ms dhoni video: धोनी ने रैना के लिए किया कुछ ऐसा कि फैंस कर रहे सलाम, दे रहे दोस्ती की मिसाल
MS Dhoni Video: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी सादगी और दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए सुरेश रैना को खुद चाय लाकर दी।
यह वीडियो CSK के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया, जिसमें धोनी अचानक पीछे से आकर रैना को सरप्राइज देते हैं। उस समय रैना पीली जर्सी पर ऑटोग्राफ दे रहे थे। जैसे ही धोनी उन्हें चाय देते हैं, रैना मुस्कुरा उठते हैं और यह पल फैंस के लिए खास बन जाता है। CSK ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'ऐसा दोस्त ढूंढो जो सुबह चाय लेकर आए…चिन्ना थाला के पास तो है।'
Find a friend who brings you tea in the morning ☕
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 23, 2026
Chinna Thala already has his ????#Roar26 #WhistlePodu pic.twitter.com/qAWVHCogL1
धोनी और रैना की दोस्ती क्रिकेट जगत में किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साथ खेला और टीम को कई यादगार जीत दिलाई। धोनी ने जहां चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल खिताब जिताया, वहीं रैना लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।
इसी बीच रविवार को सीएसके का एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें टीम के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हुए। इस इवेंट में अंबाती रायुडू, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आए।
इस दौरान एक खास घोषणा भी की गई। सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को CSK के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। यह सम्मान उन्हें फ्रेंचाइजी के लिए उनके शानदार योगदान के लिए दिया गया।
अब चेन्नई सुपर किंग्स की नजर आईपीएल 2026 के अपने अभियान पर है। टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला होगा।
CSK इस बार अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, धोनी और रैना की दोस्ती का यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि रिश्तों का भी नाम है।
IPL 2026: पावर हिटर्स की भरमार फिर भी एक कमजोरी से लाचार, क्या लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार करेगी कमाल?
IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन टीम की सबसे बड़ी चिंता अभी भी तेज गेंदबाजों की फिटनेस और फॉर्म बनी हुई। पिछले सीजन में लखनऊ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और टीम 14 मैच में सिर्फ 6 जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। खासतौर पर सीजन के दूसरे हिस्से में लगातार 4 हार ने टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया था।
इस बार टीम ने अपने स्क्वाड में कुछ बदलाव जरूर किए हैं। इंटरनेशनल गेंदबाजों के रूप में वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया और मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में हसारंगा और नॉर्खिया में से किसी एक को ही जगह मिल सकती। स्पिन फ्रेंडली पिचों पर हसारंगा को प्राथमिकता मिलेगी, जबकि तेज और फ्लैट विकेट पर नॉर्खिया अहम भूमिका निभा सकते।
शमी इस बार लखनऊ की तरफ से खेलेंगे
मोहम्मद शमी की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2024 चोट के कारण मिस किया था और पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन औसत रहा था, जहां उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट लिए थे। हालांकि, 2025 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 7 मुकाबलों में 16 विकेट झटके थे। LSG को उम्मीद होगी कि वह इस फॉर्म को IPL में भी जारी रखेंगे।
टीम के पास पावर हिटर की भरमार
टीम का टॉप ऑर्डर लगभग तय माना जा रहा है। मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन शीर्ष तीन में नजर आएंगे जबकि कप्तान ऋषभ पंत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि, ऐसी खबरें भी आईं हैं कि इस बार पंत तीन नंबर पर आ सकते हैं और पूरन लोअर ऑर्डर में उतर सकते। हालांकि, जॉस इंग्लिस एक बैकअप विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, लेकिन शादी के चलते वह शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं।
ऑफ द फील्ड भी टीम ने बड़ा बदलाव किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अनुभवी कोच टॉम मूडी को ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है, जो टीम की रणनीति और प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाएंगे।
पंत के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
इस सीजन में सबसे ज्यादा नजर कप्तान ऋषभ पंत पर रहने वाली है। पिछले IPL में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने सिर्फ 202 रन बनाए थे, जिसमें 118 रन आखिरी मैच में आए थे। इसके अलावा, स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कमजोरी भी सामने आई थी। स्पिन के खिलाफ उनका औसत 19.5 और स्ट्राइक रेट 111.42 रहा, जबकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहतर था।
हालांकि, इस बार पंत ने अपने खेल को सुधारने के लिए युवराज सिंह के साथ काम किया है, जिससे टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
कुल मिलाकर, LSG की बल्लेबाजी मजबूत दिख रही लेकिन गेंदबाजी, खासकर तेज गेंदबाजों की फिटनेस और संयोजन, टीम की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। अगर गेंदबाज फॉर्म में आते हैं, तो लखनऊ इस बार प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावेदार बन सकती है।
संभावित सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-12: 1 मिशेल मार्श*, 2 एडेन मार्करम*, 3 निकोलस पूरन* (विदेशी), 4 ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), 5 आयुष बदोनी, 6 अब्दुल समद, 7 वानिंदु हसरंगा*, 8 शाहबाज अहमद, 9 आवेश खान, 10 मोहम्मद शमी, 11 मयंक यादव, 12 दिग्वेश राठी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















