Responsive Scrollable Menu

नवरात्रि में व्रत रखना क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानिए इसके पीछे का असली कारण

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। नवरात्रि में व्रत रखना सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी आयुर्वेदिक सोच भी छिपी हुई है। अक्सर लोग इसे सिर्फ पूजा-पाठ या आस्था से जोड़कर देखते हैं, लेकिन अगर आयुर्वेद की नजर से समझें तो यह शरीर को अंदर से रीसेट करने का एक बेहतरीन मौका होता है।

दरअसल, नवरात्रि ऐसे वक्त पर आती है, जब मौसम बदल रहा होता है। इस बदलाव का असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, इस दौरान शरीर में वात और पित्त दोष असंतुलित हो सकते हैं, जिससे पाचन कमजोर होता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जब हम नवरात्रि में व्रत रखते हैं और हल्का, सात्विक भोजन जैसे फल, कुट्टू, सिंघाड़ा, दही या साबूदाना खाते हैं, तो हमारा पाचन तंत्र थोड़ा आराम पाता है। रोज-रोज भारी, तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से जो दबाव बनता है, वह कम हो जाता है। इससे शरीर को खुद को ठीक करने का समय मिलता है।

आयुर्वेद में पाचन शक्ति (अग्नि) को बहुत अहम माना गया है। अगर अग्नि मजबूत है, तो शरीर स्वस्थ रहता है। व्रत रखने से यह अग्नि दोबारा सक्रिय होती है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलने लगते हैं। यही कारण है कि व्रत के दौरान लोग खुद को हल्का और ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं।

सिर्फ शरीर ही नहीं, नवरात्रि का व्रत मन पर भी असर डालता है। इस दौरान लोग ध्यान, पूजा और संयम का पालन करते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह एक तरह का मेंटल डिटॉक्स की तरह काम करता है, जहां आप खुद को थोड़ा स्लो डाउन करके अंदर से संतुलित करते हैं।

एक और दिलचस्प बात यह है कि नवरात्रि में खाए जाने वाले ज्यादातर फूड आइटम्स सात्विक होते हैं, जो न सिर्फ पचने में आसान होते हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं। ये फूड्स शरीर को हल्का रखते हैं और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे पैन कार्ड के नियम! अभी नहीं किया ये काम तो बाद में बढ़ेगी मुश्किल

PAN Card Update: अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारत सरकार जल्द ही PAN कार्ड बनाने के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है. ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे, जिससे आवेदन की प्रक्रिया पहले से थोड़ी सख्त और लंबी हो सकती है.

31 मार्च है आखिरी डेट

अभी यानी 31 मार्च 2026 तक PAN कार्ड बनवाना बेहद आसान है. इस समय आप सिर्फ अपने Aadhaar Card के जरिए ही PAN के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आपको कोई अतिरिक्त दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है, और पूरा प्रोसेस जल्दी पूरा हो जाता है.

क्या बदलेगा?

लेकिन 1 अप्रैल 2026 के बाद यह सुविधा खत्म हो जाएगी. नए नियमों के अनुसार, सिर्फ Aadhaar के आधार पर PAN कार्ड नहीं बनेगा. अब आपको Aadhaar के साथ-साथ कुछ और जरूरी दस्तावेज भी देने होंगे.

सबसे बड़ा बदलाव जन्मतिथि (Date of Birth) से जुड़ा है. सरकार अब PAN आवेदन में जन्मतिथि की सही पुष्टि करना चाहती है. इसलिए अब Aadhaar के अलावा एक और दस्तावेज देना जरूरी होगा, जो आपकी जन्मतिथि को प्रमाणित करे.

इसके लिए जिन दस्तावेजों को मान्य माना जाएगा, उनमें शामिल हैं:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10वीं (मैट्रिक) की मार्कशीट

अगर आपके पास इनमें से कोई दस्तावेज नहीं है, तो कुछ मामलों में सरकारी प्रमाण पत्र या एफिडेविट (हलफनामा) भी मान्य हो सकता है.

एक और अहम बदलाव

इसके अलावा एक और अहम बदलाव नाम को लेकर है. 1 अप्रैल 2026 के बाद आपका नाम PAN कार्ड में बिल्कुल वैसा ही होना चाहिए जैसा आपके Aadhaar में है. अगर नाम में थोड़ी भी गड़बड़ी या अंतर हुआ, तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है.

1 अप्रैल के बाद मान्य नहीं होंगे पुराने आवेदन फॉर्म

एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी जो पुराने PAN आवेदन फॉर्म इस्तेमाल हो रहे हैं, वे 1 अप्रैल के बाद मान्य नहीं होंगे. सरकार नए फॉर्म जारी करेगी, जिन्हें ही भरकर आवेदन करना होगा. यह जानकारी Common Services Centres (CSC) द्वारा साझा की गई है, जो कि Ministry of Electronics and Information Technology के अंतर्गत काम करता है. CSC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अपडेट की जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें: अगर है आपके पास पैन कार्ड तो हो जाएं सावधान, स्कैमर्स कर रहे हैं खतरनाक अटैक

देने पड़ सकते हैं ज्यादा दस्तावेज

सरकार का उद्देश्य PAN आवेदन प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है, ताकि फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी को रोका जा सके. अगर आप नया PAN बनवाने की सोच रहे हैं, तो यही सही समय है. 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करने पर आप आसानी से सिर्फ Aadhaar के जरिए PAN बनवा सकते हैं. लेकिन अगर आप देरी करते हैं, तो बाद में आपको ज्यादा दस्तावेज देने होंगे और प्रक्रिया भी लंबी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे का बना है PAN Card? जानिए क्या हैं फायदे

समय रहते कर लें आवेदन

इसलिए सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन कर लें और भविष्य की परेशानी से बचें. अगर आपको किसी भी तरह की जानकारी या मदद चाहिए, तो आप CSC की ओर से दिए गए ईमेल पर संपर्क भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aadhar Card Rules: आधार कार्ड में ये जानकारियां सिर्फ एक ही बार होती हैं अपडेट, अभी जान लें वरना हो सकती है बहुत बड़ी गलती

यह भी पढ़ें: घर बैठे बदलें आधार में मोबाइल नंबर! जानिए Aadhaar ऐप से 5 मिनट में अपडेट करने का आसान तरीका

Continue reading on the app

  Sports

IPLमें राजस्थान रॉयल्स रचने वाली है इतिहास, 11,956 करोड़ की लग चुकी है बोली, कई बड़े बिजनेस घरानों ने लगाया दांव

राजस्थान रॉयल्स की वैल्यूएशन इस समय 1.1 से 1.35 बिलियन डॉलर (करीब 9,000 से 12,000 करोड़ रुपये) के बीच आंकी जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम को लगभग 11,956 करोड़ रुपये की बोली भी मिल चुकी है, जो इसे आईपीएल की सबसे महंगी डील्स में शामिल कर सकती है. Wed, 18 Mar 2026 15:34:12 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मुनीर की करतूत, अब नहीं छोड़ेगा अफगानिस्तान! #pakistan #taliban #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:35:01+00:00

Pakistan Afghanistan War LIVE: पाकिस्तान के हमले पर अफगानिस्तान का जवाब | Air Strike | Taliban| Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:35:10+00:00

ओहायो के आसमान में दिखी आग की लपटें [Suspected Meteor Fireball Streaks Over Ohio with Loud Boom] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:41:23+00:00

Noida International Airport: 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं PM! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:34:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers