Responsive Scrollable Menu

यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल से डिस्चार्ज:कमर पर टांके, एक्सीडेंट के बाद शेयर की पहली फोटो; फैंस से पूछा- क्या दोबारा व्लॉगिंग शुरू करूं?

यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए कार एक्सीडेंट के बाद अनुराग अब अपने एक दोस्त के फार्महाउस पर रिकवर कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी चोटों की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से राय मांगी कि क्या उन्हें अपनी 'नई जिंदगी' के व्लॉग्स फिर से शुरू करने चाहिए। कमर पर टांके और चोट के निशान अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनकी कमर पर लगा एक लंबा जख्म और टांके दिखाई दे रहे हैं। एक्सीडेंट की वजह से उनके शरीर पर खरोंचों के निशान भी साफ नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक पोल के जरिए फैंस से पूछा, "नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?" इस पोल में उन्होंने दो विकल्प दिए- 'हां, व्लॉग और इंस्टा शुरू करो' और 'जैसा आपको सही लगे'। मैनेजर बोले- अनुराग अब सुरक्षित अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि यूट्यूबर फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं। वे एक दोस्त के फार्महाउस पर हैं जहां उनकी देखभाल के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। मैनेजर ने कहा, "अनुराग अब स्थिर हैं और रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने मुश्किल वक्त में साथ दिया।" ICU से बाहर आने पर कहा-यह एक चमत्कार अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले अनुराग ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने कहा था, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जिंदा बचूंगा। जिस रास्ते पर मैं गया था, वहां से लौटना नामुमकिन था। मेरे लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा, लेकिन भगवान ने मुझे नया जन्म दिया है तो कुछ न कुछ जरूर सोचा होगा।" इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण विवाद मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हुआ था जब अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई कलम इंक (अतुल डोभाल) पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार रीतिका को घर में घुसने नहीं दे रहा है। इसी तनाव के बीच, 7 मार्च को अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंस्टाग्राम लाइव आए। लाइव के दौरान उनकी कार की रफ्तार 140-150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। दूसरी तरफ, उनके भाई कलम इंक ने इन आरोपों को गलत बताया और दावा किया कि अनुराग के दावों की वजह से उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

Continue reading on the app

मिडनाइट स्नैकिंग:पैकेज्ड फूड मार्केट 14 लाख करोड़ तक पहुंचेगा, आधी रात में चॉकलेट-स्नैक्स के ऑर्डर बढ़े

देश का पैकेज्ड फूड और बेवरेज मार्केट रफ्तार पकड़ रहा है। इसकी ग्रोथ का केंद्र अब सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि खरीदने का तरीका भी बनता जा रहा है। बेंगलुरु की कंसल्टिंग फर्म रेडसीर की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार पर यह बाजार 2030 तक 50% बढ़कर करीब 14 लाख करोड़ रुपए का हो जाएगा। असल में ब्लिंकिट और इंस्टामार्ट जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता बढ़ रही है। ये लोगों के खान-पान की आदतों में बदलाव ला रहे हैं। अब उपभोक्ता ऑर्डर करने से पहले ज्यादा प्लानिंग नहीं करते, बल्कि एप पर जाकर 10-15 मिनट के भीतर ही फूड आइटम ऑर्डर कर देते हैं। साथ ही कंपनियां छोटे साइज के पैकेट्स पर फोकस कर रही हैं, ताकि यूजर बार-बार खरीदे। सेल्फ रिवॉर्ड इकोनॉमी नए ट्रेंड से रेडी-टू-कुक, फ्रोजन और चिल्ड फूड सेगमेंट में तेज ग्रोथ देखने को मिल रही है। इसके अलावा चॉकलेट जैसी कैटेगरी में भी बिक्री रात 9 बजे से आधी रात के बीच अचानक बढ़ रही है। इसे ‘सेल्फ रिवॉर्ड इकोनॉमी’ कहा जा रहा है, जहां लोग दिन खत्म होने पर खुद को ट्रीट देते है। युवाओं के बीच ‘मिडनाइट स्नैकिंग’ या आधी रात को स्नैक्स मंगाकर खाने की आदत बढ़ी है। इस ट्रेंड ने एफएमसीजी कंपनियों के लिए नया ग्रोथ सेगमेंट बना दिया है। क्विक कॉमर्स के हिसाब से प्रोडक्ट ला रहीं कंपनियां क्विक कॉमर्स अब निवेशकों और स्टार्टअप्स के लिए बड़ा अवसर बन रहा है। इस सेगमेंट में 2030 तक कुल कारोबार 2.3 लाख करोड़ रुपए तक जा सकता है। ये अब महज एक डिलिवरी चैनल न रहकर बाजार को रफ्तार देने वाला सेक्टर बन गया है। कंपनियां प्रोडक्ट लॉन्च, प्राइसिंग और पैकेजिंग तक की रणनीति क्विक कॉमर्स को ध्यान में रखकर तय कर रही हैं। पैकेज्ड फूड और बेवरेज के कुल बाजार में इसकी हिस्सेदारी 4% से बढ़कर 20% तक पहुंच सकती है। पारंपरिक रिटेल मार्केट पर इस ट्रेंड का नकारात्मक असर पड़ेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 की तैयारी के बीच अचानक BCCI का बड़ा फैसला, इस टीम के साथ T20 सीरीज खेलने विदेश जाएगी टीम इंडिया

India vs Ireland Series: टीम इंडिया इसी साल इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया आयरलैंड का दौरा भी कर सकती है। भारत ने पिछली बार अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था। Fri, 20 Mar 2026 23:35:44 +0530

  Videos
See all

Maa Brahmacharini Vardan: मां ब्रह्मचारिणी क्या वरदान देती हैं? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T18:26:40+00:00

Dhurandhar 2 | Rashtravad: 'धुरंधर 2' में पाक एक्सपोज, फिर भारत में क्यों तिलमाए मौलाना ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T18:30:04+00:00

Israel-Iran War : ईरान की जंग को भारत ही रुकवा सकता है!Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T18:22:28+00:00

Dhurandhar 2 : धुरंधर-2 देख रोने लगे पाकिस्तानी! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T18:25:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers