Breaking News Today Live Updates: राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी गोवर्धन परिक्रमा, सुबह 8 बजे होगा काफिला रवाना
Breaking News Today Live Updates: आज 20 मार्च 2026 और दिन शुक्रवार है. दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में आज भी बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में बुधवार, 18 मार्च शाम से ही तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ले ली और बरसात शुरू हो गई. इसके साथ ही मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट में तेहरान हवाई हमले हुए हैं. इस जंग का आज 21 वां दिन है.
19 मार्च से चैत्र नवारात्रा भी प्रारंभ हो चुका है, जहां आज दूसरा दिन है. आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी. राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वह इस वक्त मथुरा पहुंच चुकी हैं और प्रेम मंदिर के दर्शन भी किए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन कर दिया है. इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शुक्रवार (20 मार्च) को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.
पार्टी ने उन्हें जलुकबारी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. बिहार की बात करें तो समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के अंतिम दिन 20 मार्च को सीएम नीतीश कुमार औरंगाबाद जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जहां वे आम लोगों से भी संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
राहुल गांधी 'ब्रिटिश नागरिकता' केस: हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने पेश की 4000 पन्नों की भारी-भरकम फाइल
लखनऊ: कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस मामले में केंद्र सरकार ने अदालत के समक्ष करीब 4000 पन्नों के दस्तावेज पेश किए हैं।
इन फाइलों में राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता से जुड़े कई अहम बिंदु शामिल बताए जा रहे हैं। कोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है।
जस्टिस के चेंबर में हुई 'सीक्रेट' चर्चा: गृह मंत्रालय ने सौंपी फाइल
मामले की गंभीरता को देखते हुए जस्टिस राजीव सिंह के चेंबर में दोपहर के भोजन के बाद करीब एक घंटे तक गहन चर्चा हुई। इस दौरान केंद्र सरकार के वकील और याचिकाकर्ता के बीच दस्तावेजों को लेकर मंथन किया गया।
केंद्र सरकार की ओर से गृह मंत्रालय (MHA) के विदेशी प्रभाग और नागरिकता विंग से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें पेश की गईं। हालांकि, इन 4000 पन्नों में क्या खास जानकारी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन इसे मामले में एक ठोस प्रगति माना जा रहा है।
30 महीने बाद मामले में आई तेजी: याचिकाकर्ता ने किया बड़ा दावा
याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर का कहना है कि करीब ढाई साल के इंतजार के बाद इस मामले में पहली बार इतनी बड़ी प्रगति देखने को मिली है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में ऐसी जानकारियां हैं जो मामले की दिशा पूरी तरह बदल सकती हैं। विग्नेश शिशिर ने ही राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
FIR दर्ज कराने की मांग: MP-MLA कोर्ट के फैसले को चुनौती
यह याचिका रायबरेली के कोतवाली थाने में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के उद्देश्य से दाखिल की गई है। इससे पहले, विशेष MP-MLA कोर्ट ने 28 जनवरी 2026 को एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली अर्जी को खारिज कर दिया था।
याचिकाकर्ता ने निचली अदालत के इसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में मांग की गई है कि राहुल गांधी के खिलाफ 'ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923', 'पासपोर्ट एक्ट 1967' और 'फॉरेनर्स एक्ट 1946' जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाए।
कोर्ट ने 9 मार्च को मांगे थे पूरे दस्तावेज
बता दें कि 9 मार्च 2026 को हुई पिछली सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए थे कि राहुल गांधी की नागरिकता से संबंधित अब तक की पूरी जांच फाइल कोर्ट के समक्ष पेश की जाए। उसी आदेश के अनुपालन में गुरुवार को यह विस्तृत रिकॉर्ड पेश किया गया। अब सबकी नजरें 6 अप्रैल पर टिकी हैं, जब कोर्ट इन दस्तावेजों के आधार पर अपना अगला रुख स्पष्ट करेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi














.jpg)







