गैस नहीं तो प्रेस सही! बंदे ने निकाला अनोखा जुगाड़, वीडियो देख लोग भी बोले- ‘वाह!’
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद दिलचस्प और क्रिएटिव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने गैस खत्म होने पर अनोखा जुगाड़ निकाल लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह खाना बनाने के लिए गैस की जगह इलेक्ट्रिक प्रेस (इस्त्री) का इस्तेमाल करता नजर आता है. इस अनोखे तरीके को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं कि रोजमर्रा की चीजों का भी इतना अलग इस्तेमाल किया जा सकता है. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि बंदे ने दिमाग लगाकर कमाल कर दिया, वहीं कुछ इसे मजेदार और क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं. हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे ट्राई न करने की सलाह भी दी है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घर में अकेली थीं तेजस्वी प्रकाश, जब बालकनी से घुस आया अनजान शख्स, एक्ट्रेस ने बताया कैसे बचाई जान?
Tejasswi Prakash Shocking Statement: फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स की प्राइवसी पर आज के समय काफी खतरा देखने को मिल रहा है. सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ जैसे सेलेब्स के घर में सिक्योरिटी के बावजूद भी अनजान शख्स घुसे हैं. इस बीच टीवी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार तेजस्वी प्रकाश ने भी हैरान करने वाला खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि एक अनजान शख्स उनका पीछा करता था और एक दिन वो उनके घर में घुस गया था.
तेजस्वी के घर चिट्ठियां छोड़ता था शख्स
हाल ही में एक न्यूज चैनल संग बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि एक शख्स रोजाना उनके घर अजीबोगरीब चिट्ठियां भेजता था. तेजस्वी ने कहा- 'एक शख्स था, जो मेरा पीछा करता था. वो हर दिन मेरे घर आता था. मैं एक रॉ घर में रहती हूं, इसलिए उसमें एक आंगन है. वो शख्स वहां चिट्ठियां छोड़कर जाता था. हर बार जब मैं घर से बाहर निकलती थी, तो मुझे उसकी चिट्ठियां दिखती थीं. मैं सोचती थी कि ये कौन कर रहा होगा. हमने कैमरे भी लगवा लिए थे, लेकिन हम उसे पकड़ नहीं पा रहे थे.'
बालकनी से घुस आया था अनजान शख्स
तेजस्वी प्रकाश ने आगे ये भी बताया कि एक दिन वो घर में अकेली थी तो वो शख्स घर के अंदर घुस आया था. एक्ट्रेस ने कहा- 'एक दिन वो घर में घुस आया. मैं उस वक्त घर में अकेली थी.' हालांकि तेजस्वी ने बताया कि उनकी मां और ड्राइवर घर में अचानक आ गए तो उन्होंने शख्स को पकड़ लिया. तेजस्वी बोलीं- 'मेरा ड्राइवर और मेरी मां आ गए और उन्होंने उसे बालकनी में ही पकड़ लिया. हमें उसे पुलिस के पास ले जाना पड़ा. पहले करण ने उसे हैंडल किया और फिर हम उसे पुलिस के पास ले गए थे.'
ये भी पढ़ें- अवॉर्ड्स से सजा है दिव्यांग त्रिपाठी का आलीशान घर, अंदर से दिखता है बेहद खूबसूरत, देखें फोटोज
शादी को लेकर उड़ती है अफवाह?
तेजस्वी प्रकाश की लव लाइफ की बात करे तो एक्ट्रेस लंबे समय से एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) को डेट कर रही हैं. तेजस्वी और करण की लव स्टोरी बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) से शुरू हुई थी. शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं और बाहर आने के बाद उनका प्यार परवान चढ़ा. करण और तेजस्वी अब टीवी के पावरफुल कपल्स में शुमार हो गए है. ऐसे में दोनों की शादी को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं. हालांकि कपल ने अभी तक नहीं बताया है कि वो शादी कब करेंगे.
तेजस्वी प्रकाश का वर्कफ्रंट
तेजस्वी प्रकाश ने साल 2012 में '2612' शो से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 'संस्कार - धरोहर अपनों की' में एक्ट्रेस नजर आई थी. फिर फेमस शो 'स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर' से एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली थी. इसके अलावा उन्होंने 'पहरेदार पिया की', 'रिश्ता लिखेंगे हम नया', 'कर्ण संगिनी', और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में भी काम किया फिर 'खतरों के खिलाड़ी 10' में एक्ट्रेस ने स्टंट किए और 'बिग बॉस 15' की विनर रही. नागिन 6 मे भी तेजस्वी को देखा गया था. वहीं, इन दिनों एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रही हैं और अब वो ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- शादीशुदा मुस्लिम एक्टर के प्यार में पड़ी थी ये एक्ट्रेस, परिवार के खिलाफ जाकर बसाया था घर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation


















