Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव कम करने को तैयार चीन, बोला-टकराव से बचना सबसे जरूरी

बीजिंग, 16 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सुलह कराने की इच्छा जताई है। उसने कहा है, तनाव को कम करने के लिए वो अपने प्रयास जारी रखने को तैयार है और उसके मुताबिक फिलहाल सबसे जरूरी काम स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकना है।

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संवाद और संयम बेहद आवश्यक है। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि मौजूदा हालात में “सबसे तात्कालिक कार्य तनाव के और अधिक बढ़ने से बचना” है।

बीजिंग ने यह भी कहा कि वह दोनों पड़ोसी देशों के साथ संपर्क बनाए हुए है और मतभेदों को बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाने के प्रयासों को आगे बढ़ाएगा। बीजिंग का मानना है कि क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग के लिए पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंधों में स्थिरता बेहद अहम है।

चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने और किसी भी प्रकार के टकराव से बचने की अपील करते हुए कहा कि विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना ही क्षेत्र के हित में है।

इससे पहले भी चीन मध्यस्थता की बात कर चुका है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी से फोन पर बात की थी। बाद में एक बयान जारी कर बताया गया कि यी ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच के विवादों को सैन्य ताकत के बजाय बातचीत और परामर्श के जरिए सुलझाने पर जोर दिया है।

बयान के अनुसार, वांग ने दोनों पक्षों से संयम बरतने, संवाद स्थापित करने, तत्काल युद्धविराम करने और मतभेदों को सुलझाने की अपील की। वांग यी ने कहा कि बल का और अधिक इस्तेमाल करने से स्थिति बहुत ज्यादा जटिल हो जाएगी और क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।

फरवरी 2026 से ही दोनों पड़ोसी देश एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान ने काबुल को आतंकी कैंपों को फलने-फूलने देने के लिए जिम्मेदार बताते हुए 22 फरवरी को एयर स्ट्राइक की। कथित तौर पर उसने आतंकी कैंपों और उनसे जुड़े बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने का दावा किया। उनके इस हमले का अफगानिस्तान ने भी जवाब दिया। बॉर्डर पर पाक फौज और उसकी चौकियों को तबाह किया गया। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

केरल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 47 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर लडेंगे चुनाव

केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इलेक्शन कमीशन ने साफ कर दिया है कि केरल की सभी 140 सीटों पर एक ही फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि चुनावों के नतीजे 4 मई को आएंगे. इस घोषणा के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की इस पहली लिस्ट में 47 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें पार्टी ने कई अनुभवी और नए चेहरों पर भरोसा जताया है.

दिग्गजों पर लगाया दांव

बीजेपी ने केरल फतह करने के लिए अपनी पहली लिस्ट में बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है. जारी लिस्ट के मुताबिक, मंजेश्वर विधानसभा सीट से के. सुरेंद्रन को टिकट दिया गया है. वहीं, कोझिकोड उत्तर सीट से पार्टी ने नव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांजीरापल्ली सीट से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने दो केंद्रीय मंत्रियों को भी राज्य के चुनाव मैदान में उतारा है, जिससे यह साफ है कि बीजेपी केरल चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है.

ये ब्रेकिंग न्यूज है, इसे बढ़ाई जा रही है...

Continue reading on the app

  Sports

Sunrisers का बड़ा फैसला! Pat Cummins बाहर, अब Team की कमान संभालेंगे Ishan Kishan

सनराइजर्स हैदराबाद ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को बुधवार को आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त किया जबकि अभिषेक शर्मा उप कप्तान होंगे। यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं। कमिंस पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इसी चोट की वजह से वह पिछली एशेज श्रृंखला के अधिकतर मुकाबलों और टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर बताया, ‘‘पैट कमिंस चोट से उबरने की प्रक्रिया के दौरान कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते तब तक इशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप कप्तान रहेंगे।’’ हालांकि आईपीएल 2016 के विजेता सनराइजर्स ने यह साफ नहीं किया कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स ने सभी प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन के बाद इशान को कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने नौ मैच में 199.37 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। उनका औसत 80.25 रहा और उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े। बल्ले से शानदार प्रदर्शन की बदौलत इशान आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग में अभिषेक पहले स्थान पर हैं। इस सत्र की शुरुआत में इशान ने झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए उसे भारत के शीर्ष घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में पहली बार खिताब दिलाया था।

Wed, 18 Mar 2026 18:52:00 +0530

  Videos
See all

कार पर गिरी मिसाइल, 2 की मौत #shorts #viralvideo #viralnews #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:11:42+00:00

Rahul Gandhi और Kangana Ranaut पर SP और Shubhrastha में तीखी बहस |PM Modi |Aar Paar |Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:10:06+00:00

Iran Israel War: पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने NATO और ट्रंप के रिश्ते पर कही बड़ी बात! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:10:04+00:00

Middle East Conflict: नेतन्याहू पर हमला…अफवाह या बड़ी साजिश ? | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:13:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers