ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 300 और अवैध जुआ व सट्टेबाजी वेबसाइट्स और ऐप्स को किया ब्लॉक
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 और अवैध वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन कैसीनो, स्लॉट गेम, रूलेट, लाइव डीलर टेबल और पी-टू-पी (P2P) सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ की गई है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस लिस्ट में सट्टा/मटका गैंबलिंग नेटवर्क और असली पैसे से खेले जाने वाले कार्ड व कैसीनो गेम ऐप्स भी शामिल हैं।
इस ताजा कार्रवाई के बाद अब तक कुल करीब 8,400 अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी वेबसाइट्स को ब्लॉक किया जा चुका है। इनमें से करीब 4,900 वेबसाइट्स ऑनलाइन गेमिंग ऐक्ट लागू होने के बाद ब्लॉक की गई हैं।
संसद ने 21 अगस्त 2025 को ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार एवं विनियमन विधेयक 2025 पास किया था, जिसका मकसद लोगों को ऑनलाइन पैसे वाले गेम्स के खतरे से बचाना और सुरक्षित गेमिंग को बढ़ावा देना है।
संसद द्वारा 21 अगस्त 2025 को पारित ऑनलाइन गेमिंग प्रोत्साहन एवं विनियमन विधेयक, 2025 ऑनलाइन पैसा कमाने वाले खेलों के खतरे से नागरिकों को बचाने और अन्य प्रकार के ऑनलाइन खेलों को बढ़ावा देने एवं विनियमित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
1 अक्तूबर 2025 से लागू हुए इस नए कानून में पोकर, रम्मी और फैंटेसी स्पोर्ट्स जैसे रियल मनी गेम्स को चलाने या प्रमोट करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है, जिसमें 3 साल तक की जेल और भारी जुर्माना शामिल है।
इसके साथ ही इस कानून के तहत ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण (ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का गठन भी किया गया है, जो इस सेक्टर को नियंत्रित करता है, सुरक्षित ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देता है और सट्टेबाजी वाले गेम्स पर नजर रखता है।
सरकार का कहना है कि यह कदम लोगों को लत, आर्थिक नुकसान और सामाजिक परेशानियों से बचाने के लिए उठाया गया है।
कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जल्दी पैसे कमाने का झूठा लालच देकर लोगों को फंसाते हैं, जिससे परिवारों को भारी नुकसान होता है।
दुनिया भर में भी इस समस्या को गंभीर माना गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गेमिंग डिसऑर्डर को एक बीमारी के रूप में माना है, जिसमें व्यक्ति खेल पर नियंत्रण खो देता है और बाकी जरूरी कामों को नजरअंदाज करने लगता है, भले ही इसके नुकसान हो रहे हों।
भारत में भी ऑनलाइन मनी गेम्स के कारण कई परिवारों की बचत खत्म हो चुकी है। युवा इसकी लत में फंस रहे हैं और कुछ मामलों में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
सरकार ने इन खतरों को देखते हुए सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन साथ ही एक संतुलित दृष्टिकोण भी अपनाया है। यह कानून ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को पूरी तरह रोकने के बजाय सुरक्षित और उपयोगी गेम्स को बढ़ावा देता है।
ई-स्पोर्ट्स और शैक्षणिक या सामाजिक गेम्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि सट्टेबाजी और जुए जैसे नुकसानदायक गेम्स को अलग कर उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Ustaad Bhagat Singh Starcast Fees: पवन कल्याण से लेकर श्रीलीला तक, जानें किसको मिली कितनी रकम?
Ustaad Bhagat Singh Starcast Fees: सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की कल, 19 मार्च को 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) फिल्म रिलीज हुई थी. इस मूवी की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई है. उस्ताद भगत सिंह का बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की मूवी से क्लैश होने के बावजूद भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है. पवन की मूवी को बड़ी संख्या में लोग थियेटर में देखने के लिए जा रहे हैं. उनकी एक्टिंग और एक्शन लोगों को बहुत पंसद है. जिसके चलते उनकी मूवी अच्छी कमाई भी करती है. साथ ही वो इसके लिए मोटी फीस भी वसूलते हैं- आइए जानते हैं कि उस्ताद भगत सिंह के लिए पवन कल्याण समेत बाकी की स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली है-
पवन कल्याण (Pawan Kalyan)
सबसे पहले बता करतें हैं कि पवन कल्याण की उन्होंने उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) में कितना चार्ज किया है. इस फिल्म में उनका रोल अहम ही नहीं बल्कि बहुत प्रभावशाली बताया जा रहा है. उन्होंने इसमें पुलिस ऑफिसर का रोल अदा किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन ने 25 करोड़ रुपये फीस ली है. हालांकि, यह उनकी एवरेज फीस से कम हैं क्योंकि उनका चार्ज काफी ज्यादा है. कम पैसे लेने का पीछे का कारण बताया जा रहा है कि उनके फिल्म मेकर्स से अच्छे रिलेशन हैं. इसलिए उन्होंने इतना कम चार्ज किया है. पवन ने अपनी पिछली मूवी ओजी (OG) के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली थी.
श्रीलीला (Sreeleela)
उस्ताद भगत सिंह में फीमेल लीड रोल निभाने वाली श्रीलीला (Sreelee) ने 2 से 3 करोड़ रुपये लिए हैं. इस फिल्म में उनका किरदार भी बहुत अहम है. इस मूवी के लिए उन्होंने कम फीस ली है क्योंकि पिछली फिल्म में उन्होंने करीब 4 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. हालांकि इसके पीछे की जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: TRP List: 'तारक मेहता का अल्टा चश्मा' ने लगाई छलांग, छिनी 'अनुपमा' की गद्दी, तो 'नागिन 7' का हुआ बेड़ा गर्क
राशि खन्ना (Raashii Khanna)
राशि खन्ना (Raashii Khanna) का भी फिल्म में अहम किरदार है. उन्होंने इस मूवी में काम करने के लिए 1.5-2 करोड़ वसूले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राशि ने कम फीस लेने के बारे में बताया था कि उन्होंने इस मूवी को पवन कल्याण के लिए किया है क्योंकि वो हमेशा से ही उनके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती थीं.
देवी श्री प्रसाद
देवी श्री प्रसाद ने उस्ताद भगत सिंह फिल्म के लिए गाने बनाएं है. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने करीब 12 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इसमें 'देख लेंगे साला' और 'ओरा ऑफ उस्ताद' सॉग्स शामिल हैं. बताते चलें कि इसमें दिए गए फीस के आंकड़े आधिकारिक नहीं हैं. मेकर्स या किसी कलाकार ने इस बारे में पुष्टि नहीं की है. सभी डाटा मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है.
फिल्म के बारे में और बजट
उस्ताद भगत सिंह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक पुलिस ऑफिसर समाज में फैले करप्शन के खिलाफ लड़ता है. पवन कल्याण एक ऐसा किरदार अदा कर रहे हैं जो गलत कामों के खिलाफ डटकर खड़ा होता है और लोगों की मदद करता है. बता दें कि इस फिल्म का बजट करीब 150 रुपये बताया जा रहा है. वहीं इसके पहले दिन कमाई की बात करें तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 31.50 करोड़ की कमाई की है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये का किया है. धुरंधर 2 से भीड़ने के बाद भी इसका अच्छा कलेक्शन रहा है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
ये भी पढ़ें: कौन है 'Dhurandhar 2' की ये एक्ट्रेस? जिसकी वजह से जसकीरत सिंह से ‘हमजा’ बने रणवीर सिंह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















