Responsive Scrollable Menu

Sunrisers का बड़ा फैसला! Pat Cummins बाहर, अब Team की कमान संभालेंगे Ishan Kishan

सनराइजर्स हैदराबाद ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को बुधवार को आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त किया जबकि अभिषेक शर्मा उप कप्तान होंगे। यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं। कमिंस पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इसी चोट की वजह से वह पिछली एशेज श्रृंखला के अधिकतर मुकाबलों और टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर बताया, ‘‘पैट कमिंस चोट से उबरने की प्रक्रिया के दौरान कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते तब तक इशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप कप्तान रहेंगे।’’ हालांकि आईपीएल 2016 के विजेता सनराइजर्स ने यह साफ नहीं किया कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स ने सभी प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन के बाद इशान को कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने नौ मैच में 199.37 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। उनका औसत 80.25 रहा और उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े। बल्ले से शानदार प्रदर्शन की बदौलत इशान आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग में अभिषेक पहले स्थान पर हैं। इस सत्र की शुरुआत में इशान ने झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए उसे भारत के शीर्ष घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में पहली बार खिताब दिलाया था।

Continue reading on the app

दिल्ली में करोड़ों का कारोबार खतरे में, पैरासिटामोल से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक सब कुछ हुआ महंगा

Delhi Market Crisis: मिडिल ईस्ट में तनाव ने दिल्ली की रसोई और सेहत दोनों पर हमला बोल दिया है. बादाम-पिस्ता के दाम 50% तक उछल गए हैं, वहीं पैरासिटामोल जैसी जरूरी दवाएं भी महंगी हो गई हैं. सप्लाई चेन टूटने से 5000 करोड़ का व्यापार अब खतरे में है.

The post दिल्ली में करोड़ों का कारोबार खतरे में, पैरासिटामोल से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक सब कुछ हुआ महंगा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

2 गेंद पर हैट्रिक पूरी, 2014 के IPL के 1 मैच में बने 2 अनोखा रिकॉर्ड, ओपनर्स ने की 100 रन की साझेदारी, फिर भी हार गई टीम

आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 23 हैट्रिक दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन तांबे की हैट्रिक सबसे अलग है.  आमतौर पर क्रिकेट में हैट्रिक का मतलब होता है लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट, लेकिन तांबे ने इस परिभाषा को ही अनोखे अंदाज़ में बदल दिया उन्होंने सिर्फ 2 लीगल गेंदों में हैट्रिक पूरी कर ली Wed, 18 Mar 2026 19:20:40 +0530

  Videos
See all

ट्रंप ने किया ईरान का लीडरशिप 'साफ'! देखिये Aishwarya का Agenda| Iran-Israel War | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:35:00+00:00

Ganga में Iftar Party को लेकर Muslims पर भड़की किन्नर शंकराचार्य | #upnews #varanasi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:36:37+00:00

Iran Israel War: होर्मुज से सिर्फ भारत का टैंकर आया- कर्नल (रि.) शैलेंद्र सिंह | Trump | India | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:45:05+00:00

Israeli Drone हमले में कार के उड़े परखच्चे | #warnews #israelattackoniran #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:41:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers