Responsive Scrollable Menu

Iran-Israel War: Donald Trump की एक कॉल पर रुके हमले, नेतन्याहू ने गैस फील्ड पर क्यों लगाया ब्रेक?

इजराइल ने ईरान के प्रमुख प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर और हमले नहीं करने का वादा किया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस प्रतिष्ठानों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बढ़ते संघर्ष का वैश्विक ऊर्जा बाजारों और अर्थव्यवस्था में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इन हमलों के बाद ईंधन के दामों में तेजी से वृद्धि हुई और ईरान के पड़ोसी अरब देशों के युद्ध में सीधे उतरने का खतरा बढ़ गया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के लगातार अवरोधों के कारण पहले से दबाव झेल रही वैश्विक ईंधन आपूर्ति ईरान के इन हमलों से और अधिक दबाव में आ रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य एक अहम जलमार्ग है। दुनिया में जो कुल तेल परिवहन होता है, उसका पांचवां हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने भी कार्रवाई की जिसके बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर इजराइल अपतटीय गैस क्षेत्र पर फिलहाल कोई हमला नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें: इधर हुई CIA एजेंट की गिरफ्तारी, उधर NSA डोभाल से मिलने पहुंचे अमेरिकी राजदूत!

अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को युद्ध शुरू किए जाने के बाद, ईरान के कई शीर्ष नेता हवाई हमलों में मारे गए हैं और कहा जा रहा है कि देश की सैन्य क्षमताएं कमजोर हुई हैं। वहीं, नेतन्याहू ने टेलीविज़न पर प्रसारित एक संबोधन में कहा कि अब ईरान के पास यूरेनियम संवर्धन या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं रही है, हालांकि उन्होंने इसके समर्थन में कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। ईरान का नेतृत्व अब मुजतबा खामेनेई कर रहे हैं जो इस युद्ध में मारे गए देश के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बेटे हैं।

इसे भी पढ़ें: आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया? जब ट्रंप की बात सुनकर सन्न रह गई जापान की PM

ईरान अब भी खाड़ी के अरब पड़ोसी देशों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। इस क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास एक जहाज में आग लगा दी गई और कतर के पास एक अन्य जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। एक ईरानी ड्रोन से लाल सागर में स्थित सऊदी अरब की एक रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। इजराइल और अमेरिका द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमलों के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। तेल के अंतरराष्ट्रीय मानक ‘ब्रेंट क्रूड’ की कीमत युद्ध शुरू होने के बाद से 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ी हैं।

Continue reading on the app

इधर हुई CIA एजेंट की गिरफ्तारी, उधर NSA डोभाल से मिलने पहुंचे अमेरिकी राजदूत!

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गौर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की है और यह मुलाकात ऐसे वक्त में आई है जब भारत ने अमेरिकी नागरिक को आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मुलाकात की जानकारी खुद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर ने दी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग, इंटेलिजेंस शेयरिंग और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मुलाकात को लेकर भारत सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान सामने नहीं आया। बैठक के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। बातचीत में डिफेंस कोऑपरेशन, इंडोपेसिफिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी प्रयास और तकनीकी सहयोग जैसे विषय शामिल रहे और यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष भीषण रूप से देखने को मिल रहा है।  

इसे भी पढ़ें: जब Pakistan में एक कान के छेद ने फंसाया था Ajit Doval को, पढ़ें RAW Agent की अनसुनी Spy Story

इस बैठक के समय को लेकर राजनीतिक और सुरक्षा हल्कों में भी चर्चाएं तेज क्योंकि हाल ही में भारत की एनआईए ने एक बड़े ऑपरेशन में सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। इस अमेरिकी नागरिक की पहचान मैथ्यू ओरान बेंडाइक के रूप में हुई। उस पर आरोप है कि वह एक नेटवर्क का हिस्सा था जो म्यांमार में सक्रिय विद्रोही गुटों को ड्रोन वॉरफेयर और आधुनिक सैन्य तकनीक की ट्रेनिंग दे रहा था। हालांकि इस मामले में सबसे बड़ा विवाद उसका सीआईए कनेक्शन का कयास बना हुआ है। वेंडाइक को लेकर लंबे समय से यह चर्चा रही है कि वो अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के लिए प्रॉक्सी या एसेट की तरह काम करता है। हालांकि उसने खुद इन आरोपों से इंकार किया है और किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की और यही वजह है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद यह मामला सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसे खुफिया और कूटनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। एनआईए की जांच के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क टूरिस्ट वीजा पर भारत आया और बाद में मिजोरम के सीमावर्ती इलाकों के जरिए अवैध रूप से म्यांमार में दाखिल हुआ और वहां कथित तौर पर उन्होंने विद्रोही गुटों को ड्रोन और हथियारों की ट्रेनिंग दी। एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क के यूरोप से जुड़े संपर्क भी सामने आए और इसका मकसद म्यांमार के विद्रोही गुटों को आधुनिक युद्ध तकनीक उपलब्ध कराना था। 

इसे भी पढ़ें: वो रात जब अजीत डोभाल पाकिस्तान में लगभग पकड़े गए थे, क्या है ऑपरेशन अभय जिससे लाहौर आज भी कांपता है

सभी आरोपियों को फिलहाल यूएपीए के तहत हिरासत में ले लिया गया है। भारत की तरफ से इस पूरे मामले में संदेश साफ माना जा रहा है। किसी भी विदेशी नेटवर्क को सीमा पार गतिविधियों या प्रोक्सी संघर्ष के लिए भारतीय क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। और जब यह गिरफ्तारी हुई दो दिन बाद अमेरिकी राजदूत ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोबाल से मुलाकात की। क्यों हुई इस पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस गिरफ्तारी पर भी बातचीत जरूर हुई होगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अब दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, खूंखार गेंदबाज आईपीएल के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएगा

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है।

दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों को लेकर बेहद सतर्क है। इसी वजह से स्टार्क के साथ-साथ जोश हेजलवुड और पैट कमिंस भी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। बोर्ड आने वाले बड़े इंटरनेशनल शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए यह फैसला ले रहा है।

मिचेल स्टार्क चोटिल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने अगले 12 महीनों में भारी शेड्यूल है। अगस्त से टीम को करीब 21 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड जैसे बड़े दौरे शामिल हैं। इसके बाद 2027 वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। ऐसे में अपने मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों को फिट रखना बोर्ड की प्राथमिकता है।

स्टार्क एशेज सीरीज में पांचों टेस्ट खेले थे
मिचेल स्टार्क हाल ही में एशेज सीरीज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी पांच टेस्ट खेले थे। पिछले एक साल में उन्होंने सबसे ज्यादा गेंदबाजी भी की है। यही वजह है कि उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

स्टार्क की गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका है। पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी थी। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम के लिए वह मुख्य हथियार माने जाते हैं।

अब सवाल यह है कि स्टार्क की जगह कौन जिम्मेदारी संभालेगा। शुरुआती मैचों में लुंगी एनगिडी दिल्ली की तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उनके साथ टी नटराजन, अकीब नबी, काइल जेमिसन और दुश्मंता चमीरा जैसे गेंदबाज मौजूद रहेंगे।

दिल्ली ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में कुछ नए चेहरे भी जोड़े हैं। खास तौर पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी दार ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और 30 लाख की बेस प्राइस से 8.40 करोड़ रुपये में खरीदे गए।

वहीं, नगिडी और जेमिसन को 2-2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में दिल्ली के पास विकल्प तो हैं, लेकिन स्टार्क जैसा अनुभव और प्रभाव फिलहाल किसी और गेंदबाज में नजर नहीं आता।

अब देखने वाली बात यह होगी कि दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती मैचों में इस कमी को कैसे संभालती है। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में शुरुआत काफी अहम होती है और स्टार्क की गैरमौजूदगी टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकती है।

Fri, 20 Mar 2026 11:36:11 +0530

  Videos
See all

Israel-Iran War News: ईरान युद्ध हुआ भयंकर, फूटा महंगाई बम | Trump | America | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T07:14:31+00:00

Israel-Iran War Update: ईरान के केरमान में इजरायल का हमला | US | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T07:11:02+00:00

Times Now Navbharat Top News | इस वक्त की 50 सबसे बड़ी खबरें | Latest Hindi News Today | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T07:12:58+00:00

Israel-Iran War News: ईरान ने कुवैत पर किया बड़ा हमला | Trump | America | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T07:12:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers