पाकिस्तान की हालत खस्ता, ईंधन की कीमते में 200% बढ़ी, पेट्रोल 321.17 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचा
मिडिल ईस्ट में संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में गतिरोध जारी है. इसका असर पाकिस्तान पर भी साफ दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान की हालत खस्ता हो चुकी है. यहां पर लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले उच्च-ऑक्टेन ईंधन के दामों में 200 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने रविवार को उच्च-ऑक्टेन ईंधन के दाम में प्रति लीटर 200 पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. यहां पर ईंधन के दामों में 100 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 300 पाकिस्तानी रुपये होगी. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है.
पेट्रोल-डीजल के दाम में तगड़ा उछाल
इससे पहले छह मार्च को वैश्विक तेल के दामों में तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपये तक बढ़ा दिए थे. इसके बाद पेट्रोल के नए दाम 266.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर बढ़कर 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल की दर 280.86 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, उच्च-ऑक्टेन ईंधन के दामों में बढ़ोतरी से सार्वजनिक परिवहन के किराए और हवाई यात्रा के दाम पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा.
घरेलू उड़ानें भी महंगी
10 मार्च को पाकिस्तानी एयरलाइंस ने जेट फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी के बाद किराए बढ़ा दिए गए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू उड़ानों के टिकट के दामों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है. यह बढ़ोतरी डबल के आसपास है. इसे कराची से लाहौर, इस्लामाबाद और अन्य घरेलू जगहों पर जाने वाली उड़ानों पर लागू किया गया. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के किराए में भी जबरदस्त तेजी देखी गई. गौरतलब है कि पाक पहले से कंगाल है. यहां लोग दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं. ऐसे में ईंधन के दाम 200 फीसदी की बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें: LPG ATM: देश में शुरू हुई एलपीजी एटीएम की सुविधा, 2-3 मिनट में मिल जाएगा भरा सिलेंडर, जानें कैसे करता है काम
Ram Navami Kab Hai: 26 या 27 मार्च, कब है रामनवमी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Ram Navami 2026 Kab Hai: सनातन धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व होता है. हर साल ये त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, नवमी तिथि को मध्याह्न काल में श्री राम का जन्म हुआ था. इसी वजह से इसे श्री रामलला के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. खासकर इस दिन को अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन माता सीता की पूजा करने का विधान है. इसके साथ ही रामनवमी के दिन मां दुर्गा के 9वें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा का भी विधान है. लेकिन इस बार लोगों को काफी कंफ्यूजन हो रही है कि रामनवमी 26 या 27 मार्च कब मनाया जाएगा. चलिए जानते हैं सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में.
रामनवमी कब है?(Ram Navami Kab Hai)
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 27 मार्च 2026 को रामनवमी का त्योहार मनाना शुभ रहेगा.
रामनवमी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त
राम नवमी 26 मार्च को बनाना काफी शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन दोपहर के समय नवमी तिथि भी होगी. इस दिन राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त 11 बजकर 13 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट तक है. इस दिन मध्याह्न का क्षण दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.
रामनवमी पूजा विधि (Ram Navami 2026 Puja Vidhi
राम नवमी के दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें. फिर भगवान गणेश का स्मरण करें और एक साफ जगह पर भगवान श्री राम की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. गंगाजल से अभिषेक करें और चंदन, अक्षत, फूल और वस्त्र अर्पित करें.इसके बाद धूप-दीप जलाकर पूजा करें और भोग लगाएं. आप राम मंत्र या रामायण का पाठ भी कर सकते हैं. अंत में भगवान से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना जरूर करें.
रामनवमी का धार्मिक महत्व (Ram Navami 2026 Significance)
रामनवमी का त्योहार भगवान श्रीराम के अवतरण का प्रतीक माना जाता है जो धर्म, सत्य और मर्यादा के आदर्श हैं. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने त्रेता युग में अधर्म के नाश और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए श्रीराम के रूप में अवतार लिया था.
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में कौन सी सब्जियों को खा सकते हैं? किनसे करें परहेज, जानें यहां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















