लड़की ने रोड पर चलाया ट्रैक्टर, आगे लगाया तिरंगा, लोगों ने कहा- 'हमारी छोरियां, छोरों से कम हैं के!'
आजकल लड़कियां बाइक, कार चालते वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं. पर क्या आपने किसी लड़की को ट्रैक्टर चलाते देखा है? हाल ही में एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोड पर ट्रैक्टर दौड़ाती दिखाई दे रही है. उसने ट्रैक्टर पर आगे तिरंगा लगाया था. उसका ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया. वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @tractor_queen_172 पर पोस्ट किया गया है. लड़की का नाम निशु देसवाल है और वो जिंद की रहने वाली हैं. वीडियो को 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
लड़के ने एक हाथ से पकड़ी लगाम, स्कूटर पर बैठकर रोड पर दौड़ाया घोड़ा, हवा से बातें करता नजर आया जीव!
आपने घोड़ों को फिल्मों में दौड़ते तो देखा होगा, मगर असल जिंदगी में घोड़ों को दौड़ते देखना, काफी हैरान करने वाला नजारा है क्योंकि आमतौर पर घोड़े सड़क पर दौड़ते नहीं नजर आते. इंस्टाग्राम अकाउंट @bilal.baadshah पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक लड़का स्कूटी पर पीछे बैठा है और एक घोड़े की लगाम पकड़ा है. जितनी तेज रफ्तार में स्कूटी चल रही है, उतनी ही तेज रफ्तार में घोड़ा भी रोड पर दौड़ रहा है. वो बिल्कुल हवा से बातें करता नजर आ रहा है. इस वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















