Responsive Scrollable Menu

किसानों की चांदी! HAU ने तैयार की सरसों की पहली हाइब्रिड किस्म, तेल ज्यादा और उपज में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

हकृवि ने विकसित की सरसों की पहली हाइब्रिड किस्म RHH-2101, 30 क्विंटल तक उपज की क्षमता.

Continue reading on the app

Kerala ADR Report 2026 | केरल की सियासत का कच्चा चिट्ठा! 70 प्रतिशत विधायकों पर केस, आधे से ज्यादा 'करोड़पति'

केरल की राजनीति को लेकर हाल ही में आए ‘एोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) और ‘केरल इलेक्शन वॉच’ के विश्लेषण ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 132 मौजूदा विधायकों में से अधिकांश न केवल गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी संपन्न हैं। 
 ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। एडीआर और ‘केरल इलेक्शन वॉच’ द्वारा किए गए इस विश्लेषण में 132 मौजूदा विधायकों के हलफनामों की समीक्षा की गई और पाया गया कि 92 विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं।

इनमें से 33 विधायकों यानी 25 प्रतिशत विधायकों नेगंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है, इन मामलों में हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो विधायकों ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या से जुड़े मामले लंबित होने की जानकारी दी है जबकि तीन पर धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास के आरोप हैं। इसके अलावा तीन विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामले होने की जानकारी दी है जिनमें बलात्कार का एक मामला भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Crash | सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा! आज शेयर बाज़ार क्यों गिरा?

पार्टी-वार आंकड़े बताते हैं कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 58 में से 43 विधायक (74 प्रतिशत) आपराधिक मामलों का सामना कर रहे थे, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 21 में से 19 विधायकों (90 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ ऐसे मामले लंबित होने की जानकारी दी है। अन्य दलों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के 44 प्रतिशत और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के 86 प्रतिशत विधायकों ने ऐसे मामले घोषित किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Haryana Heart Attack Deaths | खतरे में जवानी, साइलेंट किलर का कहर! हरियाणा में 6 साल में 18,000 युवाओं की हार्ट अटैक से मौत

 

वित्तीय स्थिति के मोर्चे पर 72 विधायकों (55 प्रतिशत) ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। सभी 132 विधायकों की कुल संपत्ति 363.78 करोड़ रुपये रही जबकि प्रति विधायक औसत संपत्ति 2.75 करोड़ रुपये है। राजनीतिक दलों में, केरल कांग्रेस (एम), जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और केरल कांग्रेस के सभी विधायकों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। आईयूएमएल के 86 प्रतिशत विधायक करोड़पति श्रेणी में हैं। इसके बाद कांग्रेस के 62 प्रतिशत और माकपा के 40 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं।

रिपोर्ट में कांग्रेस के मैथ्यू कुझालनादन को सबसे धनी विधायक बताया गया है जिनकी कुल संपत्ति 34 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके बाद निर्दलीय विधायक मणि सी कप्पन हैं जिनकी संपत्ति 27 करोड़ रुपये से अधिक है और केरल कांग्रेस (बी) के विधायक के बी गणेश कुमार की संपत्ति 19 करोड़ रुपये से अधिक है। माकपा विधायक पी पी सुमोद ने करीब 9.9 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है जिससे वह सबसे कम धन रखने वाले विधायक हैं।

जनसांख्यिकीय दृष्टि से 61 प्रतिशत विधायकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक या उससे अधिक है जबकि 36 प्रतिशत ने पांचवीं से 12वीं कक्षा के बीच तक पढ़ाई की है। केवल 11 विधायक (आठ प्रतिशत) महिलाएं हैं। आयु वर्ग के लिहाज से 70 प्रतिशत विधायक 51 से 80 वर्ष के बीच हैं, जबकि 30 प्रतिशत 25 से 50 वर्ष तक के आयु वर्ग में आते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट जगत के 6 नाइटवाचमैन बल्लेबाज...जिन्होंने खेली शतकीय पारी, 20 साल से नहीं टूटी गिलेस्पी की 201 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी

6 Most runs in an innings by a nightwatchman batsman: टेस्ट क्रिकेट में नाइटवाचमैन का काम केवल दिन के अंतिम ओवरों में विकेट बचाना होता है.लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे जांबाज खिलाड़ी हुए जिन्होंने इस भूमिका को यादगार बना दिया. जेसन गिलेस्पी की नाबाद 201 रनों की विश्व रिकॉर्ड पारी से लेकर मार्क बाउचर, सैयद किरमानी और नसीम-उल-गनी जैसे दिग्गजों के शतकों तक, इन खिलाड़ियों ने साबित किया कि निचले क्रम के बल्लेबाज भी मैच का पासा पलट सकते हैं. Sat, 21 Mar 2026 16:28:19 +0530

  Videos
See all

Vladimir Putin Statement: Iran के लिए Putin का बड़ा एलान! #shorts #middleeastcrisis #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T11:15:48+00:00

Farsa Wale Baba Death Case LIVE: फरसा वाले बाबा की मौत पर खुलासा | Chandrashekhar | Mathura | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T11:12:23+00:00

Middle East War: ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है ? | Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T11:12:53+00:00

Maharashtra: Kolhapur श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T11:15:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers