'पाकिस्तान को एक्सोपज कर दिया', 'Dhurandhar 2' ने आते ही मचाई खलबली, सोशल मीडिया पर क्रेजी हुए लोग
Dhurandhar 2 X Review: आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) 19 मार्च को दुनियाभर में पैन इंडिया रिलीज हो गई है. इससे एक दिन पहले मेकर्स ने 18 मार्च को इसका पेड प्रीव्यू शो रखे थे. ऐसे में धुरंधर के फैंस फिल्म देखने के लिए एक दिन पहले ही सिनेमाघरों में पहुंच गए. वहीं, अब सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया है साथ ही पाकिस्तान को एक्सोपज करने की भी बात की जा रही है. तो चलिए जानते हैं, फिल्म को लेकर लोग क्या-क्या कह रहे हैं.
शो शुरू होने में हुई देरी
'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होने थे. लेकिन कई सिनेमाघरों में ये शोज 1 घंटा देरी से शुरू हुए. ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी नराजगी जताई. इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी पोस्ट के जरिए माफी मांगी. X पर शेयर किए गए एक बयान में, धर ने लिखा था- 'हमारे प्यारे 'धुरंधर' परिवार के लिए, 'धुरंधर' हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है - यह कुछ ऐसा है जिसे हमने जिया है, संवारा है. अगर जिस डब किए गए वर्जन के टिकट आपके पास हैं, वह अभी आपके सिनेमाघर में नहीं चल रहा है, तो आपके पास रिफंड लेने या उसके बजाय सबटाइटल के साथ हिंदी वर्जन देखने का विकल्प होगा। हम इस असुविधा के लिए सचमुच माफी चाहते हैं.'
फिल्म देख क्रेजी हुए लोग
धुरंधर 2 भले ही देरी से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन फिल्म देखकर लोग क्रेजी हो गए. सोशल मीडिया पर इसे ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- 'आपके इसके लिए तैयार नहीं होंगे.' दूसरे ने लिखा- 'आदित्य धर सर, आपने धुरंधर 2 के लिए भारत के लोगो की आंख खोल दी है जो पाकिस्तान को अपना बाप मानते हैं वे पाकिस्तान को बुरी तरह एक्सपोज कर दिया है धुरंधर फिल्म ने पाकिस्तान के आतंक को एक्सपोज किया है इस फिल्म ने दुनिया की सबसे अच्छी फिल्म बनाई है.' वहीं, एक यूजर ने इसकी एनिमल से तुलना की और लिखा, 'दस एनिमल के बराबर यह एक फिल्म है यह हिंदी सिनेमा में एक अलग संस्कृति पैदा करेगी.'
You're still not ready for this !! ????????#Dhurandhar2
— ⚡Rampage⚡ (@endhi_peekedhi) March 18, 2026
pic.twitter.com/HVUOcIPTmB
Aditya dhar sir Aapne dhurandhar 2 ke jariye india ke logo ki Aankhi kholdi hai jo Pakistan ko apna baap mante they Pakistan ko buri tarah exposed kardiya hai dhurandhar film ne pakistan ke Atankwad ko exposed kiya hai iss film ne best film in the world ???????? #dhurandhar2 #exposed pic.twitter.com/5XoRS009wv
— Dhruv yadav (@iamdhruvyadav18) March 18, 2026
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: 100 करोड़ या 200 करोड़? ‘धुरंधर 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रच सकती है इतिहास
बड़े साहब के चेहरे से उठा पर्दा
वहीं, जिसका इंतजार पूरी दुनिया को था, उसके चेहरे से भी पर्दा उठ गया है. बड़े साहब और कोई नहीं अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) है. बड़े साहब का रोल देखकर भी लोग हैरान रह गए. वहीं, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने धुरंधर 2 को 5 में से 4.5 स्टार दिए हैं. उन्होंने कहा- 'धुरंधर2 सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ नमूना है, जिसमें भव्यता, ड्रामा, भावनाएं, एक्शन, एक्टिंग और प्रभाव - हर मोर्चे पर खरा उतरता है.आदित्यधर को सलााम0 निश्चित रूप से एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर.'
@navneet_mundhra
— Arif Mahammad (@iamarif73) March 18, 2026
Yeh lo.. #BadeSaab pic.twitter.com/x9SGn4nXBI
#OneWordReview...#DhurandharTheRevenge: MASTERPIECE.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 18, 2026
Rating: ⭐️⭐️⭐⭐️½#Dhurandhar2 is CINEMA AT ITS BEST... Delivers on every front – scale, drama, emotions, action, performances and impact... Take a bow, #AdityaDhar – sure-shot EPIC BLOCKBUSTER. #Dhurandhar2Review
The… pic.twitter.com/IXP9Z36RTI
आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा नाम कर सकते हैं ये चार महारिकॉर्ड, ऐसा करते ही रच देंगे इतिहास
Abhishek Sharma IPL Records: आईपीएल में अभिषेक शर्मा एक बार फिर रनों का अंबार लगाने उतरेंगे. 28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के इस विस्फोटक ओपनर की नजरें चार बड़े रिकॉर्ड्स पर भी होंगी. अगर अभिषेक के बल्ले से सीजन में एक 135+ रन की पारी आई तो वह क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए इतिहास रच देंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18




















