Responsive Scrollable Menu

Best 5G Smartphone: ₹12 हजार में बेस्ट है Motorola का ये धांसू फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा  

Best 5G Smartphone: अगर आप कम बजट में एक दमदार 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Motorola Moto G35 5G आपके लिए शानदार विकल्प बन सकता है। करीब ₹12 हजार की कीमत में आने वाला यह फोन न सिर्फ 5G कनेक्टिविटी देता है, बल्कि इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और स्मूद डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। खास बात यह है कि Motorola ने इस डिवाइस को बजट यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जिससे यह डेली यूज़ के साथ-साथ एंटरटेनमेंट के लिए भी बढ़िया साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस फोन की पूरी डिटेल।

Motorola Moto G35 का ऑफर प्राइस 
MOTOROLA g35 5G (Midnight Black, 128 GB) (4 GB RAM) मॉडल फ्लिपकार्ट पर इस समय 4 प्रतिशत की छूट के बाद  ₹11,999 में मिल रहा है। जबकि इसका लॉन्च प्राइस 12,499 रुपए है। साथ ही फोन पर 600 रुपए का बैंक ऑफर भी मिल रहा है। जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती हैं। इसके अलावा, फोन पर अधिक बचत के लिए आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। हालांकि यह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। 

MOTOROLA g35 5G के फीचर्स और खासियत 
Motorola Moto G35 5G में आपको 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसमें आप आसानी से करीब 3000 तक फोटो स्टोर कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें T760 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है, जिससे फोन स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस देता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो डिटेल्ड और वाइब्रेंट तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम है, वहीं 16MP का फ्रंट कैमरा शानदार और क्लियर सेल्फी लेने में मदद करता है।

डिस्प्ले के लिए इसमें 6.72-इंच का Full HD+ LTPS LCD पैनल दिया गया है, जो आपको इमर्सिव और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। वहीं 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक चलता है और एक बार चार्ज करने पर करीब 2 दिन तक का बैकअप देने का दावा करता है।

 

Continue reading on the app

परिणीति का 'को-स्टार' पर क्रश, 'असली हीरो' पर उमड़ा प्यार, स्क्रीन पर साथ दिखेगा 'पावर कपल'?

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिलहाल अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं. हालांकि, वे फैंस के साथ इंटरैक्शन का कोई-न-कोई बहाना ढूंढ ही लेती हैं. उन्होंने हाल में सोशल मीडिया पर एक वैनिटी वैन की तस्वीर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि उन्हें अपने 'को-स्टार' पर क्रश है, जो कि उनके पति राघव चड्ढा हैं. हालांकि, उनके प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन दोनों को साथ देखना फैंस के लिए रोमांचक होगा. परिणीति अक्सर राघव के सोशल वर्क, खासकर संसद में पीरियड्स पर उनकी स्पीच की सराहना करती रहती हैं और उन्हें अपना 'हीरो' मानती हैं. साल 2023 में शादी के बंधन में बंधा यह कपल अब अपने बेटे नीर के साथ पैरेंट्स के रोल का आनंद उठा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान, आईपीएल 2026 से ठीक पहले टीम ने किया ऐलान

Rinku Singh vice captain of KKR: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने टीम में रिंकू सिंह का कद बढ़ाते हुए उन्हें उपकप्तान बना दिया है. अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में रिंकू टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. रिंकू सिंह 2018 से कोलकाता नाइटराइडर्स से जुड़े हुए हैं. Tue, 24 Mar 2026 20:31:19 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: PM Modi को फोन करके क्या प्लान कर रहे ट्रंप? | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:16:21+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: ट्रंप का पॉज बटन... नहीं घटी युद्ध की टेंशन! Donald Trump | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:06:15+00:00

Iran War: इजराइल की राजधानी Tel Aviv में ईरान का बड़ा हमला, तबाही का मंजर!| World News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:06:25+00:00

News Ki Pathshala: ट्रंप PM मोदी के बातचीत के मायने #shorts #ytshorts #trump #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:15:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers