KVS Admission 2026: कब शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन? जानें उम्र सीमा, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पूरी प्रक्रिया
KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों का एडमिशन कराने का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. केंद्रीय विद्यालय संगठन(KVS) ने संकेत दिया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा. इसका मतलब है कि कक्षा 1 और बालवाटिका में दाखिले की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो सकती है.
जैसे ही अधिसूचना जारी होगी, अभिभावक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. कक्षा 1 के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर करना होगा, जबकि बालवाटिका (Balvatika) के लिए आवेदन balvatika.kvs.gov.in पर किया जाएगा.
कक्षा 1 के लिए आयु सीमा
कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक कम से कम 6 साल होनी चाहिए. इसका मतलब है कि बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2020 या उससे पहले का होना चाहिए. साथ ही, बच्चे की उम्र 8 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
बालवाटिका के लिए आयु सीमा
बालवाटिका को तीन स्तरों में बांटा गया है:
- बालवाटिका-1: उम्र 3 से 4 साल
- बालवाटिका-2: उम्र 4 से 5 साल
- बालवाटिका-3: उम्र 5 से 6 साल
इन सभी आयु की गणना भी 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी.
कक्षा 2 और उससे ऊपर के एडमिशन
कक्षा 1 के अलावा अन्य कक्षाओं (कक्षा 2 और उससे ऊपर) में एडमिशन केवल तभी होगा जब सीटें खाली होंगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं होगा. अभिभावकों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल ऑफिस में जमा करना होगा. ध्यान दें कि कक्षा 11 के एडमिशन की प्रक्रिया अलग होती है.
आरक्षण नियम
केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के दौरान आरक्षण भी लागू होता है:
- SC (अनुसूचित जाति) – 15%
- ST (अनुसूचित जनजाति) – 7.5%
- OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) – 27%
जरूरी दस्तावेज
एडमिशन के समय निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स जरूरी होंगे:
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Date of Birth Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- माता-पिता का सर्विस सर्टिफिकेट (जिसमें पिछले 7 साल के ट्रांसफर की जानकारी हो)
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
सभी डॉक्यूमेंट्स सही और अपडेटेड होने चाहिए ताकि आवेदन में कोई परेशानी न आए.
यह भी पढ़ें: विदेश में पढ़ाई करने का गोल्डन चांस, ब्रिटेन की ये यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को दे रही है 12 लाख की स्कॉलरशिप
आवेदन कैसे करें
कक्षा 1 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा. अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा. आवेदन के दौरान निम्न जानकारी सावधानी से भरनी होगी:
- बच्चे का नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
देशभर में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या 1250 से ज्यादा है, इसलिए अभिभावक अपने नजदीकी स्कूल का चयन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
महत्वपूर्ण सलाह
एडमिशन प्रक्रिया शुरू होते ही जल्दी आवेदन करना जरूरी है, क्योंकि सीटें सीमित होती हैं. साथ ही, फॉर्म भरते समय किसी भी जानकारी में गलती न करें, वरना आवेदन रद्द हो सकता है. कुल मिलाकर, KVS एडमिशन 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.
यह भी पढ़ें: IDBI Bank Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका
शादीशुदा मुस्लिम एक्टर के प्यार में पड़ी थी ये एक्ट्रेस, परिवार के खिलाफ जाकर बसाया था घर
Actress Married Musilm Actor: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स धर्म को बीच में नहीं लाते हैं. कई सेलेब्स है, जिन्होंने अलग-अलग धर्म से होने के बावजूद प्यार किया. इनमें से कुछ की प्रेम कहानी अधूरी रह गईं तो कुछ शादी के मुकाम तक पहुंचीं. इन्हीं में से एक जोड़ी की हम बात करने जा रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने हिंदू होकर मुस्लिम धर्म में शादी तो की है, साथ ही उन्होंने शादीशुदा एक्टर को अपना हमसफर बनाया. इस वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.
कौन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस?
हम बात कर रहे हैं, एक्ट्रेस रतना पाठक की जो 18 मार्च को अपना 68वां जन्मदिन (Ratna Pathak Birthday) मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही है. लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही है. खासतौर पर एक्ट्रेस की लव लाइफ, जो धर्म को बीच में लेकर आई थी. एक्ट्रेस ने 1982 में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) से शादी की थी.
लेकिन नसीरुद्दीन पहले से शादीशुदा था. एक्टर की महज 19 साल की उम्र में पहली शादी एएमयू की एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ हुई थी. हालांकि दोनों के बीच कुछ वक्त बाद ही फासले आने शुरू हो गए और दोनों ने अलग रहना शुरु कर दिया था. लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ था और इसी दौरान उन्हें रतना से प्यार हुआ था.
ये भी पढ़ें- 'सनातनी होने का देना होगा सबूत', मुस्लिम होकर केदारनाथ में एंट्री नहीं ले पाएंगी सारा अली खान?
रतना पाठक-नसीरुद्दीन शाह की लव स्टोरी
बता दें, रत्ना पाठक शाह की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह से एक थिएटर प्ले के दौरान हुई थी. दोनों थिएटर प्रेमी थे और एक प्ले की रिहर्सल के दौरान दोनों पहले दोस्त बने और फिर इतने करीब आ गए कि नसीरुद्दीन शाह के शादीशुदा होने के बावजूद दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया था. एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना पाठक ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था- 'मेरे और नसीर के बीच चीजें बहुत तेजी से बदली थीं. पहले दिन हम सिर्फ दोस्त थे और अगले ही दिन हम दोनों एकसाथ अलग-अलग जगहों पर जाने लगे.'
शादी के खिलाफ था परिवार
लेकिन रचना पाठक के लिए नसीरुद्दीन शाह के साथ घर बसाना आसान नहीं था. जब रत्ना ने अपने प्यार के बारे में घरवालों को बताया तो वो नाराज हो गए. रत्ना ने शादी को लेकर कई इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे. धर्म से ज्यादा उन्हें आर्थिक स्थित की फिक्र थी. क्योंकि वो उस वक्त फाइनेंशियली वीक थीं. यही वजह थी कि रत्ना के पिता चाहते थे कि वो अभी शादी नहीं करे. लेकिन इन सबके के बावजूद एक्ट्रेस ने 1 अप्रैल 1982 को अपनी मां के घर पर नसीरुद्दीन से शादी कर ली थी. इस शादी में दोनों के बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद रहे थे.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: 'बड़े साहब' के चेहरे से आज फाइनली उठेगा पर्दा, शाम इतने बजे से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू शो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)






