Picnic Spots: सुल्तानपुर के 5 बेहतरीन पिकनिक स्पॉट, गर्मी में परिवार संग घूमने के लिए बेस्ट; देखें लोकेशन
Sultanpur Picnic Spot: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडी और शांत जगहों पर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं. ऐसे में सुल्तानपुर में भी कई खूबसूरत पिकनिक स्पॉट मौजूद हैं, जहां परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरा समय बिताया जा सकता है. ये स्थान प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाने जाते है. यहां पहुंचकर लोग गर्मी से राहत के साथ खुली हवा में घूमने, फोटो खींचने और बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले सकते है. इन पिकनिक स्पॉट पर सुबह और शाम का समय सबसे बेहतर माना जाता है, जब मौसम सुहावना रहता है. आसपास पेड़-पौधों की हरियाली, साफ वातावरण और शांत माहौल लोगों को शहर की भीड़भाड़ से दूर आराम का अनुभव कराते है. स्थानीय लोग भी छुट्टियों और सप्ताहांत पर इन स्थानों पर परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचते है. यदि आप भी गर्मी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो ये पांच पिकनिक स्पॉट आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते है.
कम जगह में खेती का नया तरीका, वर्टिकल गार्डनिंग से घर बैठे उगाएं ताजी सब्जियां
Gardening Tips: अगर आपके पास खेती के लिए ज्यादा जमीन नहीं है, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है. रांची स्थित Birsa Munda Agricultural University ने वर्टिकल गार्डनिंग का ऐसा स्मार्ट मॉडल तैयार किया है, जिससे आप अपनी बालकनी या घर के छोटे से कोने में ही सब्जियां उगा सकते हैं. इस तकनीक की खास बात यह है कि इसमें कम मिट्टी, कम पानी और ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए खेती की जा सकती है, जहां पानी भी बार-बार रीसायकल होता है. यानी कम जगह में ज्यादा उत्पादन और कम मेहनत में ताजी सब्जियां—शहरी लोगों के लिए यह खेती का एक शानदार और आधुनिक विकल्प बनकर उभर रहा है. रिपोर्ट- शिखा श्रेया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















