Responsive Scrollable Menu

क्या भारत ने सच में ईरान भेजी मेडिकल मदद, तेहरान ने पहले किया धन्यवाद, फिर कुछ ही घंटे में पोस्ट किया डिलीट!

भारत ने ईरान को चिकित्सा सहायता की पहली खेप भेजी है, जो इस समय इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है। यह खेप भारत की ओर से ईरानी जनता को भेजी गई पहली मानवीय सहायता है। इसके जवाब में, ईरान ने मुश्किल समय में मदद के लिए भारत के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। भारत में स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारत के सम्मानित लोगों की ओर से भेजी गई चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है। हम भारत के दयालु लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

ईरानी दूतावास ने दान के लिए आधिकारिक खाता साझा किया

इससे पहले, भारत में ईरानी दूतावास ने भी दान के संबंध में एक संदेश साझा किया था। दूतावास ने भारतीयों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और दान करने के लिए एक आधिकारिक खाता संख्या जारी की। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक भारत सरकार की तरफ से ईरान को किसी तरह की मदद नहीं भेजी गई है। ईरानी दूतावास ने भी अपनी पोस्ट में कहा था कि मदद भारत के लोगों की तरफ से है, इसमें भारत सरकार का कहीं जिक्र नहीं था। भारत में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि यह मदद ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंपी गई है. पोस्ट में दूतावास ने भारत के लोगों के प्रति आभार जताया।

कई ईरानी नेताओं और अधिकारियों की हत्या

इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज़ ने बुधवार को घोषणा की कि इजरायली हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब मारे गए। यह घटना दो अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों - ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी और ब्रिगेडियर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी - की हत्या के ठीक एक दिन बाद हुई। काट्ज़ ने आगे कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के, अपनी सूची में शामिल किसी भी अन्य उच्च पदस्थ ईरानी अधिकारी को निशाना बनाने और खत्म करने की अनुमति दे दी है।

ट्रम्प ने ईरान को 'आतंकवाद का प्रायोजक' बताया

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 'आतंकवाद का नंबर एक प्रायोजक' बताया और कहा कि इससे निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाए गए हैं। ट्रम्प ने अमेरिका के सहयोगियों पर भी कटाक्ष करते हुए उन्हें 'गैर-जिम्मेदार' बताया।

Continue reading on the app

Pakistan Storm | कराची में कुदरत का कहर! भारी बारिश और आंधी-तूफान ने ली 19 जान, मलबे में अभी भी दबे हो सकते हैं कई लोग

पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची इस समय भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। बुधवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और विनाशकारी आंधी-तूफान ने शहर में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है। तेज हवाओं के कारण मकानों की छतें गिरने, दीवारें ढहने और पेड़ों के उखड़ने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: Kerala Assembly polls: कांग्रेस हाईकमान का 'No MP' रूल, केरल की कन्नूर सीट से के सुधाकरन का टिकट कटा?

 

बुधवार रात भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण मकानों की छतें तथा दीवारें ढह गईं, जगह-जगह पेड़ और साइनबोर्ड गिर गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को और अधिक बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। कोरांगी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संगहार मलिक ने बताया कि दूरभाष केंद्र की छत और दीवार ढह जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। ये लोग वहां चाय पी रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बारिश के कारण सईदबाद क्षेत्र के मोचको गोठ में एक इमारत ढह गई।’’ एसएसपी ने कहा कि बचाव दल अब भी मलबा हटा रहा है तथा मलबे के नीचे और भी लोग हो सकते हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक असद रजा ने बृहस्पतिवार सुबह मीडिया को बताया कि कोरांगी में और लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है, जहां एक घर की छत गिर जाने से वहां रहने वाले दंपति की मौत हो गई जबकि मलिर में दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

इसे भी पढ़ें: PM Modi की Rally से पहले TMC मंत्री पर हमला, Election Commission ने Kolkata Police से पूछे कड़े सवाल

उन्होंने बताया कि लांधी क्षेत्र की मजीद कॉलोनी से भी लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है, जबकि क्लिफ्टन क्षेत्र में एक गिरे हुए पेड़ के नीचे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। कराची के महापौर मुर्तजा वहाब ने बृहस्पतिवार को लोगों को घर पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी। ‘जियो’ टीवी की खबर के अनुसार, भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। मौसम विभाग ने सिंध के अन्य हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, 900वां गोल दाग तोड़ा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड

मेस्सी ने इंटर मियामी की तरफ से खेलते हुए बुधवार की रात को नैशविले के खिलाफ कॉनकाफ चैंपियंस कप राउंड ऑफ 16 मैच के शुरुआती मिनटों में गोल करके यह उपलब्धि हासिल की। Thu, 19 Mar 2026 11:21:54 +0530

  Videos
See all

Chaitra Navratri 2026: Kalkaji मंदिर से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट, भक्तों की जुटी भारी भीड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:59:23+00:00

North Korea Entry in Iran Israel War LIVE: जंग में हुई Kim Jong की एंट्री! | US | Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:53:04+00:00

Iran Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब के विदेश मंत्री की ईरान से अपील | US Israel Iran War |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:54:17+00:00

Iran US War: इजरायल में ईरानी मिसाइल ने मचाई तबाही! | #Shorts | Trump | Missile Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:52:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers