Bihar Board 10th-12th Result 2026: आज पता चलेगा, बिहार बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम?
Bihar Board 10th-12th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों को आज बड़ी अहम खबर मिल सकती है। बिहार बोर्ड आज बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की तारीख का ऐलान कर सकता है। 10वीं-12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। आइए जानें इसके बारे में
Iran Israel War: नहारिया में हिजबुल्लाह का रॉकेट हमला नाकाम, आयरन डोम ने हवा में किया इंटरसेप्ट
Iran Israel War: इजरायल के नहारिया शहर में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली, जब हिजबुल्लाह की ओर से दागे गए रॉकेट को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया है. लेबनान बॉर्डर से महज 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस इलाके में सायरन बजते ही कुछ ही सेकंड के भीतर धमाके की आवाज सुनाई दी थी. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है.
लोगों में दहशत
राहुल डबास की रिपोर्ट के अनुसार, यहां रिएक्शन का समय बेहद कम, करीब 5 से 7 सेकंड का होता है. ऐसे में लोगों को संभलने या सुरक्षित जगह तक पहुंचने का भी पूरा समय नहीं मिल पाता है. घटना के दौरान सड़कों पर चल रहा ट्रैफिक अचानक रुक गया और लोग दहशत में नजर आए. आसमान में इंटरसेप्शन के दौरान बना धुएं का गोला साफ देखा गया, जो इस बात का संकेत था कि आयरन डोम सिस्टम ने रॉकेट को हवा में ही नष्ट कर दिया. इंटरसेप्ट के बाद उसके अवशेष भी आसमान में दिखाई दिए.
कई दिशाओं से हो रहे हमले
स्थानीय लोगों के बीच खौफ का माहौल बना हुआ है, क्योंकि यह हमला केवल एक तरफ से नहीं बल्कि कई दिशाओं से खतरे की आशंका को दर्शाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि हिज़बुल्लाह का खतरा इस समय ईरान से भी अधिक गंभीर रूप लेता दिख रहा है.
ये भी पढ़ें- Iran Israel War: ईरान के निशाने पर इजरायल का Haifa शहर, लगातार दागी जा रही मिसाइल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation






















