ये बहुत मुश्किल है...आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने किया बड़ा ऐलान, संन्यास पर फैंस को दिया अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग के चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्या चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आखिरी बार टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे ये सवाल हर किसी के मन में है. तमिल अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने इस महान क्रिकेटर से 60 साल तक खेलते रहने की गुजारिश की है. जवाब में धोनी ने कहा कि वो कोशिश करेंगे.
BSEB 10th 12th Result 2026 LIVE: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? जल्द मिल सकती है अपडेट, ऐसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट
BSEB 10th 12th Result 2026 LIVE Update: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड आज यानी 23 मार्च को मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) के नतीजे जारी कर सकता है. बिहार बोर्ड की कक्षा 12 के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे.
परिणामों के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां और संबंधित अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. वहीं अब नतीजे का ऐलान आज होने जा रहा है. इस बात की जानकारी खुद बोर्ड ने ट्वीट कर दी है.
क्या आज आएगा रिजल्ट?
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इस बीच बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बड़ी अपडेट दी है. उन्होंने कहा है कि मार्च महीने के अंत तक इंटर और मैट्रिक दोनों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. पहले इंटर का रिजल्ट आएगा. उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, इसलिए रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं. विभागीय सूत्रों के अनुसार इंटर परीक्षा के टॉपरों का इंटरव्यू बोर्ड कार्यालय पटना में पूरा हो चुका है.अब बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च से पहले कभी भी जारी हो सकता है.
कैसे चेक कर सकेंगे BSEB 10tth और 12th रिजल्ट
छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com, interbiharboard.com, bsebexam.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. वहीं अब नतीजे का ऐलान आज होने जा रहा है.
यहां BSEB 10th और 12th रिजल्ट 2026 से जुड़ी अपडेट्स देखते रहें-
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation













.jpg)







