Responsive Scrollable Menu

DDA Result 2026 Out: JE Civil और Patwari का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) और पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

अब जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। इस बार रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवारों की पूरी डिटेल शामिल है।

कुछ उम्मीदवार हुए रिजेक्ट
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक JE (Civil) के 1 उम्मीदवार और पटवारी के 6 उम्मीदवार को अलग-अलग कारणों से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

आगे क्या होगा
अभी जारी की गई सूची प्रोविजनल (अस्थायी) है।
चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिए गए हैं। फाइनल सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जांच के बाद ही होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं
  • “Jobs” या “Recruitment” सेक्शन में क्लिक करें
  • JE Civil या Patwari Result 2026 लिंक चुनें
  • PDF फाइल ओपन करें
  • Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें
  • रिजल्ट डाउनलोड करके सेव कर लें

Continue reading on the app

Ajmer Job Camp 2026: अजमेर में 400+ पदों पर सीधी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

अजमेर जिले के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद (SSCI), नई दिल्ली के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यह भर्ती अभियान कल यानी 23 मार्च 2026 से शुरू होकर 31 मार्च तक अलग-अलग पंचायत समितियों में आयोजित होगा। खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

कब और कहां लगेंगे भर्ती कैंप

  • 23 मार्च 2026 – पंचायत समिति केकड़ी
  • 24 मार्च 2026 – पंचायत समिति किशनगढ़
  • 25 मार्च 2026 – पंचायत समिति नसीराबाद
  • 26 मार्च 2026 – पंचायत समिति भिनाय
  • 27 मार्च 2026 – पंचायत समिति सरवाड
  • 30 मार्च 2026 – पंचायत समिति पीसांगन
  • 31 मार्च 2026 – पंचायत समिति अजमेर

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कितने पदों पर होगी भर्ती

  • सुरक्षा जवान – 370 पद
  • सुरक्षा सुपरवाइजर – 20 पद
  • सुरक्षा अधिकारी – 10 पद

योग्यता और आयु सीमा

  • सुरक्षा जवान: 10वीं पास
  • सुरक्षा सुपरवाइजर: 12वीं पास
  • सुरक्षा अधिकारी: ग्रेजुएट

आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष तय की गई है। 

शारीरिक मापदंड:

  1. ऊंचाई: 168 से 170 सेमी
  2. वजन: 55 से 90 किलोग्राम

क्या-क्या डॉक्यूमेंट साथ लाएं
भर्ती कैंप में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ये जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • 10वीं, 12वीं और अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • ₹350 ऑनलाइन फीस

कितनी मिलेगी सैलरी

  1. सुरक्षा जवान: ₹14,000 से ₹22,000
  2. सुरक्षा सुपरवाइजर: ₹18,000 से ₹25,000
  3. सुरक्षा अधिकारी: योग्यता अनुसार बेहतर वेतन

अतिरिक्त सुविधाएं
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सिर्फ सैलरी ही नहीं बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी:

  • PF और पेंशन
  • जीवन बीमा और मेडिकल सुविधा
  • हर साल वेतन वृद्धि
  • प्रमोशन के अवसर
  • आवास और मेस सुविधा
  • 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी

क्यों खास है ये मौका
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और लंबे समय से अवसर नहीं मिल पा रहा है, तो यह भर्ती कैंप आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है। बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया भी आसान और तेज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

सचिन के साथ बैटिंग कर अपनी पत्नी से क्या बोलते थे सौरव गांगुली? धोनी पर भी कह दी इतनी बड़ी बात

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने TV9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मलेन में एक ऐसी बात बताई जो शायद ना के बराबर फैंस जानते हों. गांगुली ने सचिन, धोनी, विराट पर भी बड़ी बात कही. Tue, 24 Mar 2026 18:50:42 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: Middle East संकट पर PM Modi ने Trump से फोन पर की बात | Israel | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:31:01+00:00

Middle East War: ईरान-इजरायल जंग में पाकिस्तान की गद्दारी! #shorts #middleeastcrisis #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:35:39+00:00

Prahar: Netanyahu ने तोड़ा Ceasefire | Iran Israel US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:37:18+00:00

Trump Exposed: क्या ट्रंप झूठ बोल रहे हैं? ईरान पर बदला गेम प्लान! #middleeastcrisis #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:37:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers