Responsive Scrollable Menu

Gudi Padwa 2026 Wishes: अपने दोस्तों को इन खास संदेशों के साथ भेजें गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं, बनाएं उनके दिन को और भी खास

Gudi Padwa 2026 Wishes: गुड़ी पड़वा का त्योहार महाराष्ट्र में बड़े धी धूमधाम से मनाया जाता है. इसके अलाना आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक औरर गोवा जैसे कई और राज्यों में भी लोग बड़े धूमधाम से यह त्योहार मनाते हैं. इस दिन घरों में विजय के प्रतीक स्वरूप गुड़ी सजाई जाती है. इस खास मौके पर लोग ध्वज जैसे दिखने वाले गुड़ी की स्थापना करते हैं. इसकी पूजा करते हुए सुख-समृद्धि का वरदान मांगते हैं. इस शुभ दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और अपने परिवार के साथ मिलकर पारंपरित व्यजंन तैयार करते हैं. साथ ही इस पावन त्योहार पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं. अगर आप भी इस खास मौके पर बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ मैसेज और आइडिया लेकर आए है. 

गुड़ी पड़वा पर भेजें ये शुभकामनाएं (Gudi Padwa 2026 Wishes In Hindi) 

प्रकृति और चैत्र नवरात्र का संगम 
कोयल गाए सुरीला मल्हार, 
प्रकृति ने किया है नया श्रृंगार 
चैत्र नवरात्रि की हो रही है शुरुआत 
मुबारक हो आपको गुड़ी पड़वा का त्योहार 
गुड़ी पड़वा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 

नव पल्लव और हरियाली 
वृक्षों पर सजी है नए पत्तों की बहार, 
हरियाली से महका प्रकृति का संसार 
कुछ ऐसा है इस गुड़ी पड़वी का खुमार 
आपको और आपके परिवार को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं 

पकवान और उत्सव की छटा 
चारों तरफ छाई हैं खुशियां 
मीठी पूरनपोली और स्वादिष्ट गुजिया 
आंगन में सजी है रंगोली की सौगात 
आसमान में उड़े पतंगों की बारात 
हैप्पी 2026 गुड़ी पड़वा 

खुशियों से भरा नया सवेरा है आया 
जीवन में नई उम्मीद और आनंद है लाया, 
आपके जीवन में आए नई उमंगों की बहार 
शुभ हो आपके लिए गुड़ी पड़वा का त्योहार 
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं 

जीवन में नीम की कड़वाहट धैर्य सिखाए 
गुड़ की मिठास खुशियां लाए 
ईश्वर करें वैसे ही आपके सफलता का परचम हर दिशा में लहराए 
Gudi Padwa Wishes 2026 

हिंदू नववर्ष का शुभारंभ
नौ दुर्गा के आगमन से सजता है नववर्ष,
गुड़ी के त्योहार से खिलता है यह उत्कर्ष
चैत्र की शुरुआत से होता है नया आरंभ,
यही है हमारे हिंदू नववर्ष का शुभारंभ
नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं!

नया दिन, नई सुबह , 
चलो मनाएं एक साथ, 
गुड़ी का यह पर्व, 
लाए खुशियों की सौगात 
गुड़ी पड़वा 2026 की शुभकामनाएं 

यह भी पढ़ें: Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर माता के भक्तिमय संदेशों के साथ अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं

Continue reading on the app

'बदला हो तो धुरंधर जैसा', अल्लू अर्जुन से प्रीति जिंटा तक, 'Dhurandhar 2' देख सेलेब्स में भरा देशभक्ति का जज्बा

Dhurandhar 2 celebrity reactions: निर्देशक आदित्य धर की 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) फिल्म का क्रेज दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक देखने को मिल रहा है. 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे, फिल्म को देखने का आलम यह था कि सिनेमाघर दर्शकों से खचाखच भर गए थे और कई जगह तो लोगों की इतनी ज्यादा भीड़ थी कि वे फिल्म ही नहीं देख पाए. इसके बावजूद इसके पेड प्रीव्यू शो ने करोड़ों की कमाई कर ली है.

सोशल मीडया पर  रणवीर सिंह (Ranveer Singh) धुरंधर-2 की फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी तारीफ कर रहे हैं. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि बदला हो तो धुरंधर जैसा वरना न हो. वहीं, अल्लू अर्जुन ने कहा कि ये एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को प्राउड फील कराएगी. 

अल्लू अर्जुन ने धुरंधर-2 देखने के बाद सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर मेकर्स की जमकर तारीफ कीं. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में देशभक्ति को शान से दिखाया गया है. इसके साथ-साथ उन्होंने आर,माधवन, रणवीर सिंह की एक्टिंग को ब्रिलियंट बताया.

हर देशभक्त को प्राउड फील कराएगी.

अल्लू अर्जुन ने लिखा,  'फिल्म में पैट्रियॉटिज़्म को शान से दिखाया गया है. ये फिल्म हर देशभक्त को प्राउड फील कराएगी. मूवी में कई क्लैप-ट्रैपिंग मोमेंट्स हैं और एक दम ब्लास्ट. उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, 'एक्टर माधवन और सभी एक्टर्स की फाइन परफॉर्मेंस है, टेक्निकल ब्रिलियंस दिखती है. रणवीर एक ब्रिलियंट और वर्सेटाइल एक्टर हैं, एकदम फायर हैं. इसके अलावा उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी जमकर तारीफ कर कहा कि वो शो रॉकर हैं. अंत में अल्लू ने लिखा कि ये एक इंडियन स्टोरी इंटरनेशनल स्वैग के साथ है.

रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो वरना ना हो

वहीं, प्रीति जिंटा ने फिल्म के सभी कलाकारों की तारीफ कर कहा, 'रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो वरना ना हो’ उन्होंने कहा डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, स्टोरी, कास्टिंग समेत हर डिपार्टमेंट माइंडब्लोइंग है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी ने मूवी देखने के बाद कहा कि वो इसे दोबारा थिएटर में फ्रेंड्स के साथ देखना चाहती हैं, और मुझे भी ऐसा ही फील हुआ’. आदित्य धर ने मुझे फैन गर्ल बना दिया, ये एक गहरा एक्सपीरियंस है. 

रणवीर सिंह की एक्टिंग धमाकेदार

वहीं. विजय देवर कोंडा रणवीर सिंह की एक्टिंग को धमाकेदार बताया. उन्होंने कहा, ‘अब इंडियन सिनेमा और कल्चर में कुछ बिग होने वाला है. आदित्य धर एक जूनुनी जीनियस हैं’ और रणवीर पूरी की एक्टिंग धमाकेदार है. इसके अलावा विजय ने फिल्म के मेकर्स को भी सराहाया.

 

शादी भी करना चाहते हैं

इनके अलावा निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी एक्स पर फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि लोग सिर्फ धुरंधर 2 को प्यार नहीं दे रहे, बल्कि उससे शादी भी करना चाहते हैं’ 

200 करोड़ की कर सकती है कमाई 

बता दें कि धुरंधर-2 के पेडप्रीव्यू के बाद आज यानी 19 मार्च को दुनियाभर में ये फिल्म रिलीज हो गई है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, ये फिल्म इंडियन बॉक्स पर 100 करोड़ की कमाई कर सकती है जबकि वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती हैं. हालांकि अब देखना होगा कि क्या ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने में कमायाब होती है या नहीं. 

एक नजर फिल्म के बारे में

गौरतलब है कि 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) फिल्म स्पाई थ्रिलर है और ये धुरंधर पार्ट-1 का सीक्वल है जो पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी. अब धुरंधर 2 में दिखाया जाएगा कि कैसे फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाला हमजा स्पाई बनकर पाकिस्तान के लियारी में जाता है और वहां की सत्ता अपने हाथ में लेगा. वैसे तो फिल्म में कई ट्विस्ट और सस्पेंस हैं ज्यादा बताना स्पॉइलर होगा.

ये भी पढ़ें:अंडरवर्ल्ड डॉन निकला 'Dhurandhar 2' का बड़े साहब, इमरान हाशमी नहीं, इस एक्टर ने निभाया रोल

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, 900वां गोल दाग तोड़ा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड

मेस्सी ने इंटर मियामी की तरफ से खेलते हुए बुधवार की रात को नैशविले के खिलाफ कॉनकाफ चैंपियंस कप राउंड ऑफ 16 मैच के शुरुआती मिनटों में गोल करके यह उपलब्धि हासिल की। Thu, 19 Mar 2026 11:21:54 +0530

  Videos
See all

Ayodhya, Uttar Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची, CM योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T07:04:27+00:00

श्री राम यंत्र की विधिवत प्रतिष्ठापना | Ram Mandir | Navratri | Hindu Navvarsh | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T07:06:25+00:00

Taliban Afghanistan War LIVE Updates: 24 घंटे में पाक पर होगा अटैक? | Afghanistan Vs PAK | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T07:10:52+00:00

India on Pakistan-Afghanistan War LIVE: पाक-अफगान जंग पर भारत का ऐलान | Breaking News | TTP | Kabul #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T07:03:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers