Responsive Scrollable Menu

धुरंधर 2 की सफलता पर कंगना रनौत का बयान: अभिनेत्री-सांसद ने आदित्य धर को बताया ‘सुपरस्टार’, छिड़ी नई बहस

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बीच कंगना रनौत का एक बयान सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ गया है। कंगना ने फिल्म के स्टारकास्ट को छोड़ सीधे निर्देशक आदित्य धर को सुपरस्टार बताते हुए कहा कि असली हीरो फिल्ममेकर होते हैं, न कि अभिनेता। उनके इस बयान ने इंडस्ट्री में ‘डायरेक्टर vs स्टार’ की बहस को फिर से हवा दे दी है।

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की सबसे चर्चित फिल्म साबित हो गई है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी हाइप थी और रिलीज के बाद फैंस के बीच इसका क्रेज दोगुना हो गया है। महज दो दिनों में ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया।

कंगना ने आदित्य धर की जमकर तारीफ की
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "धुरंधर की सफलता की सबसे अच्छी बात यह है कि आदित्य धर एक स्थापित सुपरस्टार निर्देशक हैं। हॉलीवुड के सुपरस्टार निर्देशक हमेशा सुपरस्टार अभिनेताओं से बड़े होते हैं। उदाहरण के लिए: स्पीलबर्ग, टैरिनटिनो, नोलन। हम अपने फिल्म निर्माताओं को कभी भी उतना सम्मान या श्रेय नहीं देते जितना उन्हें मिलना चाहिए। वे अत्यधिक काम करते हैं, कम वेतन पाते हैं और सुपरस्टारों द्वारा उन्हें परेशान किया जाता है।"

Kangana Ranaut Instagram Story

कंगना ने आगे लिखा- "यहां एक सुपरस्टार फिल्म निर्माता हैं जो किसी भी हीरो से कहीं ज्यादा चमक रहे हैं। आज, कई युवा उनकी कहानी देख रहे हैं जो उनके जैसा बनने और फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आकांक्षा रखेंगे!! आपको सलाम, आदित्य धर।"

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब ₹146 करोड़ की कमाई की और दुनियाभर में ₹240 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

अब तक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹370 करोड़ से ज्यादा हो चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।

फिल्म में रणवीर सिंह, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे नजर आए हैं। हालांकि कंगना के पोस्ट में इन कलाकारों का जिक्र नहीं किया गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी हो रही है।

Continue reading on the app

बिजनौर की ‘गौरैया वाली हवेली’, मनाया जाता है गौरैयों का ‘बर्थडे’… 300 सालों से चली आ रही अनोखी परंपरा

बिजनौर के स्योहारा कस्बे की 300 साल पुरानी गौरैया वाली हवेली में 2 से 2.5 हजार गौरैया रहती हैं. शेख परिवार पीढ़ियों से इनके संरक्षण की परंपरा निभा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

ब्रेंडन मैकुलम की गंदी आदतों का हुआ खुलासा, ड्रेसिंग रूम में पीते थे सिगरेट और शराब, नौकरी जाने की आई थी नौबत

Brendon McCullum bad habits revealed: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से मिली हार के बाद उन्हें कोच पद से हटाने की तैयारी हो चुकी थी, लेकिन आपसी समझौते के कारण ऐसा नहीं किया गया. मैकुलम को लेकर ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने की बात सामने आई है. Sat, 21 Mar 2026 17:42:29 +0530

  Videos
See all

Himachal & Uttarakhand Snowfall : कुदरत का करिश्मा, मार्च में बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़ !Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:15:00+00:00

Jammu University में जिन्ना का जिन्न | Muhammad Ali Jinnah Chapter | Kashmir | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:03:21+00:00

Ben Gurion Airport: इजराइल का बेन गुरियन एयरपोर्ट दहला! #shorts #iranattack #bengurionairport #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:03:03+00:00

UP News: फ़र्ज़ी I.A.S अफसर बनकर शादी, 15 लाख लिए कैश, दुल्हन को बेचने की थी तैयारी, खुली पोल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:02:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers