Responsive Scrollable Menu

AI वीडियो से गोल्डन टेंपल में बेअदबी दिखाई:कंकाल को पगड़ी पहना जूतों समेत परिक्रमा-लंगर हॉल में दिखाया; 7 लाख लोग देख चुके

गोल्डन टेंपल अमृतसर में बेअदबी का AI वीडियो सामने आया है। इसमें एक कंकाल को पगड़ी पहनाकर गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में दिखाया गया है, लेकिन उसे जूते पहनाए गए हैं। यही नहीं, वह लंगर हॉल में भी जूते समेत ही लंगर खाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सिख समुदाय इसका कड़ा विरोध कर रहा है। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है। SGPC मेंबर गुरचरण ग्रेवाल ने वीडियो मंगवाते हुए कहा कि इसे देखकर फिर आगे फैसला लिया जाएगा। गोल्डन टेंपल में इस तरह से बेअदबी कर सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले AI वीडियो बनाकर गाड़ी समेत एक युवक को परिक्रमा में दिखाया गया। वहीं एक मुस्लिम युवक ने गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में थूककर रील बनाई थी। एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह वीडियो हमारे ध्यान में आई है। इस मामले की जांच एसजीपीसी की AI जांच कमेटी द्वारा की जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानिए, वीडियो में क्या-क्या दिखाया गया… गोल्डन टेंपल में कंकाल के दर्शन करने का वीडियो 1.36 मिनट का है। वीडियो की स्टार्टिंग में कंकाल के सिर पर नीली पगड़ी पहनी है। इसमें कहा जा रहा है कि क्या होता है, अगर आप 7 दिन अमृतसर में बिताएं। पहला दिन- आप अमृतसर उतरते हैं। फिर ऑटोवाला मिलता है। वह कहता है- कित्थे चल्लोगे जी, आओ, पूरा अमृतसर घुमा दिंदे हां। सड़क पर ढाबे और हर तरफ सत श्री अकाल की आवाज। पहला पड़ाव गोल्डन टेंपल, पानी में चमकता सोना और चारों तरफ शांति (इस दौरान कंकाल को गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर के पास परिक्रमा में बैठा दिखाया गया है लेकिन उसने जूते पहने हैं, जबकि इसकी मनाही होती है) दूसरा दिन- वीडियो लंगर हॉल का है। जिसमें कंकाल को लंगर खाते हुए दिखाया गया है। जिसमें कहा गया है कि यहां सारे लोग साथ बैठकर लंगर खाते हैं। कोई अमीर नहीं, कोई गरीब नहीं। यहां सिर्फ सेवा। कोई कहता है पुत्तर होर रोटी ले लो, और आपको अहसास होता है कि यहां मेहमान नहीं, परिवार बन जाते हैं। (लंगर हॉल में भी कंकाल को जूते पहने हुए दिखाया गया है) तीसरा दिन- आप पहुंचते हैं जलियांवाला बाग, यहां गोलियों के निशान हैं। कुएं के पास खामोशी, यहां खड़े होकर इतिहास किताब नहीं बल्कि सच्चाई लगता है। चौथा दिन- अब असली अमृतसरी खाना, अमृतसर चना, कुल्चे और ऊपर मक्खन, साथ में मीठी लस्सी, आप कहते हैं, बस इतना काफी है। दुकानदार हंसते हुए कहता है, और खाओ। 5वां दिन- शाम को वाघा बॉर्डर, भारत-पाकिस्तान की सीमा, जोरदार नारे, भारत माता की जय, भीड़, जोश और देशभक्ति, आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। छठा दिन- अमृतसर की गलियां, हॉल बाजार, दुर्ग्याणा मंदिर, पुरानी दुकानें, फुलकारी कपड़े, पंजाबी मिठाईयां, ये शहर एक जज्बा है। 7वां दिन- आखिरी सुबह फिर गोल्डन टेंपल, सूरज की पहली किरण सरोवर पर पड़ती है। आपको अहसास होता है कि अमृतसर आपको सिर्फ घुमाता नहीं, आपको विनम्र बना देता है। क्योंकि यहां शक्ति भी है और सेवा भी। खास बात यह है कि आखिर में सरोवर किनारे बैठे कंकाल के पैरों में जूते नहीं हैं। किस अकाउंट पर अपलोड किया गया बेअदबी करने वाला ये वीडियो एनाटमी क्राउन से अपलोड की गई है। इस अकाउंट पर करीब 10 हजार ही फॉलोअर्स हैं। ज्यादातर पोस्ट AI से जेनरेट हुई हैं। गोल्डन वाली ये वीडियो करीब 5 दिन पहले अपलोड की गई थी। इसे लगभग 7 लाख लोग देख चुके हैं। इसके अलावा 61 हजार लोगों ने इसे लाइक किया। वीडियो 17 हजार से ज्यादा बार शेयर भी हो चुकी है। गाड़ी समेत युवक को जूते पहने परिक्रमा में दिखया गोल्डन टेंपल की पवित्र परिक्रमा से जुड़े AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जनरेटेड 3 विवादित वीडियो सामने आए थे। पहले वीडियो में एक लड़का जूते पहनकर गोल्डन टेंपल की पवित्र परिक्रमा में खड़ा दिखाई देता है और फिर कार में बैठकर परिसर से बाहर जाता नजर आता है। वहीं, दूसरे वीडियो में श्री दरबार साहिब का परिवर्तित दृश्य दिखाया गया है, जो सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ है। तीसरे वीडियो में कपल को गोल्डन टेंपल के सामने आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो सामने के आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन अमृतसर में 29 जनवरी को केस दर्ज कर लिया था। गोल्डन टेंपल में 13 जनवरी को एक युवक के पवित्र सरोवर में कुल्ला करते हुए रील बनाई। वीडियो को 'मुस्लिम शेर' लिखकर सोशल मीडिया पर डाला गया था। इस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। 24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने उसे पकड़ लिया था और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस हवाले कर दिया था। युवक की पहचान सुब्हान रंगरीज के नाम से हुई थी, जो दिल्ली का रहने वाला था। **************** ये खबर भी पढ़ें: PAK गई पंजाबी महिला के सिखों पर भड़काऊ बोल: मुस्लिम पति संग बैठकर बोली- पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनका रोटी-पानी बंद करें सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का नया VIDEO सामने आया है। यह वीडियो टिकटॉक पर बनाया गया है, जिसमें सरबजीत के साथ उसका मुस्लिम पति नासिर हुसैन भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में सरबजीत सिखों को लेकर बेहद आपत्तिजनक कमेंट करती हुई नजर आ रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

पेरू का 63 सेंटीमीटर चौड़ा घर: दुनिया का सबसे पतला मकान, सोशल मीडिया पर वायरल

पेरू का 63 सेंटीमीटर चौड़ा घर: दुनिया का सबसे पतला मकान, सोशल मीडिया पर वायरल

Continue reading on the app

  Sports

बिट्स एंड पीसेस वाले दिन बीते! रविंद्र जडेजा और संजय मांजरेकर की दुश्मनी खत्म, वीडियो हुआ वायरल

Sanjay Manjrekar Ravindra Jadeja bitter feud: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर और रविंद्र जडेजा के बीच कड़वाहट खत्म हो गई है. सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मांजरेकर और जडेजा का ये वीडियो एक एड शूट का है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया है. Tue, 17 Mar 2026 17:52:49 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Badshah के बाद Nora Fatehi के गाने पर बवाल, सरकार ने दिए सख्त निर्देश | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T12:43:20+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha। LPG Cylinder Crisis: Delhi में इस इलाके से सैकड़ों सिलेंडर बरामद #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T12:45:03+00:00

NKP | Sushant Sinha: होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत आया 'शिवालिक' #iran #straitofhormuz #india #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T12:45:06+00:00

Strait of Hormuz पर MEA का बड़ा अपडेट #straitofhormuz #iranisraelwar #lpgcrisis #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T12:43:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers