Responsive Scrollable Menu

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इस्तीफे की रिपोर्ट्स को अफवाह बताया, कहा-कंपनी का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने उन रिपोर्ट्स को अफवाह बताया, जिसमें उनके कंपनी से इस्तीफे की बात कही गई थी। साथ ही, उन्होंने कंपनी का नेतृत्व करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

एबीसी न्यूज के साथ बातचीत में कुक ने कहा कि उनका स्लो डाउन(धीमा पड़ने) का कोई इरादा नहीं है।

अपने पद से इस्तीफे देने के सवाल पर उन्होंने कहा,मैंने इस्तीफा देने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। यह एक बस अफवाह है।

उन्होंने आगे कहा,मैं जो भी गहराई से करता हूं। उससे प्यार करता हूं और मैं एप्पल के बिन अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता।

कुक की ओर से यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब कंपनी अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है।

कंपनी के कारोबार विस्तार के बारे में बात करते हुए कुक ने कहा कि एप्पल अगले चार वर्षों में अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है। इस निवेश में आईफोन ग्लास और सेमीकंडक्टर जैसे प्रमुख घटकों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाना शामिल होगा, जिसका लक्ष्य वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को लक्षित करना है।

अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय के हालिया फैसले के बाद संभावित टैरिफ रिफंड के बारे में बात करते हुए, जिसमें कुछ टैरिफ को अवैध घोषित किया गया था, कुक ने कहा कि कंपनी घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है और कानूनी प्रक्रिया के आगे बढ़ने के आधार पर अपने अगले कदम तय करेगी।

उन्होंने राजनेताओं के साथ अपने जुड़ाव को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि उनका ध्यान राजनीति के बजाय नीतिगत मामलों पर केंद्रित है और व्यावसायिक मुद्दों के समाधान के लिए निर्णयकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी है।

एआई को कुक ने न्यूट्रल बताया और कहा कि इसका प्रभाव इसके उपयोग के तरीके पर निर्भर करता है। उन्होंने जटिल कार्यों के लिए अपने निजी क्लाउड कंप्यूट सिस्टम के समर्थन से डिवाइस पर ही डेटा प्रोसेसिंग को प्राथमिकता देने के एप्पल के आउटलुक के बारे में भी बताया।

अगले महीने एप्पल अपने 50 वर्ष पूरे कर लेगा।

कुक ने अपने नोट में कहा,पचास साल पहले, एक छोटे से गैराज में, एक बड़ा विचार जन्मा। एप्पल की स्थापना इस सरल धारणा पर हुई थी कि तकनीक व्यक्तिगत होनी चाहिए, और उस विश्वास ने आज सब कुछ बदल दिया।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

KVS Admission 2026: कब शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन? जानें उम्र सीमा, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पूरी प्रक्रिया

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों का एडमिशन कराने का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. केंद्रीय विद्यालय संगठन(KVS) ने संकेत दिया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा. इसका मतलब है कि कक्षा 1 और बालवाटिका में दाखिले की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो सकती है.

जैसे ही अधिसूचना जारी होगी, अभिभावक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. कक्षा 1 के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर करना होगा, जबकि बालवाटिका (Balvatika) के लिए आवेदन balvatika.kvs.gov.in पर किया जाएगा.

कक्षा 1 के लिए आयु सीमा

कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक कम से कम 6 साल होनी चाहिए. इसका मतलब है कि बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2020 या उससे पहले का होना चाहिए. साथ ही, बच्चे की उम्र 8 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

बालवाटिका के लिए आयु सीमा

बालवाटिका को तीन स्तरों में बांटा गया है:

  • बालवाटिका-1: उम्र 3 से 4 साल
  • बालवाटिका-2: उम्र 4 से 5 साल
  • बालवाटिका-3: उम्र 5 से 6 साल

इन सभी आयु की गणना भी 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी.

कक्षा 2 और उससे ऊपर के एडमिशन

कक्षा 1 के अलावा अन्य कक्षाओं (कक्षा 2 और उससे ऊपर) में एडमिशन केवल तभी होगा जब सीटें खाली होंगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं होगा. अभिभावकों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल ऑफिस में जमा करना होगा. ध्यान दें कि कक्षा 11 के एडमिशन की प्रक्रिया अलग होती है.

आरक्षण नियम

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के दौरान आरक्षण भी लागू होता है:

  • SC (अनुसूचित जाति) – 15%
  • ST (अनुसूचित जनजाति) – 7.5%
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) – 27%

 जरूरी दस्तावेज

एडमिशन के समय निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स जरूरी होंगे:

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Date of Birth Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का सर्विस सर्टिफिकेट (जिसमें पिछले 7 साल के ट्रांसफर की जानकारी हो)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

सभी डॉक्यूमेंट्स सही और अपडेटेड होने चाहिए ताकि आवेदन में कोई परेशानी न आए.

यह भी पढ़ें: विदेश में पढ़ाई करने का गोल्डन चांस, ब्रिटेन की ये यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को दे रही है 12 लाख की स्कॉलरशिप

आवेदन कैसे करें

कक्षा 1 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा. अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा. आवेदन के दौरान निम्न जानकारी सावधानी से भरनी होगी:

  • बच्चे का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

देशभर में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या 1250 से ज्यादा है, इसलिए अभिभावक अपने नजदीकी स्कूल का चयन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

 महत्वपूर्ण सलाह

एडमिशन प्रक्रिया शुरू होते ही जल्दी आवेदन करना जरूरी है, क्योंकि सीटें सीमित होती हैं. साथ ही, फॉर्म भरते समय किसी भी जानकारी में गलती न करें, वरना आवेदन रद्द हो सकता है. कुल मिलाकर, KVS एडमिशन 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.

यह भी पढ़ें: IDBI Bank Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

यह भी पढ़ें: RBSE 10th Result 2026 Highlights: इस दिन जारी किया जाएगा RBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे चेक

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टनर का साथ मिला तो काम होगा आसान, दिल्ली ने चला अहम दांव

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के लिए केएल राहुल को बतौर ओपनर उतारने का फैसला किया है. इतना ही नहीं, वह टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. यह फैसला इसलिए दिलचस्प है क्योंकि पिछले सीजन में राहुल को शुरुआत में ओपनिंग का मौका नहीं मिला था और टीम ने अपने कॉम्बिनेशन के साथ प्रयोग किए थे. Wed, 18 Mar 2026 14:12:44 +0530

  Videos
See all

MP: जनसुनवाई में खाली सिलेंडर लेकर पहुंचा युवक #timesnownavbharat #hindinews #politics #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T09:09:14+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : ईरान पर सबसे घातक हमले के बीच ट्रंप ने क्या कहा? Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T09:07:26+00:00

War Update: इजरायली सेना ने हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला | #idf #worldwar3 #middleeastwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T09:09:01+00:00

West Bengal Elections । Let's Decode: बंगाल के इन दो 'हॉट सीट' का क्या है समीकरण? #bjpbengal #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T09:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers