी डिटेल्स। 

Vivo Pad 6 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले (संभवतः 144Hz तक) मिल सकता है, जिससे स्मूथ विजुअल्स मिलेंगे। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो वीडियो कॉल और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे बेसिक कामों के लिए पर्याप्त होगा।

बैटरी की बात करें तो इसमें लगभग 13,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले मॉडल (12,050mAh) से बड़ी होगी। साथ ही इसमें 80W या 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Vivo लॉन्च से पहले और भी जानकारी साझा कर सकती है। जहां तक ग्लोबल लॉन्च की बात है, अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन चूंकि कंपनी ने इसे MWC में दिखाया है, इसलिए जल्द ही ग्लोबल अनाउंसमेंट की उम्मीद की जा सकती है। 

Continue reading on the app

40 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट, क्या सोने में निवेश का यह है सही मौका?

Gold Price Crash: सोने की कीमतों में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है. अब सोने का भाव 4,354 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है. जानें क्या यह निवेश करने का सही समय है.

The post 40 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट, क्या सोने में निवेश का यह है सही मौका? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

6.5 करोड़ का खिलाड़ी बाहर, रवींद्र जडेजा की हुई एंट्री, अश्विन ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

Rajasthan Royals Probable Playing XI : इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार नए फुल टाइम कप्तान रियान पराग की कप्तानी में खेलने उतरेगी. संजू सैमसन के जाने के बाद ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी नजर आएगी. पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने टीम के लिए अपने प्लेइंग इलेवन को चुना जिसमें तुषार देश पांडे को जगह नहीं दी. Mon, 23 Mar 2026 14:14:10 +0530

  Videos
See all

Rajya Sabha News: Shaheed Diwas पर Bhagat Singh, Rajguru-Sukhdev को श्रद्धांजलि दी गई | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:07:55+00:00

Israel-America Iran War LIVE Updates: ईरान का 'खूनी बदला' शुरू! | Trump | Middle East War | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:07:41+00:00

Iran Israel America War LIVE Updates: ईरान-US युद्ध जारी, अब फटेगा परमाणु बम? | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:15:49+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Iran War से करीब सौ देशों में तेल महंगा! । #trump #oilpricerise #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers