Responsive Scrollable Menu

LaGuardia Airport Accident: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा, रनवे पर फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान, 100 यात्री थे सवार

LaGuardia Airport Accident: एयर कनाडा की फ्लाइट 8646 मोंट्रियल ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करने के बाद हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के बाद जब विमान रनवे से गेट की ओर जा रहा था, तभी उसकी एक फायर ट्रक से टक्कर हो गई।

Continue reading on the app

Vivo ला रहा दो नए 5G स्मार्टफोन: 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, डिटेल्स लीक

Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपने दो नए 5G स्मार्टफोन Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही इन फोन्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन डिवाइसेज में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 50MP तक का कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं, जो इन्हें बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं। देखिए इनकी डिटेल्स 

Vivo Y21 5G, Vivo Y11 5G की भारत में स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
बता दें, Vivo ने पिछले महीने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को लॉन्च किया था। अब यह भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इनके फीचर्स औऱ कीमत ऑनलाइन सामने आ गए हैं। 

91Mobiles ने टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore के साथ मिलकर इन स्मार्टफोन्स की कीमत का खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y21 5G की शुरुआती कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए करीब 18,499 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 20,499 रुपये और 22,499 रुपये हो सकती है।

दूसरी ओर, Vivo Y11 5G की शुरुआती कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 14,999 रुपये बताई जा रही है। वहीं, 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत करीब 16,999 रुपये हो सकती है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Vivo Y21 5G को Champagne Gold और Midnight Blue रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Vivo Y11 5G Midnight Blue और Sunshine Gold रंगों में आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है।

 अन्य फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन्स में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही इनमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

दोनों फोन्स में 6.74-इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट होगा। इसके अलावा, ये स्मार्टफोन्स IP65 रेटिंग के साथ आ सकते हैं, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चल सकते हैं।

कैमरा और चार्जिंग
कैमरा फीचर्स की बात करें तो दोनों फोन्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें QVGA सेकेंडरी सेंसर होगा। Vivo Y21 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जबकि Vivo Y11 5G में 13MP का मुख्य कैमरा मिलने की उम्मीद है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। चार्जिंग की बात करें तो Vivo Y21 5G में 44W फास्ट चार्जिंग और Vivo Y11 5G में 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी टी20 में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रन से धोया, सीरीज किया अपने नाम

South Africa beat New Zealand by 33 runs: पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को 33 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज को अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीका की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में कीवी टीम 154 रन ही बना पाई. Wed, 25 Mar 2026 15:43:18 +0530

  Videos
See all

US-Israel Iran War: भारत के 2 और जहाज... होर्मुज की सरहद पार! | Trump | State of Hormuz | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:37:28+00:00

CM Yogi का Gorakhpur दौरा...जनता के बीच बड़े ऐलान! Uttar Pradesh News | Government Scheme #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:40:00+00:00

Iran Israel America War News Hindi LIVE: ट्रंप के साथ बड़ा धोखा! | Trump | Breaking News | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:42:50+00:00

Harish Rana Case में Supreme Court का Order और मिल गई इच्छामृत्यु, Passive Euthanasia सही या गलत? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:37:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers