Responsive Scrollable Menu

केरल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 47 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर लडेंगे चुनाव

केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इलेक्शन कमीशन ने साफ कर दिया है कि केरल की सभी 140 सीटों पर एक ही फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि चुनावों के नतीजे 4 मई को आएंगे. इस घोषणा के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की इस पहली लिस्ट में 47 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें पार्टी ने कई अनुभवी और नए चेहरों पर भरोसा जताया है.

दिग्गजों पर लगाया दांव

बीजेपी ने केरल फतह करने के लिए अपनी पहली लिस्ट में बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है. जारी लिस्ट के मुताबिक, मंजेश्वर विधानसभा सीट से के. सुरेंद्रन को टिकट दिया गया है. वहीं, कोझिकोड उत्तर सीट से पार्टी ने नव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांजीरापल्ली सीट से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने दो केंद्रीय मंत्रियों को भी राज्य के चुनाव मैदान में उतारा है, जिससे यह साफ है कि बीजेपी केरल चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है.

ये ब्रेकिंग न्यूज है, इसे बढ़ाई जा रही है...

Continue reading on the app

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: BJP की 144 उम्मीदवारों की सूची जारी, सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर से टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 144 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा सुवेंदु अधिकारी को लेकर हो रही है, क्योंकि पार्टी ने उन्हें दो अहम सीटों 'नंदीग्राम' और 'भबानीपुर' से टिकट दिया है। इन दोनों सीटों को बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा रण माना जा रहा है।

दरअसल, नंदीग्राम वही सीट है, जहां 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़े मुकाबले में हराया था। यह जीत बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक मानी गई थी और इसके बाद से यह सीट लगातार सुर्खियों में रही है।

नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने भबानीपुर सीट से उपचुनाव लड़कर जीत हासिल की थी और मुख्यमंत्री पद पर बनी रहीं। भबानीपुर को तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां पार्टी का मजबूत संगठन और परंपरागत वोट बैंक है।

अब जब BJP ने सुवेंदु अधिकारी को दोनों हाई-प्रोफाइल सीटों से मैदान में उतारा है, तो माना जा रहा है कि बंगाल में BJP और TMC के बीच सीधी और बेहद दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नंदीग्राम और भबानीपुर की लड़ाई सिर्फ दो सीटों की नहीं, बल्कि बंगाल की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने वाली लड़ाई बन सकती है।

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कद्दावर नेता दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इन दो बड़े नामों की घोषणा ने बंगाल की राजनीति में सस्पेंस और उत्साह दोनों बढ़ा दिया है।

​खेल और ग्लैमर का तड़का: अशोक डिंडा को फिर मिला टिकट 
पार्टी ने राजनीति के साथ-साथ खेल और ग्लैमर जगत से जुड़े चेहरों को भी प्राथमिकता दी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा को एक बार फिर मयना विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

डिंडा की लोकप्रियता और क्षेत्र में उनकी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। इसके अलावा, कई फिल्मी हस्तियों और सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख चेहरों को भी इस 144 की लिस्ट में जगह मिली है।

​सत्ता विरोधी लहर और नए चेहरों का संतुलन 
144 उम्मीदवारों की इस सूची में बीजेपी ने पुराने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ करीब 30% नए चेहरों को भी मौका दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह सूची जमीनी स्तर के सर्वे और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है। उत्तर बंगाल और जंगलमहल जैसे क्षेत्रों में, जहाँ बीजेपी पिछले चुनावों में मजबूत रही है, वहां पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें: केरलम विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी की पहली लिस्ट में 47 नाम, राजीव चंद्रशेखर नेमोम से और वी. मुरलीधरन कझाकूटम से ठोकेंगे ताल

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एमएस धोनी या रोहित शर्मा नहीं, आईपीएल में इस कप्तान का रिकॉर्ड है बेस्ट

IPL में सबसे सफल कप्तानों की बात होती है तो इसमें जाहिर तौर पर सबसे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा का ही नाम आएगा. दोनों ने 5-5 बार ट्रॉफी जीती है. मगर एक IPL विजेता कप्तान ऐसा भी है, जिसका रिकॉर्ड इनसे थोड़ा बेहतर है. Wed, 18 Mar 2026 19:29:20 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update | Donald Trump | Netanyahu | Khamenei | US Iran Tension | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:18+00:00

Israeli strike demolishes building in central Beirut | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:07+00:00

Iran US War: कांग्रेस को देश में अफवाह फैलाने के अलावा और कोई काम नहीं! | Congress | Oil Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:29+00:00

Trump not on "any side" in Russia-Ukraine war, Ukraine's President Zelensky says. #Ukraine #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers