Responsive Scrollable Menu

नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रिड आधुनिकीकरण भारत-अफ्रीका सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल: मनोहर लाल

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि भारत और अफ्रीका, जो दुनिया की करीब एक-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, समावेशी, न्यायसंगत और भविष्य के लिए तैयार विकास के समान लक्ष्य रखते हैं। उन्होंने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रिड आधुनिकीकरण, ऊर्जा भंडारण और संस्थागत क्षमता निर्माण भारत-अफ्रीका सहयोग के प्रमुख क्षेत्र हैं।

भारत इलेक्ट्रिक समिट 2026 के तीसरे दिन भारत-अफ्रीका स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप मीट में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली आर्थिक विकास को गति देने, सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने और नए अवसर खोलने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड की अवधारणा को वैश्विक ऊर्जा कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ा कदम बताया।

उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्र विश्वसनीय, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्री ने अफ्रीका50 और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के बीच सहयोग, खासकर केन्या ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है।

इंटरनेशनल सोलर एलायंस जैसी पहलों का जिक्र करते हुए उन्होंने अफ्रीका के साथ सहयोग और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि बदलाव लाने वाली है और साझा विकास पर आधारित है।

बैठक में यह भी तय हुआ कि भारत और अफ्रीका नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार, जुड़े हुए ग्रिड सिस्टम, ऊर्जा स्टोरेज तकनीक और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने कहा कि भारत-अफ्रीका साझेदारी को अब केवल विचार से आगे बढ़ाकर जमीन पर लागू करने की जरूरत है। उन्होंने सभी के लिए सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके अलावा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में टिकाऊ विकास और बेहतर जल प्रबंधन को प्रगति का अहम आधार बताया।

इस मौके पर अफ्रीका50 के सीईओ एलेन एबोबिन ने कहा कि अफ्रीका को मदद नहीं, बल्कि निवेश की जरूरत है, जिससे बेहतर परिणाम और विकास हासिल किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अफ्रीका अब निवेश योग्य परियोजनाओं, ट्रांसमिशन विस्तार और निजी निवेश बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Gaurakshan baba Death: फरसा वाले बाबा के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइव की भी हुई मौत

Gaurakshan baba Death: ब्रज क्षेत्र के मथुरा जिले में ईद के दिन हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना दिया. थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव में विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की कथित तौर पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई. इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया, वहीं परिजन और समर्थक इसे सिर्फ हादसा नहीं बल्कि साजिश बता रहे हैं.

प्रशासन का बयान, कोहरे में हुआ हादसा

मामले पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह एक सड़क दुर्घटना थी. एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार, घटना के समय कोहरा था, जिससे दृश्यता कम थी और इसी वजह से यह हादसा हुआ. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों की ओर से लगाए गए आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

ट्रक चालक की भी मौत, जांच और जटिल हुई

इस मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब ट्रक चालक खुर्शीद की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. खुर्शीद राजस्थान के अलवर का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था. चालक की मौत के बाद अब इस पूरे प्रकरण की जांच और जटिल हो गई है, क्योंकि घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल अब भी अनुत्तरित हैं.

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, हाईवे पर अफरा-तफरी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और प्रशासन को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया.

अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, माहौल भावुक

‘फरसा वाले बाबा’ के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर देखी गई. उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने भावुक होकर उन्हें अंतिम विदाई दी. यह साफ दिखा कि बाबा का समाज में गहरा प्रभाव था और लोग उन्हें बेहद सम्मान की दृष्टि से देखते थे.

सरकार का आश्वासन, गौशाला को मिलेगी मदद

जिला प्रशासन ने इस घटना के बाद कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा की गौशाला को सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी. साथ ही, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ है, वहां एक स्मारक या समाधि स्थल बनाने की भी योजना है. प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि पात्र लोगों को आवश्यक लाइसेंस देने पर विचार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - कौन थे फरसा वाले बाबा? जानें क्यों तस्करों के आंखों की बने हुए थे किरकिरी

 

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026 में विराट को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर? 22 साल का बल्लेबाज तहलका मचाने को तैयार

Virat Kohli Opening Partner IPL 2026: आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए विराट कोहली के साथ फिल साल्ट ने ओपनिंग करते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई और पहला खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई. इस बार भी यह जोड़ी तहलका मचाने उतरेगी. हालांकि, जेकब बेथल भी ओपनिंग के दावेदार हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने चुनी आरसीबी की अपनी प्लेइंग-11 में इस बल्लेबाज को ओपनर बनाया है. Sat, 21 Mar 2026 17:04:57 +0530

  Videos
See all

Ben Gurion Airport: इजराइल का बेन गुरियन एयरपोर्ट दहला! #shorts #iranattack #bengurionairport #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:03:03+00:00

UP News: फ़र्ज़ी I.A.S अफसर बनकर शादी, 15 लाख लिए कैश, दुल्हन को बेचने की थी तैयारी, खुली पोल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:02:33+00:00

Himachal & Uttarakhand Snowfall : कुदरत का करिश्मा, मार्च में बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़ !Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:15:00+00:00

Jammu University में जिन्ना का जिन्न | Muhammad Ali Jinnah Chapter | Kashmir | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:03:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers