ईरान ने अबू धाबी में तेल-गैस संयंत्र पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला, अब UAE ने लिया ये सख्स फैसला
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग से पूरा मध्य पूर्व आग में जल रहा है. ये जंग लगातार बढ़ती जा रही है. जिसके चलते दुनियाभर पर ऊर्जा संकट मंडराने लगा है. अमेरिका और इजरायली हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी के देशों को निशाना बना रहा है. अब ईरान ने मिडिल ईस्ट के देशों में तेल और गैस संयंत्रों पर हमला करना शुरू कर दिया है. बुधवार को ईरान ने अबू धाबी में मिसाइल और ड्रोन हमले किए. इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हबशान गैस संयंत्र को बंद करने का फैसला लिया है.
अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने की पुष्टि
अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है कि हाल ही में हुए मिसाइल हमलों के बाद हबशान गैस संयंत्र को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही अधिकारी बाब तेल क्षेत्र और आसपास के गैस बुनियादी ढांचे में हुई व्यवधानों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं. प्रेस टीवी के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि कार्यालय ने कहा है कि "गैस संयंत्रों में परिचालन निलंबित कर दिया गया है और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है."
ईरान ने तेज किए सैन्य हमले
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सशस्त्र बलों ने क्षेत्रीय प्रतिरोध समूहों के साथ मिलकर संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की है. बुधवार यानी 18 मार्च को, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर और ईरानी सेना ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत कई हमले किए. जिसे उन्होंने 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई को "बिना उकसावे के की गई आक्रामकता" बताया. प्रेस टीवी ने बताया कि अब तक कब्जे वाले इलाकों में इजरायली सैन्य ठिकानों और पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की 63 लहरें देखने को मिली हैं.
क्षेत्रीय समूहों ने भी तेज की कार्रवाई
उधर लेबनानी हिज़्बुल्लाह ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और पिछले एक साल में बार-बार हुए युद्धविराम उल्लंघन का हवाला देते हुए इजरायली सैन्य ठिकानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिए हैं. प्रेस टीवी के मुताबिक, इराकी प्रतिरोध समूहों ने भी इराक और अन्य अरब देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं.
जंग के बीच खाड़ी के प्रमुख ऊर्जा स्थलों पर ते हुए हमले
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात फारस की खाड़ी में स्थित प्रमुख ऊर्जा सुविधाओं पर ईरान ने हमला किया. कतर के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि नागरिक सुरक्षा दल रास लाफान औद्योगिक शहर में लगी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं. इस हमले को "ईरान द्वारा लक्षित" बताया गया. इसके बाद कतर एनर्जी ने पुष्टि की कि मिसाइलों ने साइट पर हमला किया था, जिससे "काफी नुकसान" हुआ. रिपोर्टों के मुताबिक, आपातकालीन टीमों को तैनात कर दिया गया है और सभी कर्मचारी सुरक्षित है.
Dhurandhar 2 Paid Preview Collection: महंगे टिकट, कई शो कैंसिल, फिर भी 'धुरंधर 2' बनी नं. 1
Dhurandhar The Revenge Premiere Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर : द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन गई है। पेड प्रीव्यू में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए इस फिल्म ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। जानिए पेड प्रीव्यू पर धुरंधर 2 ने कितनी कमाई की..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews





















