WhatsApp ला रहा नया फीचर: मैसेज पढ़ते ही 15 मिनट में हो जाएंगे डिलीट , जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर पेश कर सकता है, जो मैसेज को पढ़ने के कुछ समय बाद अपने आप डिलीट कर देगा। इस अपकमिंग फीचर को “After reading” नाम दिया गया है, जिसे फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने लेटेस्ट Android बीटा वर्जन में देखा है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर यूज़र्स को चैट पर ज्यादा कंट्रोल देगा और संवेदनशील मैसेज भेजने का एक तेज और सुरक्षित तरीका बन सकता है।
कैसे काम करेगा नया फीचर
इस फीचर का काम करने का तरीका काफी आसान है। जब यह फीचर ऑन होगा, तो मैसेज जैसे ही रिसीवर पढ़ेगा, उसके बाद अपने आप गायब हो जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेज ओपन होते ही 15 मिनट का टाइमर शुरू हो जाएगा और 15 मिनट पूरे होते ही मैसेज सेंडर और रिसीवर दोनों के चैट से डिलीट हो जाएगा। अगर मैसेज खोला ही नहीं गया, तो यह 24 घंटे तक उपलब्ध रहेगा, उसके बाद खुद ही एक्सपायर हो जाएगा।
यह फीचर WhatsApp Android बीटा वर्जन 2.26.12.2 में देखा गया है, लेकिन अभी यह डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है।
क्यों है यह फीचर खास
यह नया फीचर उन यूज़र्स के लिए काफी उपयोगी हो सकता है, जो अक्सर OTP, पासवर्ड, एड्रेस या वेरिफिकेशन कोड जैसी गोपनीय जानकारी शेयर करते हैं। अभी WhatsApp पर मैसेज तब तक चैट में बने रहते हैं, जब तक उन्हें मैन्युअली डिलीट न किया जाए या डिसअपियरिंग मैसेज फीचर का इस्तेमाल न हो। लेकिन इस नए फीचर के साथ मैसेज पढ़ते ही थोड़े समय में खुद ही हट जाएंगे, जिससे प्राइवेट जानकारी सुरक्षित रहेगी।
रीड रिसीट बंद होने पर भी करेगा काम
WABetaInfo के अनुसार, यह “After reading” फीचर तब भी काम करेगा जब रीड रिसीट (ब्लू टिक) बंद हो। आमतौर पर WhatsApp में मैसेज पढ़ने पर ब्लू टिक दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ यूज़र्स इसे प्राइवेसी के लिए बंद रखते हैं। नए सिस्टम में WhatsApp खुद ही यह पहचान लेगा कि मैसेज कब ओपन हुआ और उसी के अनुसार 15 मिनट का टाइमर शुरू हो जाएगा।
मौजूदा फीचर से कैसे अलग
फिलहाल WhatsApp 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के डिसअपियरिंग मैसेज ऑप्शन देता है। ये रोजमर्रा की बातचीत के लिए ठीक हैं, लेकिन तुरंत मैसेज हटाने के लिए उतने कारगर नहीं हैं। नया “After reading” फीचर इस कमी को पूरा करेगा, क्योंकि यह मैसेज को देखने के तुरंत बाद कुछ ही मिनटों में गायब कर देगा।
View Once फीचर का विस्तार
यह फीचर WhatsApp के मौजूदा “View Once” ऑप्शन को और आगे बढ़ाता है, जिसमें फोटो, वीडियो और वॉइस नोट सिर्फ एक बार देखने के बाद गायब हो जाते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अभी इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और यह तय किया जा रहा है कि टाइमर और इसका उपयोग कैसे होगा, इसलिए इसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है।
Best 5G Smartphone: ₹12 हजार में बेस्ट है Motorola का ये धांसू फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
Best 5G Smartphone: अगर आप कम बजट में एक दमदार 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Motorola Moto G35 5G आपके लिए शानदार विकल्प बन सकता है। करीब ₹12 हजार की कीमत में आने वाला यह फोन न सिर्फ 5G कनेक्टिविटी देता है, बल्कि इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और स्मूद डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। खास बात यह है कि Motorola ने इस डिवाइस को बजट यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जिससे यह डेली यूज़ के साथ-साथ एंटरटेनमेंट के लिए भी बढ़िया साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस फोन की पूरी डिटेल।
Motorola Moto G35 का ऑफर प्राइस
MOTOROLA g35 5G (Midnight Black, 128 GB) (4 GB RAM) मॉडल फ्लिपकार्ट पर इस समय 4 प्रतिशत की छूट के बाद ₹11,999 में मिल रहा है। जबकि इसका लॉन्च प्राइस 12,499 रुपए है। साथ ही फोन पर 600 रुपए का बैंक ऑफर भी मिल रहा है। जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती हैं। इसके अलावा, फोन पर अधिक बचत के लिए आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। हालांकि यह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
MOTOROLA g35 5G के फीचर्स और खासियत
Motorola Moto G35 5G में आपको 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसमें आप आसानी से करीब 3000 तक फोटो स्टोर कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें T760 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है, जिससे फोन स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस देता है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो डिटेल्ड और वाइब्रेंट तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम है, वहीं 16MP का फ्रंट कैमरा शानदार और क्लियर सेल्फी लेने में मदद करता है।
डिस्प्ले के लिए इसमें 6.72-इंच का Full HD+ LTPS LCD पैनल दिया गया है, जो आपको इमर्सिव और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। वहीं 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक चलता है और एक बार चार्ज करने पर करीब 2 दिन तक का बैकअप देने का दावा करता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















