Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने ईंधन आपूर्ति के लिए की टास्क फोर्स की घोषणा

कैनबरा, 19 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बेनेस ने गुरुवार को घोषणा की कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच संघीय सरकार ने ईंधन सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन किया है।

राज्यों और क्षेत्र के नेताओं से मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बेनेस ने पत्रकारों से कहा कि सरकार “ऑस्ट्रेलिया की ईंधन आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।”

उन्होंने कहा, “मैं इस समय ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऑस्ट्रेलिया अच्छी तरह तैयार है। हमारी ईंधन आपूर्ति वर्तमान में सुरक्षित है लेकिन मैं चाहता हूं कि हम अतिरिक्त रूप से तैयार रहें।”

उन्होंने कहा, “मैं आज ऑस्ट्रेलियाई लोगों से अपना संदेश दोहराता हूं कि कृपया जितना जरूरी हो, उतना ही ईंधन लें। यही तरीका है जिससे आप मदद कर सकते हैं।”

उन्होंने घोषणा की कि एंथिया हैरिस, ऑस्ट्रेलियन एनर्जी रेगुलेटर और एनर्जी सिक्योरिटी बोर्ड की पूर्व सीईओ को नए राष्ट्रीय ईंधन आपूर्ति टास्क फोर्स का समन्वयक नियुक्त किया गया है और हर राज्य व क्षेत्र इसी तरह किसी न किसी व्यक्ति को नियुक्त करेगा।

अलबेनेस ने कहा कि यह टास्क फोर्स संघीय, राज्य और क्षेत्रीय सरकारों के बीच ईंधन सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती में समन्वय बढ़ाएगा।

यह घोषणा ऑस्ट्रेलियन कंपटीशन एंड कंज्यूमर कमीशन (एसीसीसी) द्वारा देश के प्रमुख ईंधन आपूर्तिकर्ताओं के कथित एंटी कंपटीटिव व्यवहार की जांच शुरू करने के तुरंत बाद आई।

एसीसीसी ने कहा कि इस जांच की शुरुआत स्वतंत्र थोक विक्रेताओं और ग्रामीण व क्षेत्रीय ऑस्ट्रेलिया को सेवाएं देने वाले वितरकों को डीज़ल उपलब्धता से संबंधित रिपोर्टों के जवाब में की गई है, जिसकी जानकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने दी।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को मध्य पूर्व में जारी संघर्ष से उत्पन्न वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के ‘सबसे खराब’ प्रभाव से देशवासियों की रक्षा के लिए नए कदमों का संकेत दिया था।

ऑटोमोटिव उद्योग कार्यक्रम में दिए गए भाषण में अल्बेनेस ने बुधवार को मध्य पूर्व के संघर्ष को 2020 के दशक में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद आया एक और “बड़ा झटका” बताया।

--आईएएनएस

पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'मैंने कहा था वो अगले धोनी बनेंगे... गंभीर ने मुझे सही कर दिया..' कांग्रेस सांसद शशि थरूर का संजू पर बड़ा बयान

Shashi Tharoor on Sanju Samson : तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस एमपी शशि थरूर ने इंडियन क्रिकेटर संजू सैमसन के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद संजू की जमकर तारीफ की है. उन्होंने पीटीआई के साथ बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है. शशि थरूर ने उस किस्से को याद किया, जो तब हुआ था जब संजू सैमसन सिर्फ 14 वर्ष के युवा खिलाड़ी थे. इसके साथ ही उन्होंने गौतम गंभीर को उनको सही करने की बात भी की है. उन्होंने क्या कहा, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

संजू सैमसन पर शशि थरूर का बड़ा बयान

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस एमपी शशि थरूर ने इंडियन क्रिकेटर संजू सैमसन के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे बहुत गर्व महसूस होता है. मैं उनसे पहली बार तब मिला था जब वह 14 साल के थे, एक युवा क्लब क्रिकेटर जिनकी बड़ी मुस्कान और जबरदस्त टैलेंट था, जो पहले से ही विकेटकीपिंग और बैटिंग दोनों में बहुत अच्छे थे. मैंने उनसे, थोड़े गुस्से में, कहा था कि वह अगले धोनी बनेंगे. सालों बाद गौतम गंभीर ने मुझे सही  कर किया. अब उन्हें अगला धोनी बनने की जरूरत नहीं है, वह सिर्फ और सिर्फ संजू सैमसन बनेंगे और वह बिल्कुल वैसे ही बन गए हैं'.

शशि थरूर ने आगे कहा, 'वह एक ज़बरदस्त सफल, शांत, विनम्र, सीधे-सादे और एक असरदार लीडर रहे हैं. उन्होंने सालों तक राजस्थान रॉयल्स को बहुत अच्छी तरह से लीड किया. इससे भी जरूरी बात यह है कि उन्होंने इंडिया के लिए टॉप ऑर्डर में स्टेबिलिटी और एंकरिंग लाई है. उनके मुश्किल दौर में भी मुझे हमेशा लगता था कि अगर वह खुद को संभाल लेंगे, तो उनका असली टैलेंट सामने आएगा. जब मैंने उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ उस मैच में देखा, तो मैं शुरू से ही बता सकता था कि वह उस दिन फॉर्म में थे'.

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिखेरा जलवा

आपको बता दें कि, संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम का भी हिस्सा थे. लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में संजू को प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चैंपियन स्क्वाड में उनको शामिल किया गया तो उन्हें वहां भी खेलने का मौका शुरुआती मैच में नहीं मिला. 

अभिषेक शर्मा बाहर हुए तो उनको खिलाया गया लेकिन अभिषेक के प्लेइंग-11 में आने के तुरंद बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. लेकिन जब संजू को मुश्किल वक्त में टीम में शामिल किया गया तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने पहले सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शादनरा पारी खेली. 

इसके बाद संजू सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल में टीम इंडिया के लिए मैच जिताऊ पारी खेली, जिसकी बदौलत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हासिल किया. संजू टीम को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने में कामयाब रहे.

संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 5 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 80.5 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 321 रन बनाए. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की पारी खेली, जबकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ 89-89 रनों की पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव से लेकर गौतम गंभीर तक सभी ने संजू की जमकर तारीफ की.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही इस टीम का कप्तान हुआ बाहर, जानिए अब कौन संभालेगा कमान

Continue reading on the app

  Sports

'वक्त बदलता जरूर है, मेहनत करते रहना चाहिए', ईशान किशन इसका श्रेष्ठ उदाहरण बन गए हैं

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। इंसान को लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। वक्त बदलता जरूर है। यह लाइन फिलहाल भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर सटीक बैठती है। Thu, 19 Mar 2026 09:17:36 +0530

  Videos
See all

वहाबी मुस्लिमों के गढ़ सऊदी अरब पर शिया मुल्क ईरान का भीषण हमला | #warupdate #middleeastconflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:38:58+00:00

Shorts : “मैं भी मोदी जी को 30 साल से जानता हूं” | Top News | Rajya sabha | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:41:42+00:00

Shorts : नोरा के गाने सरके चुनर तेरी को लेकर जब संसद में बोले आनंद भदौरिया |Top News|Rajya sabha | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:42:56+00:00

Pakistan Afghanistan War Update: लाशों का ढेर बिछाने के बाद सीजफायर का ऐलान | Attack | Taliban | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers