Hindu Nav Varsh 2026: आज से शुरू हुआ हिंदू नववर्ष, गुरु बृहस्पति होंगे राजा, करें ये 5 उपाय और पाएं सुख-समृद्धि
Hindu Nav Varsh 2026: आज से 'गुरु बृहस्पति का शासन शुरू हो गया है. अगर आपने आज के दिन ये 5 काम कर लिए तो पूरे साल बरकत ही बरकत होगी. आज गुरुवार 19 मार्च, 2026 से विक्रम संवत 2083 का नववर्ष शुरू हो गया है. आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन भी है. यह साल ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है. इस साल के राजा देवगुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, सुख और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं. मान्यताओं के अनुसार, नए साल के पहले दिन किए गए कार्य पूरे साल सकारात्मकता और खुशहाली बनाए रखते हैं.
नववर्ष के पहले दिन करें ये काम
मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं
नए साल के स्वागत के लिए हमें सबसे पहले अपने घर के मुख्य द्वार पर साज-सजावट करनी चाहिए. आज के दिन आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगानी चाहिए. साथ ही मुख्य द्वार पर रंगोली भी बनानी चाहिए. आम के पत्ते या अशोक के पत्तों की तोरण बनाकर लगाएं. दरअसल, ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है. मां लक्ष्मी का आगमन होता है. नए साल के पहले दिन फूलों और दीपक से प्रवेश द्वार को सजाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 19 March 2026: आज से शुरु हुए चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग
नीम की पत्तियों और मिश्री का सेवन
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र प्रतिपदा तिथि पर नीम की कोमल पत्तियों को मिश्री, काली मिर्च और अजवाइन के साथ खाना चाहिए. यह एक पुरानी परंपरा है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसके अतिरिक्त इस परंपरा को प्रतीकात्मक रूप से जीवन के कड़वे और मीठे अनुभवों को समान भाव से स्वीकारने को कहते हैं. विशेषकर सुबह नीम मिश्री का सेवन मानसिक स्पष्टता और ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है.
ध्वज पूजन
हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन पर हमें अपने घर की छत पर नया धर्म ध्वज फहराना चाहिए. ऐसा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस झंडे पर हनुमान जी या ऊं का चिन्ह होना और भी शुभ फल दे सकता है. इस ध्वजा को विजय, यश और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. ध्वज फहराने से परिवार के सदस्यों में आत्मविश्वास बढ़ता है और पूरे साल मान-सम्मान में वृद्धि होती है. ध्वज के साथ हल्दी और फूलों से पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है.
नए पंचांग का श्रवण और दान
नववर्ष के पहले दिन नए साल का पंचांग पढ़ना या सुनना बहुत शुभ होता है. इस दिन हमें मंदिर में जाकर ब्राह्मण से ग्रहों और वर्ष के फल जानना चाहिए. इसके साथ अनाज, जल या गुड़ का दान भी करना चाहिए. चैत्र मास में जल दान का विशेष महत्व होता है. मंदिरों और मार्गों पर प्याऊ लगवाना या पक्षियों के लिए जल रखना परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला कार्य माना जाता है.
कलश स्थापना और संकल्प
नववर्ष के पहले दिन से चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होती है. इसलिए, चैत्र नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना करने का विशेष महत्व होता है. आज शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित करें और जौ बोएं. इसके साथ अपने जीवन के लिए कोई सकारात्मक संकल्प लें. गुरु बृहस्पति के साल में ज्ञान अर्जित करने या बुराई छोड़ने का संकल्प मानसिक रूप से मजबूती देता है और कार्यों में सिद्धि प्राप्त करने का अवसर होता है. कलश स्थापना के समय दीपक जलाना और मंत्रोच्चारण करना भी शुभ फलदायी माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: कौन हैं शैलपुत्री माता? जिनकी नवरात्रि के पहले दिन होती है पूजा, यहां पढ़े देवी की कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
पश्चिम एशिया में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले से कच्चे तेल में 4 प्रतिशत से अधिक का उछाल
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सीधे हमले के बाद गुरुवार को कच्चे तेल में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई।
इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 111.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 4.10 प्रतिशत अधिक था।
वहीं, न्यूयॉर्क मैक्स एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) की कीमत अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में 3.37 प्रतिशत बढ़कर 99.57 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।
ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया। इसे विश्व का सबसे बड़ा गैस फील्ड भी माना जाता है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कतर के प्रमुख वैश्विक गैस हब, रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हमला किया।
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
कतर एनर्जी के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि आज शाम रस लाफान औद्योगिक शहर पर मिसाइल हमले हुए हैं। बड़े स्तर पर नुकसान होने के कारण लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन बचाव दल तुरंत तैनात किए गए। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का भारत पर सीधा असर होने की संभावना है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का करीब 90 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है।
इसके अतिरिक्त, रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल द्वारा साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमले के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर और हमले करने का विरोध किया है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, मध्य पूर्व में जो कुछ हुआ है, उससे नाराज होकर इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र नामक एक प्रमुख प्लांट पर हमला किया है। इससे पूरे प्लांट का अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ है।
एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हुए इस हमले से क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















