Responsive Scrollable Menu

Ram Navami Kab Hai: 26 या 27 मार्च, कब है रामनवमी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Ram Navami 2026 Kab Hai: सनातन धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व होता है. हर साल ये त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार,  नवमी तिथि को मध्याह्न काल में श्री राम का जन्म हुआ था. इसी वजह से इसे श्री रामलला के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. खासकर इस दिन को अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन माता सीता की पूजा करने का विधान है. इसके साथ ही रामनवमी के दिन मां दुर्गा के 9वें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा का भी विधान है. लेकिन इस बार लोगों को काफी कंफ्यूजन हो रही है कि रामनवमी 26 या 27 मार्च कब मनाया जाएगा. चलिए जानते हैं सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में. 

रामनवमी कब है?(Ram Navami Kab Hai) 

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 27 मार्च 2026 को रामनवमी का त्योहार मनाना शुभ रहेगा. 

रामनवमी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त 

राम नवमी 26 मार्च को बनाना काफी शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन दोपहर के समय नवमी तिथि भी होगी. इस दिन राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त 11 बजकर 13 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट तक है. इस दिन मध्याह्न का क्षण दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. 

रामनवमी पूजा विधि (Ram Navami 2026 Puja Vidhi

राम नवमी के दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें. फिर भगवान गणेश का स्मरण करें और एक साफ जगह पर भगवान श्री राम की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. गंगाजल से अभिषेक करें और चंदन, अक्षत, फूल और वस्त्र अर्पित करें.इसके बाद धूप-दीप जलाकर पूजा करें और भोग लगाएं. आप राम मंत्र या रामायण का पाठ भी कर सकते हैं. अंत में भगवान से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना जरूर करें.

रामनवमी का धार्मिक महत्व (Ram Navami 2026 Significance)

रामनवमी का त्योहार भगवान श्रीराम के अवतरण का प्रतीक माना जाता है जो धर्म, सत्य और मर्यादा के आदर्श हैं. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने त्रेता युग में अधर्म के नाश और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए श्रीराम के रूप में अवतार लिया था. 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में कौन सी सब्जियों को खा सकते हैं? किनसे करें परहेज, जानें यहां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

हार्दिक, रोहित, बुमराह या सूर्या... मुंबई इंडियंस IPL 2026 में किसे दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी? शायद ही जानते हो आप

IPL 2026 को शुरू होने में अब महज 5 दिन ही बाकी हैं. ऐसे में सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे हुए हैं. मुंबई इंडियंस भी मजबूती से वापसी करके अपना 6वां टाइटल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ये बात हर कोई जानता है कि MI में टीम इंडिया के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी भरे हुए हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में किस प्लेयर को सबसे अधिक सैलरी दे रही है... क्योंकि उसके खेमे में तो एक से बढ़कर एक भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं. तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़)

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को 16.35 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में दे रही है. फ्रेंचाइजी ने 2024 में हार्दिक को ट्रेडिंग के जरिए गुजरात से वापस अपने साथ जोड़ा था और साथ ही साथ फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को टीम की कमान सौंपी थी. पिछले सीजन हार्दिक की कप्तानी में MI ने प्लेऑफ तक का सफर तो तय किया था, लेकिन टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. ऐसे में इस बार हार्दिक एंड कंपनी मजबूती से वापसी करना चाहेगी.

रोहित  शर्मा (16.30 करोड़ )

मुंबई इंडियंस अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़ 30 लाख रुपये IPL 2026 में सैलरी के रूप में दे रही है. ये रकम हार्दिक के मुकाबले में महज 5 लाख रुपये ही कम है. 5 बार MI को चैंपियन बनाने वाले रोहित का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था. वह ज्यादातर मैचों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतरे थे. ऐसे में अब रोहित कोशिश करेंगे कि वह इस सीजन अपनी टीम के लिए अहम रन बना सकें, जिससे टीम को 6वीं ट्रॉफी जीतने में मदद मिल सके.

जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)

मुंबई इंडियंस IPL 2026 में अपने जिस खिलाड़ी को सबसे अधिक सैलरी दे रही है, वो हैं उनके स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह. फ्रेंचाइजी ने बूम-बूम को पिछले सीजन 18 करोड़ रुपये की रकम के साथ एक बार फिर रिटेन करके अपने साथ बरकरार रखा था. ऐसे में इस सीजन भी उन्हें 18 करोड़ रुपये सैलरी मिल रही है. ऐसे में बुमराह इस सीजन MI के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. 2013 से मुंबई का हिस्सा बने जसप्रीत ने लगातार अपनी टीम की जीत में योगदान दिया है और उनके जैसा गेंदबाज मिल जाए, तो कोई भी टीम उसे कितने भी पैसे देने को तैयार हो जाएगी.

सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़)

भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस IPL 2026 में सैलरी के रूप में 16 करोड़ 35 लाख रुपये दे रही है, जो हार्दिक पांड्या के बिलकुल बराबर है. वहीं, रोहित शर्मा से 5 लाख ज्यादा है. मुंबई अपने सभी स्टार प्लेयर्स को लगभग बराबर सैलरी दे रही है और कहीं न कहीं यही उनकी सभी को टीम के साथ जोड़े रखने की स्ट्रैटजी भी है. सूर्या का पिछला सीजन कमाल का रहा था, जिसमें उन्होंने 167.92 के औसत से 717 रन बनाए थे. वह वैसा ही प्रदर्शन दोहराकर अपनी टीम को इस बार 6वीं ट्रॉफी जिताने की पूरी कोशिश करेंगे.

मुंबई इंडियंस IPL 2026 में किसे दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी?

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस जिस प्लेयर को सबसे ज्यादा सैलरी दे रही है, वो कोई और नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह हैं. बुमराह 2013 से ही MI का हिस्सा हैं और अब तक वह फ्रेंचाइजी के लिए 145 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 22 के औसत से 183 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.25 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. वह आईपीएल के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार हैं.

ये भी पढ़ें: अभिषेक-हेड क्या कम थे जो SRH को मिल गया एक और तूफानी बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मचाई सनसनी

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs SA: 32 की उम्र में T20I डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने पकड़ा ऐसा हैरतअंगेज कैच, चौंधिया जाएंगी आंखें, VIDEO

New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड के 32 साल के खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें T20I में जबरदस्त कैच पकड़ा. ये उस खिलाड़ी की डेब्यू T20 सीरीज भी है. Wed, 25 Mar 2026 14:34:33 +0530

  Videos
See all

US-Iran War: अमेरिका के साथ पाकिस्तान का बड़ा खेल! #shorts #iranamericawar #pakistannews #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T08:58:15+00:00

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: छोटे शहरों की बेटियां बनी 10वीं टॉपर, किया का कमाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T09:00:00+00:00

Nishikant Dubey: “Rahul Gandhi कोई चर्चा का विषय हैं, उन्हें कोई सीरियस लेता है?”। Congress। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T08:59:55+00:00

बेबी पिग्मी हिप्पो ने जीता सबका दिल [Jellybean: the world's latest baby pygmy hippo sensation] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T09:00:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers