बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में टॉप 5 में पहुंची 'Dhurandhar 2', आमिर खान की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Runtime: बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर द रिवेंज ' (Dhurandhar: The Revenge) का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. ये फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की हाइप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है. इस समय धुरंधर-2 की एडवांस बुकिंग हाउसफुल चल रही है. हालांकि लोगों के बीच फिल्म को लेकर एक सवाल भी उठ रहा है कि इस फिल्म की ड्यूरेशन यानि रनटाइम कितनी है और इससे पहले बॉलीवुड की कौन-कौन सी लंबी फिल्में थियेटर में रिलीज हो चुकी हैं.
आपको बता दें कि, धुरंधर-2 ने बॉलीवुड की पांच सबसे लंबी फिल्म में जगह बना ली है. जानकारी के अनुसार इस फिल्म की रनटाइन 3 घंटे 49 मिनट बताई जा रही है. ऐसे में इस फिल्म ने आमिर खान (Aamir Khan) की लगान (Lagaan) फिल्म का 3 घंटे 44 मिनट का रनटाइम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
एलओसी कारगिल-2003 (LOC: Kargil)
‘एलओसी कारगिल' (LOC: Kargil) बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में गिनी जाती है. इसी के साथ ये लिस्ट में पहले नंबर पर कायम है. फिल्म की रनटाइम की बात करें तो ये 4 घंटे 15 मिनट लंबी है. बता दें ये 1999 के कारगिल युद्ध पर बेस्ड है. इस फिल्म की लंबाई बढ़ने का कारण फिल्म की कहानी को बताया जाता है क्योंकि इसमें सैनिकों की स्टोरी को अलग-अलग दिखाया जाता है. जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन और सैफ अली खान जैसे कई बड़े सितारे नजर आए थे.
मेरा नाम जोकर-1970 (Mera Naam Joker)
दूसरे नंबर पर ‘मेरा नाम जोकर' (Mera Naam Joker) का नाम आता है, जिसका रनटाइम करीब 4 घंटे 8 मिनट है. यह फिल्म एक आर्टिस्ट की जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव को दिखाती है. मूवी में स्टोरी को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें उसके बचपन, युवावस्था और करियर को विस्तार से दिखाया जाता है. राज कपूर की यह फिल्म अपने समय से काफी आगे मानी जाती है. शुरुआत में फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन बाद में इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला.
संगम-1964 (Sangam)
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ‘संगम' (Sangam) है. इसका रनटाइम करीब 3 घंटे 58 मिनट है. यह फिल्म दोस्ती, प्यार और रिलेशनशिप की कॉम्प्लेक्सिटी को दिखाती है. राज कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बड़े पैमाने पर शूटिंग की गई थी, इसमें विदेश की लोकेशन भी शामिल थीं. उस दौर में इतनी लंबी फिल्म बनाना एक बड़ा एक्सपेरिमेंट था. फिल्म की स्टोरी को अच्छे से दिखाने के लिए इसका रनटाइम लंबा रखा गया. संगम फिल्म को क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल किया जाता है.
ये भी पढ़ें: 'हिंदू डरपोक कौम है', Dhurandhar 2 के इस डायलॉग पर एक्टर ने दिया ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब
धुरंधर 2- 2026 (Dhurandhar 2: The Revenge)
चौथे नंबर पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर ‘धुरंधर 2 (Dhurandhar 2: The Revenge)’ ने अपनी जगह बनाई है. करीब 3 घंटे 49 मिनट के रनटाइम वाली इस फिल्म को हाल के समय की सबसे लंबी फिल्मों में गिना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, ये फिल्म एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है और इसमें दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. लंबे रनटाइम की वजह इसका ग्रैंड स्केल और मल्टी-लेयर कहानी है. रिलीज से पहले ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है.
लगान- 2001 (Lagaan)
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ‘लगान' (Lagaan) फिल्म का नाम आता है, इसका रनटाइम करीब 3 घंटे 44 मिनट है. आमिर खान की यह फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है. इसकी स्टोरी ब्रिटिश शासन के दौरान एक गांव और क्रिकेट मैच के इर्द-गिर्द घूमती है. इसकी लंबाई का रिजन स्टोरी, गाने और किरदारों की गहराई है. लंबाई के बावजूद दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. यह फिल्म ऑस्कर तक पहुंची और इंटरनेशनल स्तर पर भी सराही गई थी.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में ही छाप डाले करोड़ों, तोड़े कई रिकॉर्ड्स
IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही इस टीम का कप्तान हुआ बाहर, जानिए अब कौन संभालेगा कमान?
IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. उससे पहले एक दुखद खबर सामने आ रही है, जो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ी हुई है. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं. चोट के चलते और मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाने के चलते वो एसआरएच के लिए शुरुआत मुकाबलों में खेलेते हुए नजर नहीं आ सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कमिंस होंगे बाहर
आपको बता दें कि, पैट कमिंस चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर रहे थे. अब उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से भी बाहर रहने की खबरें आ रही हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड आईपीएल के शुरुआत मैचों से बाहर रहेंगे.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को जुलाई में पीठ में चोट लगी थी. इसके बाद वो रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे. हालंकि उन्होंने एशेज के दौरान सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद उनकी चोट में कुछ और समस्या हुई. कमिंस तब से ही क्रिकेट से दूर हैं, वो अभी भी मैच फिटनेस पाने की कोशिश कर रहे है. ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को टी20 विश्व कप से बाहर रखा था.
कौन होगा सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान
अब अगर पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रहते हैं तो, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कौन करेगा. इसको लेकर सवाल बना हुआ है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में पहले ही दावा किया गया था कि, हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 के लिए नया कप्तान ढूंढ रही है. अब वो नया कप्तान कौन होगा जो कमिंस की जगह लेगा. इसका ऐलान अभी तक नहीं किया गया है.
Awards night drip ???????? pic.twitter.com/wzNCnGSJZZ
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 16, 2026
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करने के 2 प्रमुख दावेदार ईशान किशन और ट्रेविस हेड हैं. हेड ऑस्टेलिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं. ऐसे में उन्हें भी कप्तानी करने का अनुभव है. तो वहीं ईशान किशन ने घेरेलू क्रिकेट में कप्तानी की है. वो झारखंड के लिए कप्तानी करते हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया.
2024 में हैदराबाद में शामिल हुए थे ईशान
ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पाने के प्रबल दावेदार हैं. ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 11.25 करोड़ की रकम देकर खरीदा था. इससे पहले ईशान साल 2018 से लेकर 2024 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. ईशान ने आईपीएल 2025 में यानी कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले ही सीजन में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 14 मैचों में 345 रन बनाए.
ईशान किशन का आईपीएल करियर
ईशान ने आईपीएल में अब तक कुल 119 मैच खेले हैं. इस दौरान 112 पारियों में 1 शतक और 17 अर्धशतकों के साथ उन्होंने 2998 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनका औसत 29.1 और स्ट्राइक रेट 137.7 का रहा है. उन्होंने टूर्नामेंट में 288 चौके और 134 छक्के लगाए हैं. इसके साथ ही विकेट के पीछे ईशान 59 कैच ले चुके हैं. उनके नाम पांच रन आउट और 5 स्टंपिंग भी दर्ज हैं.
आईपीएल 2026 में ईशान किशन से सनराजर्स हैदराबाद को धमाकेदार पारियां खेलने की उम्मीद होगी. ईशान ने भारत के लिए हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने बल्ले के साथ 300 से अधिक रन बनाए और भारत के टॉप रन स्कोरर रहे. अब ईशान के ऊपर अपने इस प्रदर्शन को आईपीएल 2026 में दोहराने का जिम्मा होगा. वो हैदराबाद को इस बार चैंपियन बनाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: आईपीएल का वो यूनिक रिकॉर्ड जिसके बारे में आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















