Responsive Scrollable Menu

'मैंने कहा था वो अगले धोनी बनेंगे... गंभीर ने मुझे सही कर दिया..' कांग्रेस सांसद शशि थरूर का संजू पर बड़ा बयान

Shashi Tharoor on Sanju Samson : तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस एमपी शशि थरूर ने इंडियन क्रिकेटर संजू सैमसन के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद संजू की जमकर तारीफ की है. उन्होंने पीटीआई के साथ बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है. शशि थरूर ने उस किस्से को याद किया, जो तब हुआ था जब संजू सैमसन सिर्फ 14 वर्ष के युवा खिलाड़ी थे. इसके साथ ही उन्होंने गौतम गंभीर को उनको सही करने की बात भी की है. उन्होंने क्या कहा, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

संजू सैमसन पर शशि थरूर का बड़ा बयान

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस एमपी शशि थरूर ने इंडियन क्रिकेटर संजू सैमसन के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे बहुत गर्व महसूस होता है. मैं उनसे पहली बार तब मिला था जब वह 14 साल के थे, एक युवा क्लब क्रिकेटर जिनकी बड़ी मुस्कान और जबरदस्त टैलेंट था, जो पहले से ही विकेटकीपिंग और बैटिंग दोनों में बहुत अच्छे थे. मैंने उनसे, थोड़े गुस्से में, कहा था कि वह अगले धोनी बनेंगे. सालों बाद गौतम गंभीर ने मुझे सही  कर किया. अब उन्हें अगला धोनी बनने की जरूरत नहीं है, वह सिर्फ और सिर्फ संजू सैमसन बनेंगे और वह बिल्कुल वैसे ही बन गए हैं'.

शशि थरूर ने आगे कहा, 'वह एक ज़बरदस्त सफल, शांत, विनम्र, सीधे-सादे और एक असरदार लीडर रहे हैं. उन्होंने सालों तक राजस्थान रॉयल्स को बहुत अच्छी तरह से लीड किया. इससे भी जरूरी बात यह है कि उन्होंने इंडिया के लिए टॉप ऑर्डर में स्टेबिलिटी और एंकरिंग लाई है. उनके मुश्किल दौर में भी मुझे हमेशा लगता था कि अगर वह खुद को संभाल लेंगे, तो उनका असली टैलेंट सामने आएगा. जब मैंने उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ उस मैच में देखा, तो मैं शुरू से ही बता सकता था कि वह उस दिन फॉर्म में थे'.

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिखेरा जलवा

आपको बता दें कि, संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम का भी हिस्सा थे. लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में संजू को प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चैंपियन स्क्वाड में उनको शामिल किया गया तो उन्हें वहां भी खेलने का मौका शुरुआती मैच में नहीं मिला. 

अभिषेक शर्मा बाहर हुए तो उनको खिलाया गया लेकिन अभिषेक के प्लेइंग-11 में आने के तुरंद बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. लेकिन जब संजू को मुश्किल वक्त में टीम में शामिल किया गया तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने पहले सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शादनरा पारी खेली. 

इसके बाद संजू सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल में टीम इंडिया के लिए मैच जिताऊ पारी खेली, जिसकी बदौलत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हासिल किया. संजू टीम को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने में कामयाब रहे.

संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 5 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 80.5 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 321 रन बनाए. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की पारी खेली, जबकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ 89-89 रनों की पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव से लेकर गौतम गंभीर तक सभी ने संजू की जमकर तारीफ की.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही इस टीम का कप्तान हुआ बाहर, जानिए अब कौन संभालेगा कमान

Continue reading on the app

'पाकिस्तान को एक्सोपज कर दिया', 'Dhurandhar 2' ने आते ही मचाई खलबली, सोशल मीडिया पर क्रेजी हुए लोग

Dhurandhar 2 X Review: आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) 19 मार्च को दुनियाभर में पैन इंडिया रिलीज हो गई है. इससे एक दिन पहले मेकर्स ने 18 मार्च को इसका पेड प्रीव्यू शो रखे थे. ऐसे में धुरंधर के फैंस फिल्म देखने के लिए एक दिन पहले ही सिनेमाघरों में पहुंच गए. वहीं, अब सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया है साथ ही पाकिस्तान को एक्सोपज करने की भी बात की जा रही है.  तो चलिए जानते हैं, फिल्म को लेकर लोग क्या-क्या कह रहे हैं. 

शो शुरू होने में हुई देरी

'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो  18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होने थे. लेकिन कई सिनेमाघरों में ये शोज 1 घंटा देरी से शुरू हुए. ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी नराजगी जताई. इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी पोस्ट के जरिए माफी मांगी. X पर शेयर किए गए एक बयान में, धर ने लिखा था- 'हमारे प्यारे 'धुरंधर' परिवार के लिए, 'धुरंधर' हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है - यह कुछ ऐसा है जिसे हमने जिया है, संवारा है. अगर जिस डब किए गए वर्जन के टिकट आपके पास हैं, वह अभी आपके सिनेमाघर में नहीं चल रहा है, तो आपके पास रिफंड लेने या उसके बजाय सबटाइटल के साथ हिंदी वर्जन देखने का विकल्प होगा। हम इस असुविधा के लिए सचमुच माफी चाहते हैं.'

फिल्म देख क्रेजी हुए लोग

धुरंधर 2 भले ही देरी से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन फिल्म देखकर लोग क्रेजी हो गए. सोशल मीडिया पर इसे  ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- 'आपके इसके लिए तैयार नहीं होंगे.' दूसरे ने लिखा- 'आदित्य धर सर, आपने धुरंधर 2 के लिए भारत के लोगो की आंख खोल दी है जो पाकिस्तान को अपना बाप मानते हैं वे पाकिस्तान को बुरी तरह एक्सपोज कर दिया है धुरंधर फिल्म ने पाकिस्तान के आतंक को एक्सपोज किया है इस फिल्म ने दुनिया की सबसे अच्छी फिल्म बनाई है.' वहीं, एक यूजर ने इसकी एनिमल से तुलना की और लिखा, 'दस एनिमल के बराबर यह एक फिल्म है यह हिंदी सिनेमा में एक अलग संस्कृति पैदा करेगी.'

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: 100 करोड़ या 200 करोड़? ‘धुरंधर 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रच सकती है इतिहास

बड़े साहब के चेहरे से उठा पर्दा

वहीं, जिसका इंतजार पूरी दुनिया को था, उसके चेहरे से भी पर्दा उठ गया है. बड़े साहब और कोई नहीं अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) है. बड़े साहब  का रोल देखकर भी लोग हैरान रह गए. वहीं, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने धुरंधर 2 को 5 में से 4.5 स्टार दिए हैं. उन्होंने कहा- 'धुरंधर2 सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ नमूना है, जिसमें भव्यता, ड्रामा, भावनाएं, एक्शन, एक्टिंग और प्रभाव - हर मोर्चे पर खरा उतरता है.आदित्यधर को सलााम0 निश्चित रूप से एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर.'

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर 2' ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड; रणबीर कपूर की 'रामायण' में इस एक्टर की एंट्री

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा नाम कर सकते हैं ये चार महारिकॉर्ड, ऐसा करते ही रच देंगे इतिहास

Abhishek Sharma IPL Records: आईपीएल में अभिषेक शर्मा एक बार फिर रनों का अंबार लगाने उतरेंगे. 28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के इस विस्फोटक ओपनर की नजरें चार बड़े रिकॉर्ड्स पर भी होंगी. अगर अभिषेक के बल्ले से सीजन में एक 135+ रन की पारी आई तो वह क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए इतिहास रच देंगे. Thu, 19 Mar 2026 09:15:32 +0530

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan War Update: लाशों का ढेर बिछाने के बाद सीजफायर का ऐलान | Attack | Taliban | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:45:00+00:00

Iran Israel War Live Update: World War 3 | Ali Khamenei | Netanyahu | Trump | Iran America War | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:44:55+00:00

Shorts : नोरा के गाने सरके चुनर तेरी को लेकर जब संसद में बोले आनंद भदौरिया |Top News|Rajya sabha | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:42:56+00:00

वहाबी मुस्लिमों के गढ़ सऊदी अरब पर शिया मुल्क ईरान का भीषण हमला | #warupdate #middleeastconflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:38:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers