Responsive Scrollable Menu

शादीशुदा मुस्लिम एक्टर के प्यार में पड़ी थी ये एक्ट्रेस, परिवार के खिलाफ जाकर बसाया था घर

Actress Married Musilm Actor: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स धर्म को बीच में नहीं लाते हैं. कई सेलेब्स है, जिन्होंने अलग-अलग धर्म से होने के बावजूद प्यार किया. इनमें से कुछ की प्रेम कहानी अधूरी रह गईं तो कुछ शादी के मुकाम तक पहुंचीं. इन्हीं में से एक जोड़ी की हम बात करने जा रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने हिंदू होकर मुस्लिम धर्म में शादी तो की है, साथ ही उन्होंने शादीशुदा एक्टर को अपना हमसफर बनाया. इस वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. 

कौन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे हैं, एक्ट्रेस रतना पाठक की जो 18 मार्च को अपना 68वां जन्मदिन (Ratna Pathak Birthday) मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही है. लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही है. खासतौर पर एक्ट्रेस की लव लाइफ, जो धर्म को बीच में लेकर आई थी. एक्ट्रेस ने 1982 में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) से शादी की थी.

लेकिन नसीरुद्दीन पहले से शादीशुदा था. एक्टर की महज 19 साल की उम्र में पहली शादी एएमयू की एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ हुई थी. हालांकि दोनों के बीच कुछ वक्त बाद ही फासले आने शुरू हो गए और दोनों ने अलग रहना शुरु कर दिया था. लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ था और इसी दौरान उन्हें रतना से प्यार हुआ था.

ये भी पढ़ें- 'सनातनी होने का देना होगा सबूत', मुस्लिम होकर केदारनाथ में एंट्री नहीं ले पाएंगी सारा अली खान?

रतना पाठक-नसीरुद्दीन शाह की लव स्टोरी

बता दें,  रत्ना पाठक शाह की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह से एक थिएटर प्ले के दौरान हुई थी. दोनों थिएटर प्रेमी थे और  एक प्ले की रिहर्सल के दौरान दोनों पहले दोस्त बने और फिर इतने करीब आ गए कि नसीरुद्दीन शाह के शादीशुदा होने के बावजूद दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया था. एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना पाठक  ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था- 'मेरे और नसीर के बीच चीजें बहुत तेजी से बदली थीं. पहले दिन हम सिर्फ दोस्त थे और अगले ही दिन हम दोनों एकसाथ अलग-अलग जगहों पर जाने लगे.'

शादी के खिलाफ था परिवार

लेकिन रचना पाठक के लिए नसीरुद्दीन शाह के साथ घर बसाना आसान नहीं था. जब रत्ना ने अपने प्यार के बारे में घरवालों को बताया तो वो नाराज हो गए. रत्ना ने शादी को लेकर कई इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे. धर्म से ज्यादा उन्हें आर्थिक स्थित की फिक्र थी. क्योंकि वो उस वक्त फाइनेंशियली वीक थीं. यही वजह थी कि रत्ना के पिता चाहते थे कि वो अभी शादी नहीं करे. लेकिन इन सबके के बावजूद एक्ट्रेस ने 1 अप्रैल 1982 को अपनी मां के घर पर नसीरुद्दीन से शादी कर ली थी. इस शादी में दोनों के बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद रहे थे.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: 'बड़े साहब' के चेहरे से आज फाइनली उठेगा पर्दा, शाम इतने बजे से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू शो

Continue reading on the app

घर में घूमती थी एक औरत की आत्मा, बेटे का हो गया था ऐसा हाल, अक्षय कुमार ने सुनाई खौफनाक आपबीती

Akshay Kumar Haunting Experience: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में हैं. ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय एक बार फिर अपने कॉमिक अंदाज में नजर आएंगे, लेकिन इस बार कहानी में डर का तड़का भी होगा.

इसी बीच अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. जी हां, उन्होंने खुलासा किया कि वह भूत-प्रेत जैसी चीजों को पूरी तरह खारिज नहीं करते और इसके पीछे उन्होंने अपने पुराने घर का एक डरावना किस्सा भी सुनाया.

पुराने घर में महसूस होती थी अजीब मौजूदगी

अक्षय कुमार ने ‘इंडियाटुडे’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव कुमार के साथ एक ऐसे घर में रहते थे, जहां अक्सर अजीब सा माहौल महसूस होता था. उन्होंने कहा, “हम एक ऐसे घर में रहते थे, जहां मेरी पत्नी हमेशा कहती थी कि यहां कुछ गड़बड़ है. उस समय मेरा बेटा आरव करीब चार या पांच साल का था.” ट्विंकल खन्ना को अक्सर लगता था कि घर में कोई अदृश्य मौजूदगी है, लेकिन अक्षय उस समय इन बातों को गंभीरता से नहीं लेते थे.

“मैंने किसी महिला के चलने की आवाज सुनी”

अक्षय ने आगे बताया कि उनकी पत्नी कई बार दावा करती थीं कि उन्होंने घर के अंदर किसी महिला के चलने की आवाज सुनी है. अक्षय ने कहा,
“मैं उनसे कहता था कि टीना, तुम पढ़ी-लिखी हो, ऐसी बातें कैसे कर सकती हो? लेकिन वह बार-बार यही कहती थीं कि उन्होंने किसी के चलने की आहट सुनी है.”

बेटे आरव की हरकत ने उड़ा दिए होश

हालांकि, अक्षय इन बातों को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन एक दिन ऐसा हुआ जिसने उन्हें भी सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने बताया,
“एक दिन मेरा बेटा लेटा हुआ था और अचानक उसने हाथ से किसी तरफ इशारा करते हुए कहा- ‘यहां मत रहो, चले जाओ.’ मैंने उससे पूछा कि वह किससे बात कर रहा है. उस पल मैं भी चौंक गया.” इस घटना के बाद ट्विंकल खन्ना ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि घर में कुछ तो है.

“भूत होते हैं, कोई नेगेटिव एनर्जी जरूर होती है”

इस अनुभव के बाद अक्षय कुमार ने स्वीकार किया कि भले ही वह तर्क और लॉजिक पर भरोसा करते हैं, लेकिन इस घटना ने उनके मन में संदेह जरूर पैदा कर दिया. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि शायद ऐसी कोई अलौकिक शक्ति या एनर्जी होती है. कुछ लोग पॉजिटिव एनर्जी से घिरे होते हैं, जबकि कुछ नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं. हमारे आसपास हमेशा किसी न किसी तरह की ऊर्जा मौजूद रहती है.”

‘भूत बंगला’ में फिर दिखेगी अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार एक बार फिर निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं. यह जोड़ी पहले ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘गरम मसाला’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है. वहीं अब करीब 16 साल बाद दोनों की जोड़ी भूत बंगला के जरिए वापसी कर रही है, जिससे फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: 'अरे ताऊ, सो जाओ', अमिताभ बच्चन का ट्वीट देख घुमा यूजर्स का दिमाग, ट्रोल हुए बिग बी

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत ने बताई लखनऊ की ताकत, पुराने कमजोरी पर हो चुका है चेन्नई में काम, इस सीजन में कई चेहरे जो विरोधी को चौंका देंगे

आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर किंग्स की गेंदबाजी कमजोर थी, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत का कहना है कि भरत अरूण के टीम में आने से गेंदबाजी में काफी सुधार हो रहा है. पंत ने जियोस्टार से बातचीत में बताया कि चेन्नई में लगे शिविर और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच अरूण के जुड़ने से टीम के युवा तेज गेंदबाजों को बहुत मदद मिल रही है. Fri, 20 Mar 2026 18:47:22 +0530

  Videos
See all

Breaking| सामान्य petrol और सामान्य diesel में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है #viralshorts #petrolpricehike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:01:37+00:00

Badrinath Snowfall: सफेद चादर में लिपटा बद्रीनाथ, बर्फबारी में फंसे लोग! | Weather Update | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:04:05+00:00

Meningitis cases linked to outbreak in Kent, UK rises to 29 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:02:11+00:00

Tehran में इजरायली सेना की सटीक निशानेबाज़ी #israeliranwar #viralnews #viralshorts #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:03:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers