Kerala ADR Report 2026 | केरल की सियासत का कच्चा चिट्ठा! 70 प्रतिशत विधायकों पर केस, आधे से ज्यादा 'करोड़पति'
इनमें से 33 विधायकों यानी 25 प्रतिशत विधायकों नेगंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है, इन मामलों में हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो विधायकों ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या से जुड़े मामले लंबित होने की जानकारी दी है जबकि तीन पर धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास के आरोप हैं। इसके अलावा तीन विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामले होने की जानकारी दी है जिनमें बलात्कार का एक मामला भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें: Stock Market Crash | सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा! आज शेयर बाज़ार क्यों गिरा?
पार्टी-वार आंकड़े बताते हैं कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 58 में से 43 विधायक (74 प्रतिशत) आपराधिक मामलों का सामना कर रहे थे, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 21 में से 19 विधायकों (90 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ ऐसे मामले लंबित होने की जानकारी दी है। अन्य दलों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के 44 प्रतिशत और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के 86 प्रतिशत विधायकों ने ऐसे मामले घोषित किए हैं।
इसे भी पढ़ें: Haryana Heart Attack Deaths | खतरे में जवानी, साइलेंट किलर का कहर! हरियाणा में 6 साल में 18,000 युवाओं की हार्ट अटैक से मौत
वित्तीय स्थिति के मोर्चे पर 72 विधायकों (55 प्रतिशत) ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। सभी 132 विधायकों की कुल संपत्ति 363.78 करोड़ रुपये रही जबकि प्रति विधायक औसत संपत्ति 2.75 करोड़ रुपये है। राजनीतिक दलों में, केरल कांग्रेस (एम), जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और केरल कांग्रेस के सभी विधायकों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। आईयूएमएल के 86 प्रतिशत विधायक करोड़पति श्रेणी में हैं। इसके बाद कांग्रेस के 62 प्रतिशत और माकपा के 40 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं।
रिपोर्ट में कांग्रेस के मैथ्यू कुझालनादन को सबसे धनी विधायक बताया गया है जिनकी कुल संपत्ति 34 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके बाद निर्दलीय विधायक मणि सी कप्पन हैं जिनकी संपत्ति 27 करोड़ रुपये से अधिक है और केरल कांग्रेस (बी) के विधायक के बी गणेश कुमार की संपत्ति 19 करोड़ रुपये से अधिक है। माकपा विधायक पी पी सुमोद ने करीब 9.9 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है जिससे वह सबसे कम धन रखने वाले विधायक हैं।
जनसांख्यिकीय दृष्टि से 61 प्रतिशत विधायकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक या उससे अधिक है जबकि 36 प्रतिशत ने पांचवीं से 12वीं कक्षा के बीच तक पढ़ाई की है। केवल 11 विधायक (आठ प्रतिशत) महिलाएं हैं। आयु वर्ग के लिहाज से 70 प्रतिशत विधायक 51 से 80 वर्ष के बीच हैं, जबकि 30 प्रतिशत 25 से 50 वर्ष तक के आयु वर्ग में आते हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, $112 के पार पहुंचा भाव
Brent Crude Oil Prices Surge: मिडिल ईस्ट में तनाव से कच्चे तेल की कीमतें 112 डॉलर के पार पहुंच गई हैं. इजरायल-ईरान के बीच हमलों ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है. जानिए आपकी जेब पर इस युद्ध का क्या असर होगा.
The post कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, $112 के पार पहुंचा भाव appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
IBC24























