Team India का आयरलैंड दौरा कंफर्म: जून में खेले जाएंगे 2 टी20 मैच; 19 साल बाद बेलफास्ट लौटेगी नीली जर्सी
Team India Ireland Tour: टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम एक बार फिर आयरलैंड के दौरे पर जाने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की कि टीम इंडिया जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। यह दौरा भारत के जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा, जो खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन तैयारी का मौका होगा।
बेलफास्ट में करीब दो दशक बाद वापसी
इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि दोनों मुकाबले 26 जून और 28 जून को बेलफास्ट (Belfast) में खेले जाएंगे। भारतीय टीम करीब 19 साल बाद बेलफास्ट के मैदान पर वापसी कर रही है। इससे पहले भारत ने यहां आखिरी बार साल 2007 में मैच खेला था। पिछले कुछ वर्षों (2018, 2022 और 2023) में भारत ने जब भी आयरलैंड का दौरा किया, तो मुकाबले डबलिन के मालाहाइड में हुए थे।
???? News ????
— BCCI (@BCCI) March 21, 2026
Schedule announced for #TeamIndia's tour of Ireland for the 2️⃣-match T20I series ????
Details ▶️ https://t.co/txJpSlQ7oi#IREvIND pic.twitter.com/rKYRmzBUU8
बेहद व्यस्त रहने वाला है जून का महीना
टीम इंडिया के लिए जून का शेड्यूल काफी पैक रहने वाला है। आयरलैंड जाने से पहले भारत घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा, जहां एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 20 जून को खत्म होगी। इसके तुरंत बाद टीम आयरलैंड के लिए उड़ान भरेगी और वहां से सीधे इंग्लैंड जाएगी, जहां 1 जुलाई से 19 जुलाई तक 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज होनी है।
आयरलैंड के लिए नए युग की शुरुआत
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज को 2028 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देख रहा है। आयरलैंड के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर ग्राहम वेस्ट ने कहा कि दिग्गज खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग के टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद, नए कप्तान के पास भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपनी रणनीतियों को आजमाने का यह शानदार मौका होगा।
बंगाल चुनाव 2026: कालियागंज के भाजपा उम्मीदवार उत्पल महाराज पर भारत सेवाश्रम संघ की बड़ी कार्रवाई
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारत सेवाश्रम संघ (BSS) ने भाजपा उम्मीदवार स्वामी ज्योतिर्मयानंद (उत्पल महाराज) को संगठन से निष्कासित कर दिया है. दूसरी ओर, महाराज का दावा है कि उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया था. भाजपा ने महाराज को कालियागंज सीट से टिकट दिया है.
The post बंगाल चुनाव 2026: कालियागंज के भाजपा उम्मीदवार उत्पल महाराज पर भारत सेवाश्रम संघ की बड़ी कार्रवाई appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)



