Responsive Scrollable Menu

सुपर हेल्दी है, फिर भी इन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी

Side Effects of Coconut Water: नारियल पानी को हमेशा से ही सेहत का खजाना माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि ​त्वचा को भी खूबसूरत बनाने में मददगार होता है।यह स्वादिष्ट पानी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। […]

The post सुपर हेल्दी है, फिर भी इन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में क्या लौटी आई ठंड? कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला? यहां जानें मौसम के मिजाज

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में इस साल फरवरी और मार्च की शुरुआत काफी गर्म रही. आमतौर पर फरवरी में हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार हालात अलग थे. लोगों को इतनी गर्मी महसूस हुई कि पंखे चलने लगे और स्वेटर-जैकेट अलमारी में रख दिए गए. मार्च आते-आते तापमान और बढ़ गया, जिससे कई लोगों ने एयर कंडीशनर तक चलाना शुरू कर दिया. यानी गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी थी. लेकिन 15 मार्च के बाद मौसम ने अचानक करवट ली. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया. 

इसके बाद 18 और 19 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश देखने को मिली. इन दिनों 50 से 51 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान भी चला. ठंडी हवाएं चलने लगीं और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.

मार्च के महीने में मिली राहत

इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखा. जहां पहले गर्मी बढ़ रही थी, वहीं अब अधिकतम तापमान गिरकर 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान भी घटकर 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रह गया है. इस वजह से मार्च का महीना अब लोगों को राहत भरा लग रहा है और ऐसा महसूस हो रहा है जैसे ठंड एक बार फिर लौट आई हो.

 

temparature

 

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि मौसम कभी भी बदल सकता है. शुक्रवार को भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. पहले 18 से 20 मार्च तक जारी किए गए पूर्वानुमान में से दो दिन का मौसम बिल्कुल सटीक रहा, और अब तीसरे दिन के लिए भी चेतावनी दी गई है.

कब तक ठंडा रहने वाला है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 और 22 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इन दिनों तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और मौसम ठंडा ही बना रहेगा. हवाएं भी चलती रहेंगी, जिससे गर्मी का असर कम रहेगा.

फिलहाल आप देखिए कल तक क्या थी तापमान और AQI की स्थिति-

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
दिल्ली 22°C 15°C 121
नोएडा 22°C 13°C 127
गाजियाबाद 22°C 15°C 133
गुड़गांव 22°C 14°C 132
ग्रेटर नोएडा 22°C 14°C 137
फरीदाबाद 22°C 16°C 137

क्या थम जाएगा बारिश का सिलसिला?

23 मार्च को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है. इस दिन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और अच्छी बारिश हो सकती है. इसके बाद 24, 25 और 26 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इन दिनों अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

क्यों हो रही है बारिश?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में भी इस समय भारी बर्फबारी हो रही है. कई जगहों पर पर्यटक फंस गए हैं और अगले 24 घंटे तक वहां बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है. इसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ रहा है.

अन्य राज्यों के हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज बारिश हुई है. वहीं दक्षिण भारत में भी भारी बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है. आने वाले 24 घंटे तक यह बारिश जारी रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद यह गतिविधियां पूर्वी राज्यों जैसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर शिफ्ट हो जाएंगी. कुल मिलाकर, अभी कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम ठंडा और सुहावना बना रहेगा. लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती रहेगी, जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है.

यह भी पढ़ें: Dehi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश से लुढ़का पारा, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni हो रहे हैं IPL से रिटायर? CSK के कार्यक्रम में दिया बड़ा बयान, VIDEO

MS Dhoni Retirement Plan: एमएस धोनी ने आईपीएल से रिटायर होने पर बड़ा बयान दिया है. ये बयान उन्होंने 22 मार्च को हुए CSK के इवेंट में दिया. Mon, 23 Mar 2026 10:09:26 +0530

  Videos
See all

Syria Explosion: सीरिया के आसमान में भीषण विस्फोट! #shorts #middleeastwar #missileattack #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T06:40:35+00:00

US-Israel Iran War Big Breaking LIVE: ईरान ने निकाला 'ब्रह्मास्त्र'! | Trump | Khamenei |Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T06:45:28+00:00

Khorramabad Attack News: ईरान का खुरमाबाद दहला! #shorts #iranisraelwar #missilestrike #warnewstoday #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T06:44:24+00:00

Hezbollah vs Israel: हिजबुल्लाह का बड़ा प्रहार! #shorts #middleeastcrisis #hezbollah #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T06:38:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers